![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2019/12/09/russia_1575890723.jpg)
खेल डेस्क. वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) ने सोमवार को रूस पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया। रूस अब 2020 में जापान ओलिंपिक और 2022 में कतर में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले पाएगा। साथ ही वह विंटर ओलिंपिकऔर पैरालिंपिक में भी भाग नहीं ले सकेगा।वाडा ने कहा- रूस पर आरोप था कि वह डोप टेस्ट के लिए अपने एथलीट्स के गलत सैंपल्स भेज रहा है। जांच में यह सही पाया गया कि रूस ने सैंपल्स से छेड़छाड़ की।
स्विट्जरलैंड में वाडा की 12 सदस्यीय कार्यकारी समिति ने रूस के खिलाफ प्रतिबंध का प्रस्ताव पारित किया। अनुपालन समिति ने प्रतिबंध की सिफारिश की थी। रूस कीएंटी डोपिंग एजेंसी के प्रमुख यूरी गानस ने प्रतिबंध लगने की जानकारी दी। वाडा के नियमों के मुताबिक, वह रूसी एथलीट जो डोपिंग के आरोपी नहीं हैं, न्यूट्रल खिलाड़ियों के तौर पर अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में हिस्सा ले सकेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No comments:
Post a Comment