Friday, March 6, 2020

AUS बोलर को नहीं भूली शेफाली, मंधाना की धुनाई March 05, 2020 at 09:22PM

सिडनीऑस्ट्रेलिया की की गेंदों की हाल में और ने जबरदस्त धुनाई की थी जिससे कारण इस तेज गेंदबाज को भारत के खिलाफ खेलना पसंद नहीं हैं। वह रविवार को होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में पावरप्ले के दौरान इस आक्रामक सलामी जोड़ी को गेंदबाजी नहीं करना चाहती हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को बारिश से प्रभावित मैच में ऑस्ट्रेलिया की पांच रन से जीत में 17 रन देकर दो विकेट लेने वाली स्कट अब भी टूर्नमेंट के पहले मैच में शेफाली की आक्रामक बल्लेबाजी को नहीं भूली है। शेफाली ने उनके पहले ओवर में ही चार चौके लगाये थे और स्कट ने स्वीकार किया कि वह भारतीय सलामी बल्लेबाज को गेंदबाजी करने को लेकर चिंतित हैं। आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार स्कट ने कहा, ‘मुझे भारत से खेलना पसंद नहीं है। वे मुझ पर हावी हो जाते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘स्मृति और शेफाली ने मेरी गेंदों को आसानी से खेला है। त्रिकोणीय सीरीज में शेफाली ने जो छक्का मेरी गेंद पर लगाया था वह संभवत: मेरी गेंदों पर लगाया गया सबसे बड़ा छक्का था।’ स्कट ने कहा, ‘उनके लिए निश्चित तौर पर रणनीति होगी लेकिन पावरप्ले में मैं उन दोनों पर हावी नहीं हो पाती। वे मुझे आसानी से खेल लेती हैं।’ पढ़ें- पिछले महीने त्रिकोणीय सीरीज में भी शेफाली और स्मृति ने स्कट की जमकर धुनाई की थी। शेफाली ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया जबकि मंधाना ने उनकी गेंद छह रन के लिए भेजी। दोनों टीमें रविवार को फाइनल में फिर आमने सामने होंगी।

कोरोना वायरस का खौफ, हाथ नहीं मिलाएंगे खिलाड़ी March 05, 2020 at 11:18PM

लंदनकोरोना वायरस से बचाव के तहत फुटबॉल टूर्नमेंट के मैचों के दौरान खिलाड़ी और अधिकारी एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाएंगे। लीग ने गुरुवार को कहा कि चिकित्सा परामर्श से जुड़ा अगला नोटिस जारी होने तक खिलाड़ी और अधिकारी हाथ नहीं मिलाएंगे जो कि फुटबॉल मैचों में एक परंपरा रही है। लीग ने बयान में कहा, ‘कोरोना वायरस नाक और मुंह के जरिए फैलता है और हाथ मिलाने से यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकता है।’ फ्रेंच लीग ने भी बुधवार से इसी तरह के उपाय अपनाने शुरू कर दिए हैं। प्रीमियर लीग में शीर्ष पर चल रहे लिवरपूल ने भी कहा कि वह मैच के दिनों में बच्चों का उपयोग नहीं करेगा। अमूमन बच्चे मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों का हाथ पकड़कर मैदान पर जाते हैं। ब्रिटेन में गुरुवार तक 115 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।

भारत ने अपने देश से ज्यादा ऑस्ट्रेलिया में उसके खिलाफ मैच जीते, टूर्नामेंट में 50% सक्सेस रेट March 05, 2020 at 10:18PM

खेल डेस्क. महिला टी-20 वर्ल्ड में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को मेलबर्न में फाइनल खेला जाएगा। यह पहला मौका है, जब दोनों टीमें खिताबी जंग में आमने-सामने होंगी। भारत के लिए अच्छी बात यह है कि उसका ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड अच्छा है। यहां टीम इंडिया नेअपने देश से ज्यादा मेजबानके खिलाफ मैच जीते हैं। दोनों देशों के बीच ऑस्ट्रेलिया में अब तक 8 टी-20 हुए हैं। इसमें 4 भारत, तो इतने ही मेजबान टीम जीती। इस लिहाज से भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में 50 फीसदी मैच जीती। वहीं, घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। घरेलू जमीन पर भारत ने अब तक उसके खिलाफ 7 मैच खेले हैं। इसमें सिर्फ 1 में उसे जीत मिली, जबकि 6 मुकाबले मेहमान टीम जीती। भारत घर मेंऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 14 फीसदी मैच जीता।

