Thursday, January 30, 2020

रोहित ने कहा- सुपर ओवर फेंकने के लिए शमी और जडेजा का विकल्प था, पर सटीक यॉर्कर फेंकने वाले बुमराह को चुना January 29, 2020 at 11:23PM

हैमिल्टन. न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को खेले गए तीसरे टी-20 मैच में रोहित शर्मा ने लगातार 2 छक्के मारकर भारत को जीत दिलाई। कीवी टीम ने सुपर ओवर में भारत को 18 रन का लक्ष्य दिया था। रोहित ने कहा कि हमारी ओर से सुपर ओवर कौन फेंकेगा, इसे लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन था। शमी और जडेजा भी विकल्प थे। इंडिया के उप-कप्तान ने कहा कि हमने आखिरकार सटीक यॉर्कर फेंकने वाले जसप्रीत बुमराह को चुना।

तीसरा टी-20 जीतकर भारत ने 5 मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने 20 ओवर में 179 रन बनाए थे और न्यूजीलैंड की टीम भी 179 रन ही बना सकी। सुपर ओवर में मुकाबला भारत ने जीता।

सुपर ओवर के लिए योजना नहीं बना सकते- रोहित
रोहित ने कहा,‘‘सुपर ओवर में आप वाकई कोई योजना नहीं बना सकते। आपको बस इस बात का आकलन करना होता है कि उस दिन क्या हुआ। आपको अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भेजने होते हैं। बॉलिंग की बात करें तो बुमराह एक अहम खिलाड़ी हैं, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन, थोड़ा कन्फ्यूजन था कि शमी को बॉलिंग दें या फिर जडेजा को। जडेजा को इसलिए, क्योंकि गेंद पिच पर रुक रही थी। लेकिन, आखिरकार आपको किसी ऐसे को गेंदबाजी देनी थी, जो लगातार यॉर्कर और स्लोअर बॉल डाल सकता हो। बल्लेबाजों के साथ भी यही स्थिति थी कि जिसका दिन अच्छा गया हो, वो बल्लेबाजी के लिए जाए और चुनौतियों का सामना करे।’’

शमी 4 गेंदों में 2 रन बचाकर मैच को आखिरी ओवर में ले गए थे
179 रन का पीछा कर रही न्यूजीलैंड की टीम को आखिरी ओवर में 9 रन चाहिए थे। रोज ने शमी की पहली ही गेंद पर सिक्स मारकर जीत करीब ला दी थी। इसके बाद एक सिंगल लिया गया और फिर कीवी टीम को जीत के लिए महज 2 रन चाहिए थे। लेकिन, शमी ने इन 4 गेंदों में केवल एक रन दिया और 2 विकेट लिए। इसके चलते मैच टाई हुआ और सुपर ओवर तक पहुंचा।

आखिरी ओवर का रोमांच

गेंद क्या हुआ
19.1

रॉस टेलर ने छक्का मारा

19.2 टेलर ने 1 रन लिया
19.3 शमी नेविलियम्सन को आउट किया
19.4 कोई रन नहीं
19.5 शिफर्ट ने 1 रन लिया
19.6 शमी ने टेलर को आउट किया

भारत के लिए बुमराह ने सुपर ओवर किया

गेंद क्या हुआ
1 केन विलियम्सन ने 1 रन लिया
2 मार्टिन गुप्टिल ने 1 रन लिया
3 विलियम्सन ने छक्का लगाया
4 विलियम्सन ने चौका लगाया
5 बाई में 1 रन
6 गुप्टिल ने चौका लगाया

न्यूजीलैंडके लिए साउदीने सुपर ओवर किया

गेंद क्या हुआ
1 रोहित ने 2 रन लिए
2 रोहित ने 1 रन लिया
3 राहुल ने चौका लगाया
4 राहुल ने 1 रन लिया
5 रोहित ने छक्का लगाया
6 रोहित ने छक्का लगाया


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तीसरे टी-20 में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सुपर ओवर फेंका था।

