चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के युवा सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने शादी कर ली है। 26 साल के इस खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर अपने खास दिन की पहली तस्वीरें साझा की हैं। शादी की फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है। दाएं हाथ के बल्लेबाज रुतुराज भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
Saturday, June 3, 2023
भारतीय हॉकी टीम का बेजोड़ फॉर्म जारी, ब्रिटेन पर पेनल्टी शूटआउट में हासिल की जीत June 03, 2023 at 06:36AM
FIH Pro League: भारतीय टीम टीम का बेहतरीन फॉर्म जारी है। टीम ने ओलिंपिक चैंपियन बेल्जियम पर एफआईएच प्रो लीग में शुक्रवार को जीत हासिल की थी। अब 24 घंटे के अंदर ही हरमनप्रीत सिंह की टीम ने ब्रिटेन को हरा दिया है। इस जीत से भारत के 12 मैच में 24 पॉइंट हो गए हैं।
इंग्लैंड में विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के रिकॉर्ड में जमीन आसमान का अंतर, फाइनल में कौन पड़ेगा भारी? June 03, 2023 at 05:17AM
Virat Kohli vs Steve Smith in England: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में विराट कोहली भारत के लिए तो स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रमुख बल्लेबाज होंगे। फाइनल इंग्लैंड में है और इसी वजह से वहां दोनों का रिकॉर्ड काफी मायने रखता है। चलिए फिर हम आपको इंग्लैंड में विराट और स्मिथ के टेस्ट रिकॉर्ड बताते हैं।
जियो सिनेमा पर नहीं देख पाएंगे टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल, जानें कब और कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग? June 03, 2023 at 04:14AM
WTC Final Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। आईपीएल के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग तो जियो सिनेमा पर होती थी। लेकिन इस महामुकाबले की स्ट्रीमिंग राइट दूसरे OTT प्लेटफॉर्म के पास है। चलिए हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)