![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/09/dhonibiyard_1589019152.jpg)
कोरोनावायरस और लॉकडाउन के बीच महेंद्र सिंह धोनी का सोशल मीडिया पर नया लुक नजर आया है। उनकी बेटी जीवा धोनी सिंह नाम के इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें धोनी काले छोटे बाल और सफेद बियर्ड दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे अपने फार्म हाउस पर बेटी और डॉग के साथ खेल रहे हैं।
पूर्व भारतीय कप्तान धोनी वनडे वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आईपीएल से वापसी का प्लान बनाया था, लेकिन यह अभी संभव होता नहीं दिख रहा है। कोरोना और लॉकडाउन के कारण आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।
धोनी ने रैना से कहा- तेरी दाढ़ी सफेद हो गई
धोनी आईपीएल में फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) टीम के कप्तान हैं। इसी बीच सीएसके ने भी धोनी और सुरेश रैना का एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें धोनी क्लीन सेव नजर आ रहे हैं, लेकिन रैना बियर्ड में दिखते हैं। रैना गले मिलते हैं, तो धोनी कहते हैं कि तेरी दाढ़ी के बाल सफेद हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No comments:
Post a Comment