AO: केनिन और मुगुरुजा के बीच महिला एकल फाइनल January 29, 2020 at 11:10PM

मेलबर्न 30 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका की और स्पेन की गारबाइन मुगुरुजा के बीच ऑस्ट्रेलियन ओपन का महिला एकल फाइनल खेला जाएगा। मुगुरुजा ने वर्ल्ड नंबर-3 रोमानिया की सिमोना हालेप को हराकर साल के पहले इस ग्रैंडस्लैम के फाइनल में गुरुवार को प्रवेश कर लिया। उनसे पहले केनिन ने उलटफेर करते हुए दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एशले बार्टी को हराकर बाहर कर दिया। मुगुरुजा और केनिन पहली बार इस टूर्नमेंट के फाइनल में पहुंची हैं। 14वीं वरीयता प्राप्त केनिन का तो यह पहला ही ग्रैंडस्लैम फाइनल होगा। पढ़ें, दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन मुगुरुजा ने महिला एकल के सेमीफाइनल में हालेप को 7-6, 7-5 से मात दी। मुगुरुजा ढ़ाई साल बाद किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नमेंट के फाइनल में पहुंचीं। स्पेनिश खिलाड़ी ने दो घंटे पांच मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया। मुगुरुजा को इस टूर्नमेंट में कोई सीड नहीं मिली थी। 2014 के बाद से यह पहली बार है जब उन्हें किसी टूर्नमेंट में सीड नहीं दिया गया है। मुगुरुजा ने 2016 में फ्रेंच ओपन और 2017 में विंबलडन का खिताब जीता था। मुगुरुजा ने इस जीत के बाद कहा, ‘मैं नहीं सोच रही थी कि हार जाऊंगी। एक समय ऐसा आता है जब आपके पास मौके होते हैं। मुझे पता था कि सिमोना के खिलाफ यह एक कड़ा मुकाबला होने वाला है लेकिन कोर्ट पर अपनी पूरी ऊर्जा के साथ खेल रही थी।’ बार्टी ने 1978 के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन में पहले ऑस्ट्रेलियाई विजेता की उम्मीद बढ़ा दी थी लेकिन हर सेट में दो सेट पॉइंट बचाने वाली 14वीं वरीय केनिन ने उन्हें 7-6 (8/6), 7-5 से हरा दिया। मॉस्को में जन्मीं 21 साल की केनिन ने पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में जगह बनाई है। केनिन ने जीत के कहा, ‘मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं, ईमानदारी से कहूं तो मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा। जब मैं पांच साल की थी तब से मैंने ऐसा करने का सपना देखा है... यहां तक पहुंचने के लिए मैंने बेहद कड़ी मेहनत की है।’

AO: केनिन ने बार्टी को हराया, पहली बार फाइनल में January 29, 2020 at 10:15PM

मेलबर्नअमेरिका की सोफिया केनिन ने गुरुवार को यहां सेमीफाइनल में उलटफेर करते हुए महिला एकल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एशले बार्टी को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर कर दिया। बार्टी ने 1978 के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन में पहले ऑस्ट्रेलियाई विजेता की उम्मीद बढ़ा दी थी लेकिन हर सेट में दो सेट पॉइंट बचाने वाली 14वीं वरीय केनिन ने उन्हें 7-6 (8/6), 7-5 से हरा दिया। मॉस्को में जन्मीं 21 साल की केनिन ने पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में जगह बनाई। केनिन को शनिवार को होने वाले फाइनल में विंबलडन चैंपियन सिमोना हालेप और दो बार की ग्रैंडस्लैम विजेता मुगुरुजा के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ना होगा। पढ़ें, केनिन ने जीत दर्ज करने के बाद कहा, ‘मेरे पास कुछ भी कहने को नहीं हैं, शब्द नहीं हैं, ईमानदारी से कहूं तो मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा। जब मैं पांच साल की थी तब से मैंने ऐसा करने का सपना देखा है... यहां तक पहुंचने के लिए मैंने बेहद कड़ी मेहनत की है।’ गुरुवार को ही रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच के बीच पुरुष एकल सेमीफाइनल भी खेला जाएगा। इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने मिलकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के पिछले 14 में से 12 खिताब जीते हैं।

NZ ए के खिलाफ भारत ए 216 रन पर सिमटा, गिल का अर्धशतक January 29, 2020 at 09:20PM

क्राइस्टचर्चपंजाब के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की 83 रन की पारी के बावजूद भारत ए गुरुवार को यहां न्यू जीलैंड ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन 216 रन पर सिमट गया जिससे मेजबान टीम ने अपना पलड़ा भारी रखा। न्यू जीलैंड ए ने इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 105 रन बनाए। मेजबान टीम अब सिर्फ 111 रन से पीछे है जबकि उसके आठ विकेट शेष हैं। न्यू जीलैंड ए के कप्तान हामिश रदरफोर्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और हेगले ओवल में भारत ए ने 17वें ओवर तक 34 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल खाता खोले बिना पविलियन लौटे। पढ़ें, 20 साल के गिल को इसके बाद कप्तान हनुमा विहारी (51) के रूप में उम्दा जोड़ीदार मिला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 119 रन जोड़कर पारी को संभाला। गिल ने कई आकर्षक शॉट खेले। ऑफ स्पिनर कोल मैकोची (33 रन पर 3 विकेट) ने विहारी को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। विहारी ने मैकोची पर स्वीप शॉट खेला लेकिन गेंद सिली मिड ऑन पर खड़े रचिन रविंद्र के पैर से टकराकर हवा में उछल गई और विकेटकीपर डेन क्लीवर ने आसान कैच लपका। विहारी ने 79 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके मारे। माइकल रे (54 रन पर चार विकेट) ने इसके बाद गिल को भी पवेलियन की राह दिखाकर भारत ए का स्कोर पांच विकेट पर 183 रन किया। दायें हाथ के इस बल्लेबाज ने 83 गेंद का सामना करते हुए नौ चौके और दो छक्के मारे। देखें, इसके बाद भारतीय पारी को सिमटने में अधिक समय नहीं लगा। न्यू जीलैंड ए ने दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान रदरफोर्ड (28) और रविंद्र (47) के विकेट गंवाकर दो विकेट पर 105 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज विल यंग 26 जबकि अयाज पटेल एक रन बनाकर खेल रहे हैं।