IND vs HKG Asia cup live score: भारत और हॉन्गकॉन्ग के बीच एशिया कप के मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड
Wednesday, August 31, 2022
इस नाम से जानी जाएगी दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग, MI और सुपर किंग्स की टीमें लेंगी हिस्सा August 31, 2022 at 03:23AM
South Africa T20 League: अगले साल दक्षिण अफ्रीका में नई टी20 लीग शुरू होगी। इस लीग में 6 टीमें हिस्सा लेंगी और सभी का मालिकाना हक आईपीएल की फ्रेंचाइजीज के पास ही है। इस लीग का नामकरण हो गया है। 19 सितंबर को टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होगी।
पाकिस्तान पर जीत के बावजूद खुश नहीं होंगे रोहित शर्मा, बाबर आजम का भी यही हाल है August 31, 2022 at 01:06AM
India Pakistan Slow over rate: मैच के दौरान रोहित शर्मा और बाबर आजम की टीमों को स्लो ओवर रेट के चलते मैच फीस का 40 फीसदी जुर्माना ठोका गया है।
VIDEO: हर कोई रविंद्र जडेजा नहीं होता... मयंती लैंगर ने लाइव टीवी पर खींची संजय मांजरेकर की टांग August 31, 2022 at 01:37AM
Ravindra Jadeja And Sanjay Majrekar: भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और भारतीय कमेंटेटर संजय मांजरेकर का विवाद किसी से छिपा नहीं है। 2019 में हुए विवाद की वजह से मांजरेकर अभी भी ट्रोल किए जाते हैं। एशिया कप के तीसरे मैच से पहले एंकर मयंती लैंगर ने मांजरेकर की टांग खींची।
आई लव इंडिया... भारतीय महिला कर रही थी इंतजार, प्रैक्टिस छोड़कर मिलने आए पाक पेसर हसन अली August 31, 2022 at 01:28AM
Hasan Ali: एशिया कप में मंगलवार को पाकिस्तान के ट्रेनिंग सेशन के दौरान हसन अली आई लव इंडियाकहते हुए सुने गए, जब उन्हें पता चला कि एक भारतीय महिला उनका इंतजार कर रही है।
Tuesday, August 30, 2022
एशिया कप LIVE: बांग्लादेश की खराब शुरुआत, पावरप्ले के भीतर ही अफगानिस्तान ने दिया डबल झटका August 30, 2022 at 03:53AM
BAN vs AFG LIVE SCORE: बांग्लादेश और अफगानिस्तान का लाइव स्कोरकार्ड
महिला पत्रकार से बदतमीजी करने लगे सरफराज, एशिया कप में भारत से हार के बाद भूले औकात August 30, 2022 at 03:14AM
Sarfaraz Ahmed India vs Pakistan: एशिया कप के मुकाबले में पाकिस्तान को भारत के हाथों हार मिली। इस हार के बाद एक पाकिस्तानी महिला पत्रकार ने टीम के प्रदर्शन पर सवाल खड़े किए, जिसके बाद पूर्व कप्तान सरफराज अहमद भड़क गए।
VIDEO: काला चश्मा पर डांस तो कॉपी कर लिया, क्या मैदान पर टीम इंडिया जैसा खेल दिखा पाएगा हॉन्गकॉन्ग? August 30, 2022 at 02:12AM
Hong Kong Cricketers Viral Video: हॉन्गकॉन्ग को एशिया कप 2022 में बुधवार को भारत से भिड़ना है। इसके मैच से पहले टीम के खिलाड़ियों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारतीय टीम को कॉपी करते नजर आ रहे हैं।
भारत का वह मास्टर प्लान, जिससे चारों खाने चित हुआ पाकिस्तान, शॉर्ट बॉल बना नया हथियार August 30, 2022 at 01:19AM
Short ball strategy India: खैर, ऐसा नहीं था कि भारतीय टीम ने ऐसा फैसला पहले कभी नहीं लिया था, लेकिन भारत और पाकिस्तान जैसे हाई प्रेशर मैच में ये छोटी-छोटी बातें विरोधियों को मात देने में बहुत बड़ी भूमिका निभाती हैं, जो रविवार को सभी ने देखा।
VIDEO: श्रीकांत ने लाइव शो पर हेमंग बदानी को किया घायल, दर्द में कराहते हुए छोड़ना पड़ा शो August 30, 2022 at 01:13AM
Hemang Badani Hit By Krishnamachari Srikkanth: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हेमंग बदानी लाइव टीवी पर दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। वह एशिया कप 2022 के पहले मुकाबले के प्री-शो में हिस्सा ले रहे थे। इसी दौरान वर्ल्ड चैंपियन टीम के ओपनर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने उन्हें घायल कर किया।
सेरेना विलियम्स ने अमेरिकी ओपन में पहला मैच जीता, खेल रही हैं अपना आखिरी टूर्नामेंट August 29, 2022 at 07:21PM
अपने शानदार करियर का आखिरी टूर्नामेंट खेल रही अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने मोंटेनेग्रो की डांका कोविनिच को 6-3, 6-3 से हराकर यूएस ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
Monday, August 29, 2022
मां का जनाजा उठा था और वो आंसुओं को पत्थर बना स्टंप तोड़ रहा था, कोई यूं ही नसीम शाह नहीं बनता August 29, 2022 at 03:31AM
Asia Cup : नसीम शाह के पिता नहीं चाहते थे कि वो क्रिकेट खेले। भारत या पाकिस्तान में कम पैसे वाला कौन सा परिवार अपने बच्चों के लिए ये भविष्य देखता है। लेकिन नसीम की मां ने उसे पूरा प्यार दिया और उसकी काबिलियित को निखारने में मदद की। उसी नसीम ने शाहीन अफरीदी की गैर मौजूदगी में भारत के खिलाफ मैच में कहर बरपाया।
...और कितना गिरेंगे लोग, 0 पर आउट हुए राहुल तो बीच में आथिया शेट्टी को घसीटा August 29, 2022 at 02:57AM
Asia Cup: पहले ही ओवर में केएल राहुल को नसीम शाह ने क्लीन बोल्ड कर दिया था। इससे पहले राहुल कुछ समझ पाते गेंद, स्टंप्स में घुस चुकी थी।
VIDEO: हारा पाकिस्तान, अफगानिस्तान में जश्न, टीवी पर ही हार्दिक पंड्या को चुमने लगा फैन August 28, 2022 at 10:58PM
Afghanistan Fan Kiss Hardik Pandya: भारत के खिलाफ पाकिस्तान को मिली हार का जश्न अफगानिस्तान में मन रहा है। टीम इंडिया ने एशिया कप के मुकाबले को 5 विकेट से जीता। टीम की इस जीत के बाद एक अफगानिस्तानी फैन ने टीवी पर हार्दिक पंड्या को किस किया। इसका वीडियो वायरल हो रहा।
IPL मैचों में अब कैमरे का कंट्रोल होगा आपके हाथ में...! Jio Air Fiber मैच का मजा यूं कर देगा दोगुना August 29, 2022 at 12:15AM
Reliance AGM 2022 Jio 5G Rollout: रिलायंस जियो अब क्रिकेट प्रशंसकों का मजा दोगुना करने जा रही है। Jio AirFiber 5G इस वर्ष दिसंबर में लॉन्च लॉन्च होगा और इसके तहत क्रिकेट मैच के दौरान अपने हिसाब से एंगल बदल सकते हैं।
टीम की गलती नहीं, सरकार ही मनहूस है... पाक नेता ने अपनी ही हुकूमत पर फोड़ा हार का ठीकरा August 28, 2022 at 11:24PM
Chaudhry Fawad Hussain IND vs PAK: भारत से मिली हार से बौखलाए पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने अपनी ही सरकार को हार का विलेन करार दिया है। इमरान खान की पार्टी के पूर्व मंत्री ने ट्वीट करते हुए मौजूदा सरकार पर धावा बोला है। रोचक बात यह है कि उनके ट्वीट का पीएम मोदी से खास कनेक्शन है।
Sunday, August 28, 2022
साथ में देखा तो हॉस्टल से निकाल देंगे, भारत-पाक मैच से पहले NIT श्रीनगर में माहौल गरम August 27, 2022 at 07:21PM
NIT Srinagar india vs pakistan: जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में NIT स्टूडेंट्स को मैच के दौरान अपने कमरों में रहने की हिदायत दे दी गई है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी पोस्ट न डालने के निर्देश हैं। मतलब साफ है माहौल गरमा चुका है।
भारत के खिलाफ काली पट्टी पहनकर उतरेगा पाकिस्तान, कप्तान बाबर आजम ने इस खास वजह लिया फैसला August 28, 2022 at 12:31AM
Asia cup: पाकिस्ताान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने भारत के बाजू में काली पट्टी पहनकर मैदान पर उतरने का फैसला लिया है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान बारिश के कारण भारी तबाही मची है। इस कारण कप्ताब बाबर ने दुनिया से देश के बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए प्रार्थना और मदद करने की अपील की।
