![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/15/rohit2_1589521699.jpg)
कोरोनावायरस जैसी महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। इसके कारण विश्व की एक तिहाई से ज्यादा आबादी घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हो गई है। ऐसी स्थिति में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने इसे धरती मां का खास संदेश बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में हमें आशा की किरण तलाशनी चाहिए। धरती मां खुद को स्वस्थ रखने के लिए ऐसा कर रही है।
रोहित ने ट्वीट किया, ‘‘यह वायरस हम सभी के जीवन में एक तूफान की तरह आया है। हम जिन चीजों को सामान्य कहते हैं, उसे इसने बर्बाद कर दिया। यदि हम चीजों को सकारात्मक तौर पर देखें तो, यह धरती मां अपने आप को स्वस्थ्य रखने के लिए कर रही हैं। यह इस मुश्किल के समय में आपको आशा की किरण तलाशने के लिए कह रही है। हमें ऐसा करना भी चाहिए।’’
कोरोना के कारण खेल पर असर
कोरोनावायरस के कारण दो महीने से क्रिकेट समेत कोई भी खेल टूर्नामेंट नहीं हुआ है। क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को भी अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। वहीं टोक्यो में इस साल होने वाले खेल के सबसे बड़े इवेंट ओलिंपिक को भी एक साल के लिए टाल दिया गया है।
रोहित के नाम आईपीएल के 188 मैच में 4898 रन
रोहित शर्मा ने 32 टेस्ट में 2141, 224 वनडे में 9115 और 108 टी-20 में 2773 रन बनाए हैं। रोहित के नाम आईपीएल के 188 मैच में 4898 रन हैं। वे फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित ने मुंबई को तीन बार खिताब जिताया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No comments:
Post a Comment