वहीं, टूर्नामेंट में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का सक्सेस रेट 50 फीसदी है। दोनों टीमों के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक 4 मैच हुए, जिसमें 2 टीम इंडिया जीती, तो बाकी दो में उसे हार मिली।

इस साल दोनों टीमों के बीच 4 मुकाबले हुए, भारत 2 जीता

ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच अब तक 19 टी-20 मैच हुए हैं। इसमें भारत 6, जबकि ऑस्ट्रेलिया 13 मुकाबले जीता। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया का 68 फीसदी सक्सेस रेट है। दोनों टीमों के बीच, टी-20 वर्ल्ड कप को मिलाकर इस साल अब तक 4 मैच खेले गए हैं। इसमें भारतदो, तो ऑस्ट्रेलिया ने भी इतने ही मैच जीते हैं। इसमें मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप का ओपनिंग मैच भी शामिल है, जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराया था।

भारतीय टीम 11 साल में पहली बार फाइनल में

भारतीय टीम टूर्नामेंट के 11 साल के इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंचीं है, जबकि मेजबान ऑस्ट्रेलिया लगातार छठी बार फाइनल खेलेगा। उसने सबसे ज्यादा 4 बार 2010, 2012, 2015 और 2018 में खिताब जीता। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमएक-एक बार चैम्पियन बनीं। वहीं,टीम इंडिया ने 3 बार 2009, 2010, 2018 में सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। पिछली बार उसे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने 8 विकेट से हराया था। 2010 टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में शिकस्त दी थी। तब कंगारू टीम 7 विकेट से जीती थी। 2009 में न्यूजीलैंड ने भारत को फाइनल में पहुंचने से रोका था। तब सेमीफाइनल में कीवी टीम ने52 रन से हराया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (बाएं) और मेग लेनिंग।

भारत-ऑस्ट्रेलिया में फाइनल, इन प्लेयर्स का है जलवा March 05, 2020 at 10:04PM

नई दिल्ली आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। खिताबी जंग के लिए टीमों का ऐलान हो चुका है। 8 मार्च को महिलाओं के क्रिकेट के इस महाकुंभ का फाइनल मैच भारत और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। यह भारतीय समयानुसार, दोपहर दो बजे से होगा। भारतीय टीम जहां सेमीफाइनल बारिश में धुल जाने के बाद पॉइंट टेबल के आधार पर फाइनल में पहुंची है तो मेजबान टीम ने DLS के आधार पर साउथ अफ्रीका को हराते हुए खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया है। ऑस्ट्रेलिया को हरा चुका है भारत टूर्नमेंट के सफर पर नजर डाली जाए तो दोनों टीमों ने अभी तक जोरदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने जहां 5 मैच खेले और 4 में जीत हासिल की है, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम भी 5 मैचों में 4 जीत है। हालांकि, दोनों टीमों में अंतर यह है कि ऑस्ट्रेलिया को एक मैच में हार मिली, जो उसने लीग के दौरान भारत के खिलाफ खेला था। वहीं, भारतीय टीम का एक मैच बारिश में धुला। आइए जानें, दोनों टीमों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में, जिन्होंने अपनी-अपनी टीमों को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है... पढ़ें- दोनों टीमों के टॉप परफॉर्मर भारत (बल्लेबाज)
  • शेफाली वर्मा- 161 रन
  • जेमिमा रोड्रिग्स- 85 रन
  • दीप्ति शर्मा- 83 रन
  • स्मृति मंधाना- 38 रन
पढ़ें- बोलर
  • पूनम यादव- 9 विकेट
  • शिखा पांडे- 7 विेकट
  • राधा यादव- 5 विकेट
ऑस्ट्रेलिया (बल्लेबाज)
  • बेथ मूनी- 181 रन
  • एलिसा हीली- 161
  • मेग लेनिंग- 116 रन
  • रिचल हेंस- 102 रन
बोलर
  • मेगन स्कट- 9 विकेट
  • जेस जॉनेसन- 7 विकेट
  • जॉर्जिना वारहम- 3 विकेट