Saturday, August 27, 2022
कुछ ही देर में शुरू होगा एशिया कप का रोमांच, पहली भिड़ंत अफगानिस्तान और श्रीलंका की, जानें किसका पलड़ा है भारी August 27, 2022 at 12:59AM
Asia Cup: टी20 एशिया कप 2022 की शुरुआत अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबले से हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का यह पहला है और दोनों ही टीमों की कोशिश होगी कि वह जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करें।
Asia Cup: इन दो मैदानों पर होगी एशिया कप की जंग, जानिए क्यों भारत के लिए लकी दुबई August 26, 2022 at 11:54PM
Asia Cup 2022 Venue: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का महामुकाबला 28 अगस्त को खेला जाएगा। यह मैच दुबई में होगा, जो भारत के लिए काफी लकी है। इस मैदान पर भारत को अपने अन्य मुकाबले भी खेलने हैं।
सात्विक-चिराग का टूटा सपना, भारतीय जोड़ी को ब्रॉन्ज मेडल से करना पड़ा संतोष August 26, 2022 at 08:56PM
Satwiksairaj Chirag Shetty: भारत को बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2022 में पहला मेडल मिल गया है। पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को सेमीफाइनल में हार मिली। उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।
पूरे 10 विकेट लूंगा मैं... पाकिस्तानी बॉलर ने दी थी चेतावनी, रोहित शर्मा ने भरदम कर दी थी कुटाई August 26, 2022 at 11:26PM
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का मुकाबला 28 अगस्त को खेला जाना है। इस मैच से पहले पाकिस्तान टीम में एक ऐसे गेंदबाजी की एंट्री हुई है, जिसने 2018 में दावा किया था कि भारत के खिलाफ सभी 10 विकेट लेना चाहता है। लेकिन उसकी जमकर कुटाई हुई थी।
Friday, August 26, 2022
सामने भारत जैसा पहाड़, ऊपर से एक और स्टार प्लेयर चोटिल, मैच से पहले बढ़ी पाकिस्तान की मुश्किल August 26, 2022 at 05:51AM
Asai cup: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर भारत के खिलाफ महामुकाबले से ठीक पहले पीठ की चोट के कारण टी20 एशिया कप से बाहर हो गए हैं। वसीम को प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी थी। शाहीन अफरीदी के बाद पाकिस्तानी टीम को यह दोहरा झटका लगा है।
गेंदबाजों की आएगी शामत, एशिया कप से पहले रविंद्र जडेजा ने मचाई तबाही, वीडियो देखकर होश उड़ जाएंगे August 26, 2022 at 05:19AM
Ravindra Jadeja: जडेजा टीम इंडिया के लिए स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर की श्रेणी में आते हैं। वहीं यूएई के पिचों पर जडेजा जैसे बल्लेबाज तेजी से रन बनाने के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसा उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहले कर के दिखा चुके हैं।
एशिया कप में अपने ही देश के खिलाफ होगा यह भारतीय, टीम इंडिया को हराने के लिए लगाएगा पूरा दमखम August 26, 2022 at 01:46AM
Asia Cup: श्रीराम को 2016 में तत्कालीन मुख्य कोच डेरेन लेहमन के अधीन ऑस्ट्रेलिया का स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया था। उन्होंने 2020 में आरसीबी के बल्लेबाजी और स्पिन कोच के रूप में भी काम किया था।
द हंड्रेड टूर्नामेंट में स्मृति मंधाना ने लगाई आग, तूफानी बल्लेबाजी से टीम को दिलाई 10 विकेट से जीत August 26, 2022 at 03:41AM
Smriti Mandhana: इस मैच में ट्रेंट रॉकेट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 100 गेंदों के खेल में 8 विकेट गंवाकर सिर्फ 88 रन ही बना सकी। टीम के लिए एलिस विलानीक 25 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मारिया केली ने 22 रनों का योगदान दिया जबकि कप्तान नताली साइवर ने 19 रन बनाए।
सात्विक और चिराग की जोड़ी ने भारत के लिए मेडल किया पक्का, प्रणय का थम गया विजय अभियान August 25, 2022 at 09:31PM
BWF World Championships: सात्विक और चिराग ने भी अपने लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है। सेमीफाइनल में उनका सामना आरोन चिया और सोह वूई यिक की छठी वरीयता प्राप्त मलेशियाई जोड़ी से होगा। भारत का यह विश्व चैंपियनशिप में कुल मिलाकर 13वां पदक है।
जिस गेंदबाज ने टी20 विश्व कप में विराट कोहली को दिया था सबसे बड़ा घाव अब वही कर रहा है उनके लिए दुआ August 26, 2022 at 01:41AM
Asia Cup: चोट से उबरने के लिए अफरीदी अपने पैरों में एक खास किस्म का उपकरण पहन रखा था। इस दौरान टीम इंडिया के की खिलाड़ी शाहीन से मिलकर उनका हाल चाल पूछा लेकिन कोहली ने जिस तरह से उनसे मुलाकात की वह बाकियों से बिल्कुल अलग था।
Thursday, August 25, 2022
विश्व चैम्पियनशिप में प्रणय ने मचा रखा है बवंडर, अपने साथी खिलाड़ी को भी नहीं बख्शा, पहुंचे क्वार्टर फाइनल में August 25, 2022 at 12:21AM
BWF WC: लक्ष्य और प्रणय का मैच करीब सवा घंटे तक चला जिसमें प्रणय ने 17-21, 21-16, 21-17 से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद दोनों के बीच जीत हार का रिकॉर्ड 2-2 का हो गया है। अब प्रणय का सामना चीन के झाओ जुन पेंग से होगा।
प्रैक्टिस में गरज रहा है रोहित और विराट का बल्ला, पाकिस्तान के गेंदबाजों अब हो जाओ सावधान August 25, 2022 at 04:48AM
Asia Cup: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 एशिया कप की तैयारी में पूरी तरह से जुट चुकी है। यूएई पहुंचने के बाद दूसरे टीम इंडिया के दो सबसे धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने नेट्स में जमकर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की। इस दौरान यह दोनों खिलाड़ी अपने बेहतरीन टच में दिख रहे थे।
सीएसके की जर्सी में रैना ने फिर मचाया कोहराम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो August 25, 2022 at 03:19AM
Suresh Raina: सुरेश रैना आईपीएल के शुरुआती सीजन से ही सीएसके के अहम सदस्य रहे थे। हालांकि साल 2020 में रैना और सीएसके के बीच मतभेद का दौर शुरू हो गया जिसके कारण वह पिछले दो सीजन से टीम में नहीं दिखे।
IPL में मुंबई इंडियंस ने किया करियर बर्बाद, अब BBL और ILT20 दोनों में खेलेंगे क्रिस लिन August 24, 2022 at 08:42PM
Chris Lynn BBL: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लिन को बिग बैश लीग (बीबीएल) और यूएई लीग (आईएलटी20) खेलने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एनओसी दे दी है।
ENG vs SA: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट का लाइव स्कोरकार्ड August 24, 2022 at 11:48PM
ENG vs SA: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट का लाइव स्कोरकार्ड
Wednesday, August 24, 2022
विराट कोहली ने अपने खराब फॉर्म पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, आलोचकों को लगाई लताड़, चुन-चुन कर दिया जवाब August 24, 2022 at 03:12AM
Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम से पूर्व कप्तान विराट कोहली का मानना है कि अगर उनके पास काबिलियत नहीं होती तो शायद उनका इंटरनैशनल करियर इतना लंबा नहीं होता। उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द अपने फॉर्म को वापस पा लेंगे क्योंकि 2014 की तरह उनमें कोई तकनीकि खामी नहीं दिख रही है।
एशिया कप के 10 रिकॉर्ड, जिन्हें भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से पहले आपको जान लेना चाहिए August 24, 2022 at 03:21AM
