Wednesday, December 18, 2019

'‘थ्री डी’ खिलाड़ी हैं मैक्सवेल, जल्द करेंगे कमबैक' December 17, 2019 at 08:10PM

मेलबर्नऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान ने हरफनमौला की राष्ट्रीय टीम में जल्दी वापसी का समर्थन करते हुए कहा है कि उनके जैसे ‘त्रिआयामी क्रिकेटर’ को लंबे समय तक बाहर नहीं रखा जा सकता। मानसिक स्वास्थ्य कारणों से मैक्सवेल ने अक्तूबर में खेल से ब्रेक लिया था लेकिन हाल ही में भारत दौरे के लिए खुद को उपलब्ध बताया है। उन्हें हालांकि टीम में नहीं चुना गया और उनकी जगह मार्नस लाबुशाने को मौका दिया गया है। फिंच ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से कहा, ‘निश्चित तौर पर वह दुखी होगा और टीम से बाहर रहने वाले हर खिलाड़ी का निराश होना लाजमी है।उसने हालांकि पिछले कुछ अर्से में वनडे क्रिकेट में रन नहीं बनाये हैं।’ उन्होंने कहा, ‘वह वापसी करेगा, इसमें कोई शक नहीं है। वह त्रिआयामी खिलाड़ी है जिसका काफी असर पड़ता है। वह जल्दी ही रन बनाकर वापसी करेगा।’ मैक्सवेल पिछली 10 वनडे पारियों में अर्धशतक नहीं बना सके हैं। उन्होंने बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के लिए ब्रिस्बेन हीट्स के खिलाफ मैच खेला। उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श और नाथन लियोन को भी ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं मिली है, जबकि जैसन बेहरेनडोर्फ चोटिल हैं।

ICC ने T10 लीग में भ्रष्टाचार की जांच शुरू की December 17, 2019 at 07:35PM

दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद कतर टी10 लीग की भ्रष्टाचार निरोधक जांच शुरू करेगी, क्योंकि इसमें कई जाने पहचाने सटोरियो की मौजूदगी का पता चला है। एक साल पहले से मंजूरी पाने वाली इस लीग में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमा समेत कई रिटायर्ड खिलाड़ियों ने भाग लिया। आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई आयोजकों के साथ मिलकर लीग पर नजर रखे हुए थी। आईसीसी इंटीग्रिटी जीएम एलेक्स मार्शल ने एक बयान में कहा, ‘आयोजकों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर आईसीसी ने इस लीग को एक साल पहले मंजूरी दी थी।’ उन्होंने कहा, ‘टूर्नमेंट से ठीक पहले टीम के मालिकों और आयोजकों में बदलाव ने खतरे की घंटी बजा दी। हमने इसके लिए अतिरिक्त जांच का इंतजाम किया।’ उन्होंने कहा, ‘हमने पाया कि कई जाने माने सटोरिए लीग के दौरान मौजूद थे और सुनियोजित ढंग से उन्होंने काम को अंजाम दिया। इस वजह से आईसीसी एसीयू टीम ने कई नयी जांच शुरू की।’ कतर टी10 लीग का आयोजन सात से 16 दिसंबर तक कतर क्रिकेट संघ ने किया था। टी10 लीग में छह टीमों ने भाग लिया जिनमें 24 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने भाग लिया।

भारत के प्रवीण तांबे सबसे उम्रदराज तो अफगानिस्तान के नूर अहमद सबसे कम उम्र के खिलाड़ी December 17, 2019 at 10:55PM

खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन यानी IPL 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया 19 दिसंबर (गुरुवार) को कोलकाता में होगी। जिसमें 12 देशों के 332 खिलाड़ी शामिल होंगे। इनमें से अधिकतम 73 खिलाड़ियों को विभिन्न फ्रेंचाइजी बोली लगाकर खरीदेंगी। नीलामी में शामिल होने वाले सबसे उम्रदराज और सबसे कम उम्र के खिलाड़ी की बात करें तो भारत के प्रवीण तांबे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं, वहीं अफगानिस्तान के नूर अहमद सबसे युवा हैं। ये दोनों क्रिकेटर अनकैप्ड हैं।

