![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2019/12/24/virat-kohli_1577184404.jpg)
खेल डेस्क. आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। उन्होंने दिसंबर के पहले हफ्ते में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ते हुए ये स्थान हासिल की थी। विराट के 928 प्वाइंट्स हैं।वे स्मिथ से 17 अंक आगे हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन 864 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। मंगलवार को जारी इस रैंकिंग में शीर्ष दस स्थानों में से तीन पर भारतीय बल्लेबाज हैं। चेतेश्वर पुजारा चौथे और अजिंक्य रहाणे एक स्थान के नुकसान के साथ सातवें स्थान पर हैं।मयंक अग्रवाल 12वें और रोहित शर्मा 15वें स्थान पर हैं।
पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की। वे छठे स्थान पर हैं।। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ कराची टेस्ट में शतक लगाने से तीन स्थानों का फायदा मिला।ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लबुशाने पांचवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर आठवें, इंग्लैंड के जो रूट नौवें पर और न्यूजीलैंड के रॉस टेलर दसवें पर हैं।
टॉप-5 टेस्ट बल्लेबाज
बल्लेबाज | रेटिंग अंक |
विराट कोहली (भारत) | 928 |
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) | 911 |
केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड) | 864 |
चेतेश्वर पुजारा (भारत) | 791 |
मार्नस लबुशाने (ऑस्ट्रेलिया) | 786 |
गेंदबाजों में शुरुआती 15 स्थानों में कोई बदलाव नहीं
गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पहले स्थान पर कायम हैं। दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा और तीसरे पर न्यूजीलैंड के नील वेग्नर हैं। शीर्ष 20 गेंदबाजों में 5 भारतीय हैं। जसप्रीत बुमराह छठे, रविचंद्रनअश्विन 11वें, मोहम्मद शमी 12वें, रवींद्र जडेजा 17वेंऔर ईशांत शर्मा 18वें स्थान पर हैं।
टॉप-5 गेंदबाज
गेंदबाज | रेटिंग अंक |
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) | 898 |
कगिसो रबाडा (द.अफ्रीका) | 839 |
नील वेग्नर (न्यूजीलैंड) | 834 |
जेसन होल्डर (विंडीज) | 830 |
मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) | 806 |
ऑलराउंडर रैंकिंग में जडेजा दूसरे स्थान पर
ऑलराउंडर टेस्ट रैंकिंग में वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर पहले स्थान पर और भारत के रविंद्र जडेजा दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स तीसरी औरअश्विन छठी पोजिशन पर हैं।
टॉप-5 ऑलराउंडर
ऑलराउंडर | रेटिंग अंक |
जेसन होल्डर (विंडीज) | 473 |
रविंद्र जडेजा (भारत) | 406 |
बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) | 381 |
वर्नोन फिलेंडर (द.अफ्रीका) | 315 |
मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) | 312 |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No comments:
Post a Comment