Asia Cup: टी20 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलने उतरेगी। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले आइए जानते हैं अब तक के उन 10 बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में जिसमें भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने धूम धड़ाका मचाया है।
एशिया कप से ठीक पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, टीम के साथ यूएई नहीं जाएंगे यह दिग्गज August 24, 2022 at 02:31AM
Asia cup: टी20 एशिया कप से ठीक पहले टीम इंडिया को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण वह यूएई नहीं जा पाएंगे। उनकी जगह अब पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण लेंगे।
एशिया कप के लिए कब दुबई पहुंचेगी टीम इंडिया? यूएई में लगने लगा है टीमों का जमावड़ा August 24, 2022 at 01:20AM
Asia Cup 2022: टी20 एशिया कप के लिए यूएई में टीमों का जमावड़ा लगना शुरू हो चुका है। टूर्नामेंट की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है लेकिन भारतीय टीम को अपना पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में खेलना है। टीम के अन्य सदस्य जिम्बाब्वे से दुबई से पहुंचेंगे।
ICC Ranking: शुभमन गिल ने रैंकिंग में लगाई बड़ी छलांग, जानें किस स्थान पर हैं विराट कोहली August 24, 2022 at 12:37AM
ICC ODI Ranking: जिम्बाब्वे दौरे पर तीसरे वनडे मैच में धमाकेदार शतक लगाने वाले शुभमन गिल ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। वहीं पूर्व कप्तान विराट कोहली के स्थान में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं देखा गया है।
भारत से मैच के बीच मैदान पर पढ़ी थी नमाज, अब पढ़ते दिखे कुरान, कौन है यह पाक क्रिकेटर? August 23, 2022 at 11:23PM
Mohammad Rizwan News: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच के दौरान ड्रिंक्स ब्रेक में नमजा पढ़ने वाले मोहम्मद रिजवान की एक और तस्वीर वायरल हो रही है। वह एशिया कप के लिए दुबई पहुंचने के बाद टीम बस में कुरान पढ़ते दिखाई दिए।
Tuesday, August 23, 2022
वनडे क्रिकेट में तबाही मचा रहे हैं पुजारा, गेंदबाजों का उतारा बुखार, 5 मैच में तीसरा शतक August 23, 2022 at 06:27AM
Cheteshwar Pujara: रॉयल लंदन वनडे कप में बेशक पुजारा धूम मचा रहे हैं लेकिन टीम इंडिया के इस सीनियर खिलाड़ी को देश के लिए सिर्फ पांच वनडे मैचों में खेलने का मौका मिला है। पुजारा ने साल 2013 में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया था। इसके बाद से वह सिर्फ पांच मैच में खेले।
दुबई, एशिया कप और रोहित शर्मा... पाकिस्तान को आज भी बुरे सपने की तरह डरा रहा होगा यह मुकाबला August 23, 2022 at 03:48AM
Asia Cup: एशिया कप में भारतीय टीम का पहला मैच पाकिस्तान के साथ 28 अगस्त को दुबई में खेला जाएगा। इस मैदान चार पहले भी दोनों टीमों के बीच एशिया कप में भिड़ंत हुई थी जिसमें भारत के ओपनर बल्लबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने अपनी बल्लेबाजी से पाकिस्तानी गेंदबाजों को जमकर धोया था।
लीजेंड्स लीग क्रिकेट का जारी हुआ शेड्यूल, 16 सितंबर को खेला जाएगा पहला मैच, जानें वेन्यू और डिटेल्स August 23, 2022 at 02:56AM
Legends League Cricket: कोलकाता के ईडन गार्डन में 16 से 18 सितंबर तक तीन मैच होंगे। इनमें भारत के महाराजाओं और विश्व के दिग्गज खिलाड़ियों के बीच भी एक मैच होगा। यह मैच आजादी के 75 वें वर्ष के यादगार के तौर पर खेला जाएगा।
विराट कोहली के आलोचकों पर भड़के रवि शास्त्री कहा, 'लोगों की याददाश्त कमजोर हो गई है' August 22, 2022 at 11:17PM
Ravi Shahstri: टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को लेकर कहा है कि एशिया कप में भारत का यह पूर्व कप्तान धमाकेदार वापसी करेगा। वसीम अकरम के साथ बात करते हुए शास्त्री ने कहा कि कोहली के जैसा फिटनेस, जीत की भूख और जुनून के मामले में अभी भी उसका कोई सानी नहीं है।
रवि शास्त्री ने भारत-पाकिस्तान मैच से पहले खिलाड़ियों को दी खास सलाह, अकरम ने फैंस से की अपील August 22, 2022 at 10:57PM
India vs Pakistan Asia Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को एशिया कप का मुकाबला होना है। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने खिलाड़ियों को खास सलाह दी है। वहीं पूर्व पाक कप्तान वसीम अकरम ने फैंस से अपील की है।
Monday, August 22, 2022
WI vs NZ: न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज में पहली बार वनडे और टी-20 सीरीज जीती August 21, 2022 at 06:22PM
New Zealand Tour of West indies: वेस्टइंडीज दौरे पर गई न्यूजीलैंड टीम ने इतिहास रच दिया है। कमाल करते हुए पहली बार कैरेबियाई टूर पर वनडे और टी-20 दोनों सीरीज फतह की।
ऐसे जीतेंगे एशिया कप? फिर पिच पर जूझते दिखे केएल राहुल, सस्ते में हुए आउट August 21, 2022 at 11:19PM
IND vs ZIM KL Rahul: एशिया कप से पहले भारतीय टीम की परेशानी बढ़ती दिख रही है। टीम के उपकप्तान और जिम्बाब्वे दौरे पर कप्तानी कर रहे केएल राहुल का बल्ला लगातार दूसरे मैच में शांत रहा। 46 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेलने के बाद केएल राहुल बोल्ड हो गए।
वो हिंदू क्रिकेटर है, उससे नहीं मिलना... बांग्लादेश के बच्चे में दिखा कट्टरपंथ का नासूर August 21, 2022 at 09:55PM
Bangladeshi Boy Viral Video: बांग्लादेश के एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिपोर्टर ने बच्चे से पूछा कि वह किस क्रिकेट से मिलना चाहता है। इसपर उसने कई नाम गिनाए।
भारत के लिए शाहीन से भी बड़ा खतरा? 22 वर्षीय बॉलर की पाकिस्तान टीम में एंट्री August 21, 2022 at 11:18PM
Mohammad Hasnain replaces Shaheen Afridi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने शाहीन अफरीदी की जगह 22 वर्षीय गेंदबाज को टीम में शामिल किया है। यह गेंदबाज भी कैलिवर के मामले में शाहीन के बराबर माना जाता है।
Sunday, August 21, 2022
ईंट का जवाब पत्थर से... वकार ने की थी भारत को ट्रोल करने की कोशिश, पठान ने बंद कर दी बोलती August 21, 2022 at 12:04AM
Asia Cup: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी एशिया कप में हिस्सा नहीं लेंगे। इसपर टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ने भारतीय टीम को ट्रोल करने की कोशिश की थी। अब इरफान पठान ने जोरदार पलटवार किया है। 28 अगस्त को एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होने वाला है।
सीमेंट की पिच, भारत-पाकिस्तान की टक्कर, शारजाह में हुए पहले क्रिकेट मैच की रोमांचक कहानी August 20, 2022 at 11:28PM
India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच शारजाह में कई रोमांचक मुकाबले हुए हैं। शाहजाह यूएई में है और वहां 80 और 90 के दशक में काफी मुकाबले होते थे। यहां क्रिकेट की शुरुआत भारत और पाकिस्तान के मैच के साथ ही 1981 में हुई थी।
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मुकाबला, यहां देखें तीसरा वनडे का पूरा रोमांच August 20, 2022 at 11:52PM
NED vs PAK Live score: पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच तीसरे वनडे का लाइव स्कोर
Saturday, August 20, 2022
सात समंदर पार तक था कोहली की कप्तानी का डंका, स्मिथ ने बताई विराट की महानता August 19, 2022 at 09:42PM