प्रवीण तांबे की उम्र 48 साल है, वे लेग ब्रेक स्पिन गेंदबाज हैं। उन्हें 33 आईपीएल मैचों का अनुभव है, जिसमें उन्होंने कुल 28 विकेट लिए हैं। वे अलग-अलग सीजन के दौरान राजस्थान रॉयल्स, गुजरात लायन्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में रह चुके हैं। वहीं नूर अहमद को अफगानिस्तान की अंडर-19 और घरेलू टीमों में खेलने का अनुभव है। नीलामी के लिए प्रवीण की बेस प्राइज 20 लाख रु है तो वहीं नूर अहमद 30 लाख रु के बेस प्राइज स्लॉट में हैं।

तांबे का आईपीएल करियर

प्रवीण का जन्म अक्टूबर 1971 में हुआ था। उनका आईपीएल डेब्यू 42 साल की उम्र में साल 2013 में हुआ था। उस सीजन में उन्होंने 3 मैच खेले थे। इसके बाद अगले सीजन में उन्हें 13 मैच खेलने का मौका मिला। 2015 में हुए टूर्नामेंट में भी उन्होंने 10 मैच खेले थे। 2016 में उन्होंने 7 मैच खेले। इसके बाद से उन्होंने अबतक कोई सीजन नहीं खेला है। 2017 में उन्हें हैदराबाद टीम ने खरीदा था, लेकिन किसी मैच की प्लेइंग इलेवन में उन्हें मौका नहीं मिला।

नूर अहमद सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

उधर नीलामी में शामिल होने वाले अफगानिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर नूर अहमद सबसे युवा खिलाड़ी हैं। जिनकी उम्र सिर्फ 15 साल है। उनका जन्म 3 जनवरी 2005 को हुआ था। उन्होंने अबतक कुल 7 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 8 विकेट लिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रवीण तांबे और नूर अहमद (दाएं)

ऑक्शन में ग्लेन मैक्सवेल और जेसन रॉय समेत इन 6 प्लेयर्स पर रहेगी हर फ्रेंचाइजी की नजर December 17, 2019 at 09:07PM

खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग 2020 यानी आईपीएल 13 के लिए प्लेयर्स ऑक्शन गुरुवार 19 दिसंबर को कोलकाता में होंगे। कुल मिलाकर 332 खिलाड़ियों के नाम की बोली लगेगी। इनमें 186 भारतीय तो 146 विदेशी हैं। कुल 76 स्लॉट हैं यानी 8 फ्रेंचाइजीस में 76 स्थान खाली हैं। दोपहर 3.30 बजे नीलामी शुरू होगी और देर शाम तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। भारत के युवा खिलाड़ियों के अलावा कुछ अहम विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन लिस्ट में शामिल हैं। हम यहां उन चुनिंदा 6 फॉरेन प्लेयर्स की जानकारी दे रहे हैं जिन पर हर फ्रेंचाइजी नजर रखेगी।

ग्लेन मैक्सवेल (बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए)
2019 सीजन में मैक्सवेल विश्वकप पर ध्यान केंद्रित करने की वजह से नहीं खेले थे। करीब दो महीने तक वो मानसिक तनाव की वजह से मैदान पर नजर नहीं आए। अब वापसी कर चुके हैं और पूरा आईपीएल सीजन खेलेंगे। जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत में वनडे सीरीज खेलेगी लेकिन मैक्सवेल टीम में शामिल नहीं किए गए हैं। 2018 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 9 करोड़ रुपए में खरीदा था। आईपीएल में अब तक वो कुल 69 मैच खेले। इसमें 22.90 की औसत से 1397 रन बनाए।

ग्लेन मैक्सवेल (फाइल)
ग्लेन मैक्सवेल (फाइल)

