Thursday, June 1, 2023

महेंद्र सिंह धोनी के घुटने की हुई सर्जरी, फिट होकर मैदान पर लौटने में कितना समय लगेगा? June 01, 2023 at 04:17AM

MS Dhoni Knee Surgery: आईपीएल 2023 के दौरान महेंद्र सिंह धोनी लगातार घुटने की चोट से जूझ रहे थे। कई मौके पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी घुटने पर आइस पैक लगाए दिखे थे। अब टीम को चैंपियन बनाने के बाद उन्होंने अपने घुटने की सर्जरी करवा ली है।

टीम इंडिया की नई जर्सी हुई लॉन्च, तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग डिजाइन June 01, 2023 at 03:40AM

भारतीय टीम की नई किट स्पॉन्सर ने नई जर्सी लॉन्च कर दी है। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप से पहले एडिडास ने जर्सी दुनिया के सामने रखी। अब भारतीय खिलाड़ी इन्हीं जर्सी में मैदान पर नजर आएंगे। 7 जून से भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC का फाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी। अभी खिलाड़ी नई ट्रेनिंग जर्सी में ही प्रैक्टिस करते हैं। पिछले ही महीने बीसीसीआई ने एडिडास के साथ 2028 तक के लिए कॉन्टैक्ट साइन किया था।

WTC Final: ओवल के मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों का रिकॉर्ड कैसा है? June 01, 2023 at 03:12AM

भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले के लिए तैयार है। 7 जून से द ओवल पर ऑस्ट्रेलिया से रोहित शर्मा की सेना टकराएगी। इस मैदान पर भारतीय टीम के वर्तमान खिलाड़ियों का रिकॉर्ड कैसा है, चलिए हम आपको बताते हैं।

रोहित शर्मा नहीं करना चाहेंगे विराट वाली ये 5 गलतियां, केन विलियमसन से सीख रचेंगे इतिहास June 01, 2023 at 02:04AM

भारतीय टीम को 2021 में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी। विराट कोहली की कप्तानी में भारत केन विलियमसन की टीम से 8 विकेट से हार गया था। इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम 7 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। इस बार केन विलियमसन से सीख लेकर रोहित टीम इंडिया को चैंपियन बनाने की कोशिश करेंगे। भारत को 10 साल से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार है। हम आपको बताते हैं कि क्या गलतियां नहीं करना चाहेंगे रोहित शर्मा...