Graeme Smith on Virat Kohli: स्मिथ ने एक तरह से विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट का एम्बेसडर बता दिया।
क्या मैं तुम्हें टच कर सकती हूं?... दीपक चाहर की दीवानी हुईं जिम्बाब्वे क्रिकेटर्स के परिवार की महिलाएं August 19, 2022 at 11:33PM
Deepak Chahar female fan following: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मैच नहीं खेल रहे हैं। सीरीज के पहले मैच में उन्होंने 3 विकेट लिए थे।
यूं ही कप्तानी में कमाल नहीं करते रोहित, फॉर्म से जूझ रहे खिलाड़ियों के लिए उनके पास है खास प्लान August 19, 2022 at 10:47PM
Rohit Sharma: रोहित शर्मा इसी साल तीनों फॉर्मेट में भारत के कप्तान बने हैं, लेकिन दुनिया काफी सालों से उनकी कप्तानी का लोहा मानती है। रोहित ने बताया कि फॉर्म से जूझ रहे खिलाड़ी को वापस आत्मविश्वास दिलाने के लिए वह क्या करते हैं।
भारत को ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले फुटबॉल कप्तान का निधन, कोरोना से थे पीड़ित August 19, 2022 at 10:07PM
Samar Banerjee: भारत को ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले फुटबॉल टीम के कप्तान समर ‘बद्रू’ बनर्जी का निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे।
Friday, August 19, 2022
बाईचुंग भूटिया AIFF अध्यक्ष बनने की रेस में, भाजपा और कांग्रेस के नेताओं से मिलेगी कड़ी टक्कर August 19, 2022 at 03:42AM
Bhaichung Bhutia AIFF: भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया भी अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष बनने की रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपना नामांकन किया। उन्हें इस पद के लिए भाजपा नेता से कड़ी टक्कर मिलेगी।
शोएब अख्तर ने जानबूझकर मारी थी गांगुली की पसली में बॉल, सहवाग से कबूली घटिया करतूत August 19, 2022 at 02:57AM
Sourav Ganguly Shoaib Akhtar News: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने खुलासा किया है कि 1999 में उन्होंने सौरव गांगुली को मैच के दौरान जानबूझकर पसलियों में गेंद मारी थी। उन्होंने यह खुलासा वीरेंद्र सहवाग के साथ बातचीत में किया है।
युवराज से एक ओवर में 6 छक्के खाने वाले बॉलर का ऐसा रिकॉर्ड, कोई इंडियन आज तक नहीं कर सका August 19, 2022 at 02:06AM
Stuart Broad 100 Test Wickets: 2007 में एक ओवर में युवराज सिंह से 6 छक्के खाने का अनचाहा रिकॉर्ड बनाने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड आज भी टेस्ट में कमाल कर रहे हैं। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स स्टेडियम में उन्होंने 100 विकेट पूरे करने का रिकॉर्ड कायम किया।
कोच को लगा था- रात में 10 पेग लगा लिया, अब ये क्या उठेगा, लेकिन स्टार खिलाड़ी ने जड़ दिया था शतक August 19, 2022 at 01:57AM
Vinod Kambli: भारत के लिए विनोद कांबली का टेस्ट करियर भले ही छोटा रहा, लेकिन उनके कई रिकॉर्ड आज भी नहीं टूटे हैं। वह कोच की नौकरी पाने के लिए शराब छोड़ने को तैयार हैं। लेकिन यह समय ऐसा था जब उन्होंने 10 पेग लगाने के बाद शतक जड़ दिया था।
पंजाब किंग्स के कोच पद से हटाए जाएंगे अनिल कुंबले, वर्ल्ड चैंपियन कप्तान के संपर्क में फ्रेंचाइजी August 19, 2022 at 01:10AM
Anil Kumble Punjab Kings: पंजाब किंग्स अपने टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले को पद से हटाने की तैयारी में है। कुंबले 2020 से टीम के साथ हैं और पंजाब एक बार भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है। फ्रेंचाइजी ने नए कोच की खोज भी शुरू कर दी है।
Thursday, August 18, 2022
वनडे के भविष्य पर सवाल उठाने वालों की रोहित शर्मा ने लगाई लताड़, कहा- काश एक और फॉर्मेट होता August 17, 2022 at 10:47PM
ODI Cricket Future: क्रिकेट के कई जानकार और पूर्व क्रिकेटर वनडे के अस्वित्व पर पिछले कुछ समय से सवाल उठा रहे हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ऐसा करने वालों की लताड़ लगाई है।
दुनिया देखती रह गई, आयरलैंड के क्रिकेटर ने बना दिया कोहली और रोहित वाला रिकॉर्ड August 18, 2022 at 01:56AM
Most Runs In T20I: दुनिया के धुरंधर बल्लेबाज अपने आपको बनते रहे लेकिन आयरलैंड के पॉल स्टार्लिंग उस रेस में शामिल हो गए, जिसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और मार्टिन गुप्टिल के बीच पिछले 3 वर्ष से टशन चलती आ रही है।
'चहल' सरनेम हटाने के बाद इंस्टाग्राम पर इमोशनल हुईं धनश्री, लिखा- एक राजकुमारी हमेशा... August 18, 2022 at 02:00AM
Dhanashree Verma Yuzvendra Chahal: भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री के बीच सब कुछ ठीक नहीं दिख रहा है। धनश्री ने अपने प्रोफाइल से चहल का सरनेम हटा दिया है। अब उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है।
रीप्ले देखने के बाद भी थर्ड अंपायर ने किया विवादित फैसला, कुलदीप यादव को नहीं हुआ भरोसा August 18, 2022 at 01:08AM
India vs Zimbabwe 1st ODI: भारत और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत हो गई है। सीरीज के पहले ही मैच में थर्ड अंपायर के फैसले पर विवाद खड़ा हो गया। भारतीय टीम के खिलाड़ियों को इसपर भरोसा नहीं हुआ।
IND vs ZIM: पाकिस्तान के सिकंदर के बल पर दम भर रहा था जिम्बाब्वे, कृष्णा ने यूं उतारा बुखार August 18, 2022 at 01:01AM
Prasidh Krishna Out Sikandar Raza: वनडे सीरीज से पहले पाकिस्तान मूल के सिकंदर को सबसे बड़ा खतरा कहा जा रहा था, लेकिन भारत ने सिर्फ 17 गेंदों में उनका काम तमाम कर दिया।
विराट कोहली के डेब्यू मैच में टीम इंडिया की हो गई थी दुर्गति, करियर के 14 साल हुए पूरे August 18, 2022 at 12:08AM
Virat Kohli Debut: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आज ही के दिन इंटरनैशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। अपने पहले मैच में विराट कोहली कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे और सिर्फ 12 रन बनाकर ही पवेलियन वापस लौट गए थे। इस मैच में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा था।
Wednesday, August 17, 2022
कार्तिक ने बताई शास्त्री की एक खराब आदत, द्रविड़ को कहा सुकून वाला कोच August 16, 2022 at 09:02PM
Dinesh Karthik on Ravi Shastri: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भले ही अपने कार्यकाल में कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती, लेकिन उन्होंने टीम को एक बड़े मुकाम तक जरूर पहुंचाया था।
ZIM v IND: लोकेश राहुल और टीम इंडिया के लिए क्यों इतना अहम है जिम्बाब्वे दौरा August 16, 2022 at 11:40PM
Kl Rahul and Zimbabwe tour: लोकेश राहुल लगातार कई माह से मैदान से बाहर थे। अब इंजरी से उबरने के बाद वह एक्शन में लौटने के लिए तैयार हैं। जिम्बाब्वे दौरा उनके करियर के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।
Tuesday, August 16, 2022
VIDEO: मैदान पर लौटा 6 गेंदों में 6 छक्के उड़ाने वाला धुरंधर, विध्वंसक बैटिंग देख धवन भी हैरान August 16, 2022 at 02:52AM
Yuvraj Singh video Viral: युवराज सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मैदान पर चौके-छक्के की बौछार करते नजर आ रहे हैं। इस वीडिया को देखकर लारा ने उनसे पूछा कि आखिर प्लान क्या है?
