![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/%2080982496/photo-80982496.jpg)
साल 2023 में भारत में पुरुष हॉकी का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए संसाधनों का निर्माण किया जा रहा है। हॉकी इंडिया ने राउरकेला में बनने वाले एक स्टेडियम की तस्वीरें पोस्ट की हैं। यह स्टेडियम देखने में तो खूबसूरत है ही साथ ही इसमें तमाम आधुनिक सुविधाएं भी होंगी।
![ऐसा होगा राउरकेला का अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, देखकर आप कहेंगे वाह! ऐसा होगा राउरकेला का अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, देखकर आप कहेंगे वाह!](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/msid-80982496,width-255,resizemode-4/80982496.jpg)
हॉकी इंडिया ने बिरसा मुंडा इंटरनैशनल हॉकी स्टेडियम, राउलकेला की प्रस्तावित तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में यह स्टेडियम इतना खूबसूरत नजर आ रहा है कि आप इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।
2023 में होना है हॉकी वर्ल्ड कप
![2023 में होना है हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में होना है हॉकी वर्ल्ड कप](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/msid-80982654,width-255,resizemode-4/80982654.jpg)
यह बिरसा मुंडा इंटरनैशनल हॉकी स्टेडियम, राउरकेला में है। यह एफआईएच ओडिशा पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप इंडिया 2023 के मेजबान स्टेडियमों में से एक है।
20 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की होगी जगह
![20 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की होगी जगह 20 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की होगी जगह](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/msid-80982651,width-255,resizemode-4/80982651.jpg)
यह स्टेडियम बीजू पटनायक यूनिवर्सिटी ऑफ टेकनॉलजी के कैंपस में है। इसके साथ ही यह राउरकेला की हवाई पट्टी के भी करीब है। जहां से जल्द ही कर्मशल उड़ानें भी शुरू होंगी। इस स्टेडियम में 20 हजार से ज्यादा दर्शकों के बैठने की सुविधा होगी। यह भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम होगा।
अलग होगा मैच देखने का अनुभव
![अलग होगा मैच देखने का अनुभव अलग होगा मैच देखने का अनुभव](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/msid-80982648,width-255,resizemode-4/80982648.jpg)
हर सीट की बनावट ऐसी है कि दर्शक दुनिया के किसी भी स्टेडियम के मुकाबले पिच के ज्यादा करीब होंगे। यानी मैच देखने का रोमांच किसी भी स्टेडियम से ज्यादा होगा।
वर्ल्ड क्लास होंगी सुविधाएं
![वर्ल्ड क्लास होंगी सुविधाएं वर्ल्ड क्लास होंगी सुविधाएं](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/msid-80982646,width-255,resizemode-4/80982646.jpg)
स्टेडियम को तकनीकी और ऑपेशनल रूप से वर्ल्ड कप के लिए तैयार किया जा रहा है ताकि दर्शकों और खिलाड़ियों को मिलें विश्व स्तरीय सुविधाएं।
सभी तस्वीरें हॉकी इंडिया का टि्वटर अकाउंट
No comments:
Post a Comment