![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/%2084758546/photo-84758546.jpg)
तोक्यो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचने वालीं मीराबाई चानू सोमवार शाम भारत वापस लौट आईं। इस दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। भारत माता की जय के नारों से आसमां गूंज उठा। मीरा के साथ उनके कोच विजय शर्मा भी वापस वतन लौटे हैं।
![स्वदेश लौटीं सिल्वर गर्ल मीराबाई चानू का भव्य स्वागत, भारत माता की जय के नारों से गूंजा एयरपोर्ट स्वदेश लौटीं सिल्वर गर्ल मीराबाई चानू का भव्य स्वागत, भारत माता की जय के नारों से गूंजा एयरपोर्ट](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/msid-84758546,width-255,resizemode-4/84758546.jpg)
वेलकम सिल्वर गर्ल मीराबाई
![वेलकम सिल्वर गर्ल मीराबाई वेलकम सिल्वर गर्ल मीराबाई](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/msid-84758565,width-255,resizemode-4/84758565.jpg)
तोक्यो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचने वालीं मीराबाई चानू सोमवार शाम भारत वापस लौट आईं। इस दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। भारत माता की जय के नारों से आसमां गूंज उठा। मीरा के साथ उनके कोच विजय शर्मा भी वापस वतन लौटे हैं।
2016 में पदक चूकने के बाद काफी मेहनत की
![2016 में पदक चूकने के बाद काफी मेहनत की 2016 में पदक चूकने के बाद काफी मेहनत की](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/msid-84758661,width-255,resizemode-4/84758661.jpg)
स्वदेश पहुंचकर मीडिया से बात करते हुए मीराबाई चानू कहतीं हैं कि सबकी उम्मीदों का तनाव था, लेकिन उन्होंने अपने दिल की सुनी और मन से काम किया। 2016 में पदक चूकने के बाद वह निराश हो गई थी, लेकिन हिम्मत नहीं हारी और जमकर मेहनत की। ओलिंपिक में पदक जीतना बहुत बड़ी चुनौती थी। पांच साल की मेहनत सफल होने पर वह काफी खुश नजर आईं।
दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद दिल्ली पहुंचीं वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के लिए लोगों ने भारत माता… https://t.co/c9iXHF6DR1
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) 1627298000000
No comments:
Post a Comment