अभी प्रैक्टिस में हैं, जब लौटेंगे तो होश उड़ा देंगे... कोहली को लेकर गांगुली का बड़ा बयान August 16, 2022 at 12:31AM
Sourav Ganguly on Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विराट कोहली के फॉर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कोहली अभी अभ्यास कर रहे हैं। जब वह लौटेंगे तो बल्ले से रन जरूर बरसेंगे।
175 छक्के मारने वाले 'बाहुबली' की UAE ILT20 में एंट्री, अबू धाबी नाइटराइडर्स में खेलेगा August 16, 2022 at 12:30AM
Andre Russell 175 sixes: टी-20 का रोमांच कम नहीं हो रहा। एक और टी-20 लीग की शुरुआत हो रही है। यूएई इंटरनेशनल लीग टी-20 के लिए तमाम दलों ने अपने खिलाड़ियों का ऐलान करना शुरू कर दिया है।
जिम्बाब्वे के कोच हार्दिक से क्यों घबरा रहे, फिट होने के बाद हो चुके हैं भयंकर घातक August 15, 2022 at 11:52PM
Lance Klusener on Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या और लांस क्लूजनर में कई समानताएं हैं। दोनों अपने-अपने दौर के धाकड़ खिलाड़ी हैं। हार्दिक पंड्या, लांस क्लूजनर की ही तरह तेज गेंदबाजी के साथ-साथ बड़े-बड़े शॉट लगाने में सक्षम है।
इस खिलाड़ी ने किया चोटिल वाशिंगटन सुंदर को रिप्लेस, IPL में दिखाया था धांसू खेल August 15, 2022 at 10:52PM
Shahbaz Ahmed replaced Washington Sundar: वॉशिंगटन सुंदर करीब 12 महीने से अलग-अलग समस्या की वजह से टीम से कई बार बाहर हो चुके हैं। वह जनवरी में कोरोना संक्रमित भी पाए गए थे।
Monday, August 15, 2022
इयान चैपल ने कॉमेंट्री को कहा अलविदा, 45 साल के करियर का हुआ अंत August 15, 2022 at 03:27AM
Ian Chappell: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने क्रिकेट कॉमेंट्री से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। वह करीब 45 साल के क्रिकेट मैच में कमेंटेटर की भूमिका में नजर आ रहे थे।
नहीं सुनी गई रॉस टेलर की मांग, न्यूजीलैंड के लिए खेल रहे होते बेन स्टोक्स, इंग्लैंड नहीं बन पाता वर्ल्ड चैंपियन August 15, 2022 at 03:34AM
Ben Stokes: इंग्लैंड ने 2019 में वर्ल्ड कप जीता था और इसमें बेन स्टोक्स की अहम भूमिका था। उन्होंने फाइनल में 84 रनों की नाबाद पारी खेली थी। लेकिन यह नहीं हो पाता अगर न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने रॉस टेलर की बात मान ली होती। हो सकता है न्यूजीलैंड वर्ल्ड चैंपियन भी बन जाता।
आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल हुए केविन पीटरसन, हिंदी में पोस्ट डालकर दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई August 15, 2022 at 02:15AM
Kevin Pietersen Independence Day Wish: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपना मैसेज हिंदी में ट्वीट किया।
गेंदबाजों की कुटाई, बैक टू बैक शतक, क्या 8 साल बाद चेतेश्वर पुजारा के लिए खुलेगा वनडे टीम का दरवाजा? August 15, 2022 at 01:21AM
Cheteshwar Pujara: चेतेश्वर पुजारा ने 2014 में भारत के लिए आखिरी वनडे खेला था। लिस्ट ए क्रिकेट में 55.95 की औसत से रन बनाने के बाद भी उन्हें टीम इंडिया में मौका नहीं मिला। क्या अब इंग्लैंड में लगातार दो विस्फोटक पारियां खेलने के बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी होगी?
EPL: अखाड़े में बदला फुटबॉल का मैदान, रेफरी से नाराज मैनेजर ने खोया आपा, हाथापाई तक पहुंची बात August 15, 2022 at 12:24AM
English Premier League: इंग्लिश प्रीमियर लीग में चेल्सी और टॉटनहम हॉटस्पर के बीच खेले मैच दोनों टीमों के मैनेजर आपुस में भिड़ गए। चेल्सी के मैनेजर रेफरी के फैसले से इतने नाराज हुए कि मैच खत्म होने के बाद टॉटनहम के हाथापाई पर उतारु हो गए थे।
खेल से टूटा है पितृसत्ता और सामाजिक कलंक की बाधा... स्वतंत्रता दिवस पर महिला खिलाड़ियों को सचिन का सलाम August 14, 2022 at 10:42PM
Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला एथलीटों की सफलता को सलाम किया है। सचिन का मानना है कि खेल के माध्यम से ही महिलाएं पितृसत्ता और सामाजिक कलंक की बाधाओं को तोड़ पाईं हैं।
Sunday, August 14, 2022
अब पीएम मोदी तक पहुंचीं हसीन जहां, डांस वीडियो पोस्ट करते हुए खास अपील August 14, 2022 at 05:33AM
Shami Wife Hasin Jahan: एशिया कप स्क्वॉड में जगह न मिलने के बाद से मोहम्मद शमी काफी सुर्खियों में हैं। भारत की वनडे और टेस्ट स्क्वॉड के नियमित सदस्य इस तेज गेंदबाज की पत्नी भी अब चर्चा में चल रहीं हैं।
जब दो भारतीय क्रिकेटर्स ने तिरंगे का किया था अपमान, भागना पड़ा था पाकिस्तान August 14, 2022 at 04:40AM
Mohammad and Amir Elahi: 1947-48 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला विदेशी दौरा किया। ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न टेस्ट के दौरान जब भारत में गांधी जी की हत्या हो गई तो तो दो खिलाड़ियों ने तिरंगे का सलाम करने से साफ मना कर दिया।
20 चौके और 5 छक्के, इंग्लैंड में रुकने का नाम नहीं ले रहा चेतेश्वर पुजारा का बल्ला August 14, 2022 at 04:30AM
Cheteshwar Pujara Century: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इंग्लैंड में कमाल कर रहे हैं। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ दिया है। उन्होंने ससेक्स के लिए खेलते हुए लिस्ट ए क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उनकी पारी में 20 चौकों के अलावा 5 छक्के भी थे।
ओलिंपिक में मेडल चूकने से हताश थीं विनेश फोगाट, रेसलिंग छोड़ने का बना लिया था मन, फिर इस तरह CWG में रचा इतिहास August 14, 2022 at 12:16AM
Vinesh Phogat: भारत की स्टार महिला रेसलर विनेश फोगाट लगातार दो ओलिंपिक में मेडल नहीं जीत पाने के कारण पूरी तरह से हताश हो गईं थी। इस कारण उन्होंने रेसलिंग छोड़ने का भी मन बना लिया था लेकिन उन्होंने पीएम मोदी की बातों से प्रेरित होकर बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए मेडल जीतकर इतिहास
पीएम मोदी को निकहत जरीन ने दिए मुक्केबाजी दस्ताने, हिमा दास ने भी भेंट किया खास तोहफा August 13, 2022 at 08:07PM
Nikhat Zarin CWG: कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल की पीएम मोदी ने अपने निवास पर मेजबानी की। इस मौके पर बॉक्सर निकहत जरीन ने उन्हें मुक्केबाजी दस्ताने दिए।
Saturday, August 13, 2022
एशिया कप में शाकिब अल हसन होंगे बांग्लादेश के कप्तान, प्रमुख बल्लेबाज चोटिल होकर बाहर August 13, 2022 at 04:12AM
Bangladesh Asia Cup: बांग्लादेश ने एशिया कप के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। शाकिब अल हसन को टीम का कप्तान बनाया गया है। वह टी20 वर्ल्ड कप में भी कप्तानी करेंगे। वहीं टीम का एक प्रमुख बल्लेबाज चोटिल होकर एशिया कप से बाहर हो गया है।
दिल में भी तिरंगा, घर पर भी तिरंगा... सचिन तेंदुलकर ने अपनी छत पर यूं फहराया राष्ट्रध्वज August 13, 2022 at 03:58AM
Sachin Tendulkar Har Gar Tiranga: आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर देश में हर घर तिरंगा कैंपेन चल रहा है। इसके ही तहत सचिन तेंदुलकर ने अपने घर पर तिरंगा लगाया है। उन्होंने इसका वीडियो भी शेयर किया।
बार-बार क्यों बदल रहे कप्तान, टीम इंडिया की स्ट्रैटेजी या मजबूरी, कहीं टूट न जाए श्रीलंका का रिकॉर्ड? August 13, 2022 at 02:59AM
Indian Captain: हर सीरीज के साथ भारतीय टीम अगल कप्तान के साथ उतर रही है। आईपीएल के बाद से ही 5 खिलाड़ी टीम की कमान संभाल चुके हैं। अब केएल राहुल जिम्बाब्वे दौरे पर कप्तान करेंगे। इस साल अभी तक 7 खिलाड़ी भारत की कमान संभाल चुके हैं। बीसीसीआई को ऐसा क्यों करना पड़ रहा?