जेसन रॉय (बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए)
इंग्लैंड का यह आक्रामक सलामी बल्लेबाज फ्रेंचाइजीस की नजरों में जरूर रहेगा। 29 साल के रॉय ने 2019 विश्वकप जिताने में अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभाई। वर्ल्ड कप की 7 इनिंग्स में रॉय ने 63.28 की औसत से कुल 443 रन बनाए। इसमें 51 चौके और 12 छक्के शामिल थे। 2018 सीजन में वो दिल्ली कैपिटल्स के लिए पांच मैच खेले। इनमें 120 रन बनाए। 91 सर्वाधिक स्कोर था।

जेसन रॉय (फाइल)
जेसन रॉय (फाइल)

क्रिस लिन (बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए)
आईपीएल फैन्स को ऑस्ट्रेलिया और कोलकाता नाइट राइडर्स का यह तूफानी ओपनर जरूर याद होगा। 2018 सीजन में उन्होंने कुछ जबरदस्त पारियां खेलीं। केकेआर ने 2018 में उन्हें 9.60 करोड़ में खरीदा था। पिछले सीजन में उन्होंने कुल 13 मैच में 31.05 के औसत से 405 रन बनाए। इनमें चार अर्धशतक शामिल थे। लिन उन सात विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें 2 करोड़ की सर्वाधिक बेस प्राइस अवॉर्ड हुई है।

क्रिस लिन (फाइल)
क्रिस लिन (फाइल)

शिमरॉन हेटमायर (बेस प्राइस 50 लाख)
वेस्ट इंडीज के इस बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ हालिया सीरीज में दिखा दिया है कि वो छोटे फॉर्मेट में कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं। पहले वनडे में उन्होंने अपनी टीम को एकतरफा जीत दिला दी। 22 साल के हेटमायर को आरसीबी ने रिलीज किया है। पिछले सीजन में उन्होंने पांच मैचों में महज 90 रन बनाए। हालांकि, ये भी सही है कि उन्हें बैटिंग के ज्यादा मौके नहीं मिले। उनका बेस प्राइस भले ही मैक्सवेल और लिन से कम हो लेकिन अगर वो ऑक्शन में इनसे बेहतर परफॉर्म करते हैं तो हैरानी बिल्कुल नहीं होगी।

शिमरॉन हेटमायर (फाइल)
शिमरॉन हेटमायर (फाइल)

सैम करेन (बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए)
इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर को टीम इंडिया हमेशा याद रखेगी। पिछले इंग्लैंड दौरे में करेन ने कोहली की टीम को बैट और बॉल दोनों से काफी परेशान किया था। पिछले साल उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 7.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि, इस सीजन में उन्हें रिलीज कर दिया गया। पिछले साल उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैट्रिक भी दर्ज की थी। 9 मैचों में 95 रन बनाए और 10 विकेट लिए।

सैम करेन (फाइल)
सैम करेन (फाइल)

डेविड मिलर (बेस प्राइस 75 लाख रुपए)
साउथ अफ्रीका का यह लेफ्ट हैंडर छोटे फॉर्मेट में अपनी दमदार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। फैन्स प्यार से उन्हें ‘किलर मिलर’ भी कहते हैं। आठ सीजन के बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें रिलीज किया है। पंजाब के लिए उन्होंने 79 मैचों में 34.25 के औसत से 1850 रन बनाए। इनमें 87 छक्के और 126 चौके शामिल हैं। जानकार मानते हैं कि मिलर को रिलीज किया जाना पंजाब के लिए शायद सही साबित नहीं होगा क्योंकि वो इस टीम के सबसे कामयाब बल्लेबाज हैं।

डेविड मिलर (फाइल)
डेविड मिलर (फाइल)


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंग्लैंड के आक्रामक ओपनर जेसन रॉय पर फ्रेंचाइजीस की नजरें जरूर रहेंगी। (फाइल)