फेल होता दिख रहा CSK का 'धोनी' प्लान, बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी को दिया झटका August 13, 2022 at 01:33AM
MS Dhoni in CSA T20 league: चेन्नई सुपर किंग्स के मालिकों ने दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग में जोहानिसबर्ग की टीम खरीदी है। उनकी तैयारी थी कि सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दक्षिण अफ्रीका की लीग में मेंटॉर की भूमिका निभाएंगे, लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है।
7 बार के विजेता लियोनेल मेसी बैलन डिओर के लिए नहीं हुए नामित, रोनाल्डो समेत इन्हें मिली जगह August 12, 2022 at 09:47PM
Ballon d'Or: फुटबॉल के प्रतिष्ठित पुरस्कार बैलन डिओर विजेता के लिए नॉमिनेट किए गए नामों में लियोनेल मेसी नहीं है। 17 साल में यह पहला मौका है, जब 7 बार के विजेता मेसी का नाम नॉमिनेट नहीं हुआ है। नामित खिलाड़ियों में पुर्तगाल और मैनेस्टर यूनाइटेड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी शामिल हैं।
Friday, August 12, 2022
यूएई की टी20 लीग में भी MI के लिए खेलेंगे कीरोन पोलार्ड, फ्रेंचाइजी ने 14 खिलाड़ियों से किया करार August 12, 2022 at 02:49AM
Kieron Pollard MI emirates: वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड 2010 से आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। अब यूएई की इंटरनेशनल लीग टी20 में मुंबई की फ्रेंचाइजी एमआई अमीरात ने पोलार्ड को अपने साथ जोड़ लिया है। उनके अलावा मुंबई ने 13 और खिलाड़ियों के साथ करार किया है।
कभी नंगे पांव फ्रांस को नाकों चने चबवा दिए थे, फिर खराब होने लगी भारतीय फुटबॉल की स्थिति, आखिर क्यों है ऐसा बुरा हाल August 12, 2022 at 02:18AM
Indian Football Team: भारतीय फुटबॉल टीम एक समय इंटरनेशनल लेवल पर कमाल करती थी। टीम ने ओलिंपिक से लेकर वर्ल्ड कप जैसे इवेंट में हिस्सा लिया है। एशियन गेम्स की चैंपियन रह चुकी है, लेकिन फिर भारत में फुटबॉल की स्थिति खराब होने लगी। क्या है इसके पीछे की वजह?
कप्तान में भारत के लिए फिसड्डी रहे हैं केएल राहुल, शिखर धवन का रिकॉर्ड दमदार August 11, 2022 at 09:07PM
India vs Zimbabwe: शिखर धवन को हटाकर केएल राहुल को जिम्बाब्वे दौर पर भारतीय टीम का कप्तान बना दिया गया है। रोहित के कप्तान बनने के समय राहुल को उपकप्तान बनाया गया था, लेकिन लगातार चोटिल और अनफिट रहने की वजह से वह बाहर चल रहे थे। अब उनकी वापसी हो गई है।
ड्वेन ब्रावो ने किया ऐसा कारनामा, आज तक दुनिया का कोई गेंदबाज नहीं कर सका August 12, 2022 at 12:16AM
Dwayne Bravo 600 T20 wickets: कैरेबियाई धाकड़ ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने टी-20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा किया है, जो आज तक कोई नहीं कर सका है। वह इस फॉर्मेट में 600 विकेट झटकने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।
एशिया कप के लिए सबसे बड़े हथियार को बचाकर रखेगा पाकिस्तान, बाबर आजम ने दिया इशारा August 12, 2022 at 12:03AM
Babar Azam On Shaheen Afridi: पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने शाहीन अफरीदी की फिटनेस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक रणनीति बनाई है, जिससे कि अफरीदी एशिया कप में पूरी तरह फिट हो जाएं।
Thursday, August 11, 2022
अब इस टी-20 लीग में खेलेंगे पोलार्ड-पूरन और ब्रावो, IPL, साउथ अफ्रीका के बाद नया टूर्नामेंट August 11, 2022 at 04:02AM
UAE T20 League: कैरेबियाई खिलाड़ी दुनिया भर में घूम-घूमकर फ्रैंचाइजी क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन वर्ल्ड टी-20 के लिए अपनी वेस्टइंडीज की ओर से भाग नहीं लेना चाहते।
आखिरकार हार मान गए अर्जुन तेंडुलकर, मुंबई ने नहीं दिया मौका तो अब इस टीम से खेलेंगे August 11, 2022 at 01:57AM
Arjun Tendulkar Goa: अर्जुन तेंडुलकर को बिना मौका दिए इस सीजन में मुंबई की टीम से बाहर कर दिया, जिसके बाद अब वह पड़ोसी राज्य गोवा से घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है।
धोनी-धोनी के नाम से गूंज उठेगा साउथ अफ्रीका, CSK की नई टीम से दिखाएंगे जलवा! August 11, 2022 at 02:31AM
MS Dhoni in CSA T20 League: अगले साल जनवरी में शुरू होने वाली नई दक्षिण अफ्रीकी टी-20 लीग की सारी छह टीमों को आईपीएल फ्रैंचाइजियों ने खरीद लिया है और अब चर्चा है कि भारत में खेलने वाले खिलाड़ी भी इस लीग का हिस्सा बन सकते हैं।
IPL के 'दुश्मन' हुए दोस्त, अंबानी की टीम ने बनाया जोड़ीदार, मुंबई केपटाउन को देंगे मजबूती August 11, 2022 at 12:32AM
Mumbai Indians cape town: इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर साउथ अफ्रीका टी-20 लीग शुरू होने वाला है। इस टूर्नामेंट में आईपीएल की कई फ्रैंचाइजियों ने अपनी टीम खरीदी है।
भारत से शर्मनाक हार के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी विंडीज शर्मसार, पहले मैच में मिली करारी हार August 10, 2022 at 08:57PM
भारतीय टीम से लगातार वनडे और टी-20 सीरीज गंवाने वाली वेस्टइंडीज टीम की न्यूजीलैंड के खिलाफ भी हालत खराब रही। केन विलियमसन की टीम ने पहले मुकाबले में 13 रनों से हरा दिया।
'लाल सिंह चड्ढा' देख भड़का क्रिकेटर, बोला- इंडियन आर्मी और सिखों का अपमान है August 10, 2022 at 11:44PM
Laal Singh Chaddha Movie: आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' पर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म इंडियन आर्मी और सिखों का अपमान करती है।
Wednesday, August 10, 2022
Tuesday, August 9, 2022
विवादों से भरा करियर, फिक्सिंग की वजह से हुए बैन, अब मिली इस देश को क्रिकेट सिखाने की जिम्मेदारी August 08, 2022 at 07:22PM
Manoj Prabhakar: भारतीय टीम के पूर्व तेज ऑलराउंडर मनोज प्रभाकर को नेपाल क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। प्रभाकर का करियर विवादों में रहा है। 1999 में बीसीसीआई ने मैच फिक्सिंग में शामिल होने का आरोप लगाया था। फिर उन्हें बैन भी कर दिया गया था।
वर्ल्ड क्रिकेट के इस मशहूर अंपायर की दर्दनाक मौत, अनहोनी के हुए शिकार August 09, 2022 at 01:44AM
umpire Rudi Koertzen dies: रूडी कर्टजन बड़े ही मजेदार अंदाज में बल्लेबाजों को आउट दिया करते थे। वह गेंदबाज की अपील के बाद धीरे-धीरे अपनी उंगली ऊपर करते थे।
VIDEO: टीम इंडिया से नजरअंदाज, उठने लगे थे सवाल, अब इंग्लैंड में बल्लेबाजों के लिए बन रहे काल August 08, 2022 at 11:46PM
Umesh Yadav Royal London Cup: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव इंग्लैंड में मिडलसेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। टीम इंडिया से लगातार नजरअंदाज हो रहे उमेश ने रॉयल लंदन कप में गेंद से तबाही मचा दी। उनके प्रदर्शन के दम पर मिडलसेक्स को 9 विकेट की जीत मिली।
Monday, August 8, 2022
अब टीम इंडिया की कप्तानी करना चाहते हैं हार्दिक पंड्या, रोहित की गैरमौजूदगी में सामने आई दिल की बात August 08, 2022 at 03:22AM
Hardik Pandya captaincy: आखिरी टी-20 में रोहित शर्मा की जगह कप्तानी करने वाले हार्दिक पंड्या ने कहा कि टीम एशिया कप और टी-20 विश्व के लिए पूरी तरह तैयार है।
हरमनप्रीत कौर की दरियादिली, क्रिकेट का फाइनल हारने के बाद भी जीता दिल August 08, 2022 at 02:57AM
Commonwealth Games 2022: ऑस्ट्रेलिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल मुकाबले में भारत को 9 रनों से हराया। इस मैच में भारत की हार के बाद भी टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के बयान ने सभी का दिल जीत लिया है। इस मैच में कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया की मैकग्रा खेल रही थीं।
क्लोजिंग सेरेमनी में निकहत और शरत कमल के हाथों में होगा तिरंगा, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण August 07, 2022 at 10:42PM
Commonwealth Games Closing Ceremony: कॉमनवेल्थ गेम्स की क्लोजिंग सेरेमनी में बॉक्सर निकहत जरीन और टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे।
CWG: पहला गेम हारने के बाद भी लक्ष्य से नहीं भटके सेन, भारत को दिलाया गोल्ड August 08, 2022 at 01:13AM
Lakshya Sen commonwealth Games: भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पुरुष सिंगल्स का गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में पहला गेम हारने के बाद मलेशिया के त्जे योंग पर जीत हासिल की। इससे पहले पीवी सिंधु ने महिला सिंगल्स में भी गोल्ड जीता था।
Sunday, August 7, 2022
पिता ने दांव पर लगा दी नौकरी, नीतू ने 'गोल्डन पंच' मारकर परिवार का नाम रौशन कर दिया August 07, 2022 at 12:12AM
Nitu Ghanghas Gold medal: हरियाणा की बेटी ने कॉमनवेल्थ खेलों में ऐसा पंच मारा कि देश की झोली में एक और मेडल आ गया। आज पूरा हिंदुस्तान नीतू पर गर्व महसूस कर रहा होगा।
CWG: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हरा जीता ब्रॉन्ज August 06, 2022 at 11:46PM
भारतीय महिला हॉकी टीम ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 2-1 (ओवरऑल 3-2) से हराते हुए इतिहास रच दिया। भारतीय लड़कियों ने सेमीफाइनल में मिले धोखे के बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल वापसी की, बल्कि ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम किया।
Saturday, August 6, 2022
-20° की ठंड और 50° की गर्मी... सब झेल चुके हैं स्टिपलचेज के रजत विजेता अविनाश साबले August 06, 2022 at 05:23AM
Avinash Sable steeplechase silver medal: बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ खेलों में शनिवार को अविनाश साबले ने सिल्वर मेडल जीता। यह पहला मौका है जब भारत को स्टीपलचेज जैसे खेल में कोई मेडल नसीब हुआ हो।
पीवी सिंधु ने कड़े संघर्ष के बाद मिली जीत, मेडल से सिर्फ एक कदम की दूरी August 06, 2022 at 03:51AM
PV Sindhu Commonwealth Games:भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु कॉमनवेल्थ गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। क्वार्टरफाइनल में जीत हासिल करने के लिए सिंधु को कड़ा संघर्ष करना पड़ा। अब वह मेडल से सिर्फ एक कदम की दूरी पर हैं। वहीं युवा खिलाड़ी आकर्षि कश्यप हारकर बाहर हो गई हैं।
CWG: नारी शक्ति को सलाम, क्रिकेट में सिल्वर तो पक्का, अब घर लाओ गोल्ड August 06, 2022 at 03:25AM
India in CWG cricket final: यह जीत इसलिए भी यादगार है क्योंकि एशिया से बाहर किसी नॉकआउट मैच में भारतीय टीम ने पहली बार जीत का स्वाद चखा है। अब देशवासी हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी से हर हाल में गोल्ड मेडल की आस लगाएंगे।
CWG: आज रात फिर बरसेंगे कुश्ती में मेडल, इन 6 पहलवानों पर पूरे देश की निगाहें August 06, 2022 at 02:49AM
Indian Wrestlers at CWG 2022: महिला पहलवानों में जहां विनेश फोगाट पूजा गहलोत (Pooja Gehlot) और पूजा सिहाग दम दिखाएंगी तो पुरुष पहलवानों में रवि दाहिया और नवीन गोल्ड मेडल मैच के एक्शन में होंगे।
सब कॉमनवेल्थ गेम्स बिजी रहे, इधर क्रिकेट के 'सिकंदर' ने बांग्लादेश के साथ खेल कर दिया August 05, 2022 at 11:26PM
ZIM vs BAN, 1st ODI:सिकंदर रजा और इनोसेंट काया के शतकों की मदद से जिंबाब्वे ने पहले वनडे मैच में बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया। जिंबाब्वे की यह बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में 2013 के बाद पहली जीत है। रजा ने 109 गेंदों पर आठ चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 135 रन बनाए।
Friday, August 5, 2022
वापसी को तैयार भारत का घायल शेर, T20 World Cup की टेंशन जाइए भूल, बॉल-बल्ले दोनों से मचाता है धूम August 05, 2022 at 03:45AM
Deepak Chahar fitness: 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच खेले जाने वाले एशिया कप में दीपक चाहर भारत के लिए अहम हथियार साबित हो सकते हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान सुरक्षा में भारी चूक, मुकाबले रोककर खाली कराया गया रेसलिंग स्टेडियम August 05, 2022 at 02:10AM
Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स में शुक्रवार से रेसलिंग के मुकाबले शुरू हुए। कुछ ही मुकाबले होने के बाद सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। स्टेडियम चेयरमैन के पास छत पर लगी स्पीकर आकर गिर गई।
आपको कॉफी पिलाना चाहता हूं... जब 23 साल के नए-नए राहुल द्रविड़ ने होटल के रूम में किया फोन August 05, 2022 at 02:04AM
Paddy Upton Rahul Dravid: भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले कोच गैरी कर्स्टन जब कोचिंग छोड़ साउथ अफ़्रीका चल गए थे तो पैडी अप्टन वहां भी उनके सहयोगी की भूमिका में रहे। साउथ अफ्रीका की यह टीम 2013 में टेस्ट की नंबर-1 टीम बनी थी।
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने उतरेगा भारत, अय्यर के लिए अभी नहीं तो कभी नहीं जैसी स्थिति August 04, 2022 at 10:56PM
West Indies vs India, 4th T20I: भारतीय टीम शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथा टी20 मुकाबला खेलने उतरेगी। इस मैच में सभी की नजरें श्रेयस अय्यर पर रहने वाली हैं। लगातार फेल हो रहे अय्यर के पास टी20 टीम में जगह पक्की करने का यह आखिरी मौका हो सकता हैं।
अब डॉक्टर सुरेश रैना कहिए... इस नामी यूनिवर्सिटी ने चिन्ना थाला को दिया डॉक्टरेट सर्टिफिकेट August 05, 2022 at 12:48AM
Suresh Raina doctorate: महेंद्र सिंह धोनी को जहां चेन्नई में सम्मान से थाला यानी मुखिया या अगुआई करने वाला कहा जाता है वहीं सुरेश रैना को चिन्ना थाला यानी छोटा मुखिया कहा जाता है। अब रैना डॉक्टर सुरेश रैना हो चुके हैं।
पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह का बेटा इंग्लैंड अंडर-19 टीम में, श्रीलंका सीरीज के लिए मिली जगह August 04, 2022 at 11:34PM
Harry Singh: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह सीनियर के बेटे को इंग्लैंड की अंडर-19 टीम में जगह मिली है। आरपी तेज गेंदबाज थे, लेकिन उनका बेटा सलामी बल्लेबाजी करता है। इंग्लैंड को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलनी है।
Thursday, August 4, 2022
भारतीय पुरुष टीम सेमीफाइनल में पहुंची, हरमनप्रीत सिंह के तूफान में उड़ा वेल्स August 04, 2022 at 05:07AM
India vs Wales Hockey CWG: भारतीय टीम ने वेल्स को 4-1 से हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत की जीत के हीरो रहे हरमनप्रीत सिंह ने हैट्रिक गोल दागे।
Asia Cup: केएल राहुल और CSK के इस धाकड़ खिलाड़ी की होगी वापसी, जानें किसकी हो सकती छुट्टी August 04, 2022 at 05:07AM
Deepak Chahar KL Rahul: एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया का ऐलान 8 अगस्त को हो सकता है। टीम इंडिया में इसके साथ ही लंबे समय से चोटिल केएल राहुल और दीपक चाहर की वापसी हो सकती है।
CWG: वेटलिफ्टिंग में भारत को मिले रिकॉर्ड 10 मेडल, फिर भी यह बात खल रही होगी August 04, 2022 at 04:05AM
भारत के वेटलिफ्टरों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन किया। मीराबाई चानू ने जहां गोल्ड मेडल से शुरू किया था तो गुरदीप के ब्रॉन्ज मेडल पर इसका सफर खत्म हुआ। इस तरह भारत के नाम वेटलिफ्टिंग में 10 मेडल आए।
हमारी मीराबाई चानू का जबरा फैन है पाकिस्तानी सुपरस्टार, जिसने जीता CWG में सोना August 03, 2022 at 11:51PM
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने वाले वेटलिफ्टर नूह दस्तगीर बट भारती की मीराबाई चानू के जबरा वाले फैन हैं। उन्होंने मेडल जीतने के बाद अपने इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है।
Wednesday, August 3, 2022
बाबर आजम से विराट-रोहित का बदला लेंगे सूर्यकुमार यादव, सिर्फ दो कदम हैं पीछे August 03, 2022 at 12:42AM
ICC Mens T20 Batsman Ranking 2022: सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर बाबर आजम को बल्लेबाजों की आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर 1 स्थान से हटाने के बेहद करीब आ गए हैं। 31 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही पांच मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है।
कौन हैं लवप्रीत सिंह जिन्होंने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया 14वां मेडल August 03, 2022 at 12:44AM
CWG 2022: स्नैच के बाद लवप्रीत ने क्लीन एंड जर्क के प्रयास में उन्होंने 185 किलो उठाकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। दूसरे प्रयास में उन्होंने 189 किलो उठाकर अपनी बढ़त को बरकरार रखा। वहीं आखिरी प्रयास में लवप्रीत ने 192 उठाया। इस तरह स्नैच और क्लीन जर्क को मिलाकर उनका स्कोर 355 किलो रहा।
CWG: लवप्रीत सिंह का वेटलिफ्टिंग में धमाल, 109 kg वर्ग में भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल August 03, 2022 at 12:40AM
भारत के धाकड़ वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पुरुषों के 109 किलोग्राम भारवर्ग का ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 163 किलोग्राम वजन उठाया था, जबकि क्लीन एंड जर्क में 192 किलोग्राम वजन उठया।
पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप के 'विलन' को दी सजा, एशिया कप से निकाल किया बाहर August 02, 2022 at 10:51PM
Hasan Ali Out from Pakistan Team: टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मैथ्यू वेड का कैच छोड़ने वाले हसन अली को एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम से बाहर कर दिया गया है।
Tuesday, August 2, 2022
जिस गेंदबाज ने कराई 'किरकिरी', उसी के बचाव में कप्तान रोहित ने कही दिल जीतने वाली बात August 01, 2022 at 07:56PM
Rohit sharma: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत को पांच विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के आखिरी ओवर में भारत को 10 रन का बचाव करना था लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने अनुभवी भुवनेश्वर कुमार की जगह आवेश खान गेंद थमाई लेकिन वह लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके।
बदइंतजामी की हद पार कर दी... अब तीसरे मैच में भी होगी देरी, इतने बजे भिड़ेंगे भारत-वेस्टइंडीज August 01, 2022 at 08:34PM
IND vs WI, 3rd T20I: वेस्टइंडीज दौरे पर लॉजिस्टिक विभाग की बदहाली का खामियाजा खिलाड़ियों का भुगतना पड़ रहा है। भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में भी देरी होगी। सीरीज का दूसरा मैच भी लगभाग तीन घंटे की देरी से खेला गया था।
टी20 विश्व कप के लिए घातक प्लान बना रहे पारस म्हाम्ब्रे, तैयार कर रहे हैं गेंदबाजों की फौज August 01, 2022 at 11:41PM
Paras Mhambrey: टीम इंडिया के गेंदबाजी को पारस म्हाम्ब्रे ने कहा है कि वह टी20 विश्व कप से पहले भारत के लिए गेंदबाजों की एक फौज तैयार कर रहे हैं। यही कारण है कि टीम इंडिया में लगातार युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है जिससे कि भविष्य के लिए मजबूत टीम बनाई जा सकी।
Monday, August 1, 2022
बचपन में पतंग पकड़ते-पकड़ते पहुंचे देसी जिम, फिल्मी है कशीदाकारी से कॉमनवेल्थ गोल्ड तक की कहानी August 01, 2022 at 03:31AM
Achinta Sheuli success story: बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में वेटलिफ्टर अचिंता शुली ने 73 किलोग्राम भार वर्ग में देश को गोल्ड मेडल दिलाया था। अचिंता ने स्नैच राउंड में 143 किलो वजन उठाया जबकि क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 170 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल सुनिश्चित कर लिया।
भारत ने लॉन बॉल्स में रचा इतिहास, महिला टीम ‘फोर्स’ के फाइनल में पहुंचकर मेडल किया पक्का August 01, 2022 at 01:31AM
India Assured Medal in Lawn Bowls: भारत ने लॉन बॉल्स के महिला टीम फोर्स इवेंट में इतिहास रच दिया है। टीम फाइनल में पहुंच गई है और इसके साथ ही उसका पहला मेडल (इससे पहले कभी नहीं जीता था) पक्का हो गया है।
भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज का मैच 8 बजे से नहीं होगा शुरू, कारण जानकर सोचेंगे- ऐसा भी होता है! August 01, 2022 at 02:44AM
India vs West Indies 2nd t 20 India Time: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 भारतीय समयानुसार 8 बजे से होना था, लेकिन अब वह तय समय पर नहीं हो सकेगा। वेस्टइंडीज बोर्ड ने इसके पीछे की वजह बताते हुए फैंस से माफी मांगी है। साथ ही नया समय भी बताया है।
सिर्फ 4 छक्के और... रोहित शर्मा आज तोड़ सकते हैं शाहिद अफरीदी का यह बड़ा रिकॉर्ड August 01, 2022 at 01:51AM
Most International Sixes: रोहित शर्मा भले ही सबसे ज्यादा छक्के उड़ाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर वन पोजिशन पर क्रिस गेल हैं। हिटमैन अगर चार छक्के और लगा देते हैं तो शाहिद अफदीरी को पछाड़ते हुए दूसरे नंबर आ जाएंगे।
टेबल टेनिस में नया विवाद, महिलाओं के मैचों में मौजूद रहा पुरुष कोच, महिला कोच रही गायब August 01, 2022 at 12:21AM
India Table Tennis Controversy: भारतीय टेबल टेनिस की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। ओलिंपिक में विवाद रहा अब कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला टीम के मैच में पुरुष रहा, जबकि महिला कोच गायब रही।
सिर्फ 6 KG में हो गया खेल... गोल्ड जीतते-जीतते ब्रॉन्ज भी चूका भारतीय, आखिरी मोमेंट पर टूटा दिल August 01, 2022 at 01:02AM
Ajay Singh Commonwealth Games: भारत के अजय सिंह वेटलिफ्टिंग के 81 किलोग्राम भारवर्ग में मेडल जीतते-जीतते रह गए। वह कई बार टॉप पर आए, लेकिन आखिरी कोशिश चूकने के साथ वह मेडल की दौड़ से बाहर हो गए।
इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका के टी20 मैच में बल्लेबाजों ने तो हद कर दी! मुकाबले में 292 रन बनाकर भी लगा पाए सिर्फ दो सिक्स July 31, 2022 at 11:06PM
ENG vs SA: इंग्लैंड क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीक ने टी20 फॉर्मेट में एक बड़ा घाव दिया है। तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 90 रन से हराकर 2-1 से सीरीज पर अपना कब्जा कर लिया। इस फॉर्मेट में इंग्लैंड की टीम को सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।
Subscribe to:
Posts (Atom)