Wednesday, January 5, 2022

IND vs SA: कप्तान डीन एल्गर ने फंसाया मैच, कहीं पलट न जाए बाजी, भारत को चाहिए 8 विकेट January 05, 2022 at 05:54AM

जोहानिसबर्ग दक्षिण अफ्रीका ने 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन बुधवार को यहां दो विकेट पर 118 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका अब लक्ष्य से 122 रन पीछे है। स्टंप उखड़ने के समय कप्तान डीन एल्गर 46 रन और रॉसी वान डर डुसेन 11 रन पर खेल रहे थे। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर और रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक विकेट लिया है। इससे पहले भारत ने अपनी दूसरी पारी में 266 रन बनाए थे। इससे पहले भारतीय टीम ने चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के अर्धशतक और दोनों के बीच हुई शतकीय साझेदारी के दम पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरी पारी में 60.1 ओवरों में 266 रन बनाए। इस तरह मेजबान साउथ अफ्रीका को जोहानिसबर्ग के द वांडररर्स में जारी दूसरे टेस्ट को जीतने के लिए 240 रनों का लक्ष्य मिला। भारतीय टीम ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे, जबकि साउथ अफ्रीका की पहली पारी 229 रनों पर ऑलआउट हुई थी। उसने पहली पारी में 27 रनों की बढ़त ली थी। वांडररर्स में चौथी पारी में सक्सेफुल चेज
  • 310 रन: ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका 2011/12
  • 292 रन: ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका 2005/06
  • 217 रन साउथ अफ्रीका vs न्यूजीलैंड 2005/06
कम अनुभवी साउथ अफ्रीकी टीम के लिए 240 रनों का लक्ष्य पाना आसान नहीं होगा, क्योंकि मैदान पर अनियंत्रित उछाल देखने को मिला है। अब तक हुई तीनों ही पारियों में दोनों टीमें बड़ी मुश्किल से 200 का आंकड़ा पार कर सकी हैं। दूसरी ओर, इस मैदान पर 220 से अधिक का स्कोर सिर्फ दो ही बार पाया जा सका है। टीम इंडिया के लिए इस मुश्किल पिच पर सबसे अधिक अजिंक्य रहाणे ने 78 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली, जबि चेतेश्वर पुजारा ने 86 गेंदों में 53 रन बनाए। दूसरी ओर, मेजबान टीम के लिए कागिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी और मार्को जैनसन ने 3-3 विकेट झटके। एक विकेट ओलिवर के नाम रहा। इससे पहले खराब फॉर्म के कारण आलोचकों के निशाने पर चल रहे पुजारा (86 गेंदों पर 53) और रहाणे (78 गेंदों पर 58 रन) ने अर्धशतक जमाए और तीसरे विकेट के लिए 23.2 ओवर में 111 रन की साझेदारी की। इन दोनों बल्लेबाजों को पता था कि उनके लिए आगे टीम में जगह बनाना मुश्किल होगा और इसलिए उन्होंने रन बनाने पर अधिक ध्यान दिया। हॉफ वॉली पर की गयी गेंदों को उन्होंने ड्राइव करके सीमा रेखा तक पहुंचाया। इस बीच रहाणे ने मार्को जेनसन की गेंद पर पॉइंट के ऊपर से छक्का भी लगाया। पुजारा ने 62 गेंदों पर जबकि रहाणे ने 67 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया जिससे पता चलता है कि उन्होंने रन बनाने को प्राथमिकता में रखा। पुजारा ने 10 चौके जबकि रहाणे ने आठ चौके और एक छक्का लगाया। भारत का स्कोर एक समय दो विकेट पर 155 रन था और वह अच्छी स्थिति में दिख रहा था, लेकिन इसके बाद रबाडा ने बेहतरीन स्पैल करके अपनी टीम को वापसी दिलायी। रबाडा ने रहाणे को विकेटकीपर काइल वेरेन के हाथों कैच कराया और पुजारा को पगबाधा आउट किया। उन्होंने इसके बाद ऋषभ पंत को खाता भी नहीं खोलने दिया जिन्होंने शार्ट पिच गेंद को हॉफ वॉली पर खेलने का गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाकर विकेटकीपर को कैच दिया। रविचंद्रन अश्विन ने एनगिडी की गेंद पर विकेट के पीछे कैच देने से पहले 14 गेंदों पर 16 रन बनाए। इसके बाद गेंदबाजी में 7 विकेट लेने वाल शार्दुल ठाकुर ने फैंस का बल्ले से भी खूब मनोरंज किए। उन्होंने 24 गेंदों में 5 चौके और एक छक्का की मदद से तबाड़तोड़ 28 रन ठोके। बुमराह ने एक छक्का लगाते हुए 7 रन बनाए।

साउथ अफ्रीकी अंपायर का है भारत से गहरा नाता, रणजी मैच में भी कर चुके हैं अंपायरिंग January 05, 2022 at 03:30AM

मुंबईदक्षिण अफ्रीका के अंपायर ने भारत के खिलाफ जोहानिसबर्ग के वांडरर्स में चल रहे दूसरे मैच से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करते हुए अपने फैसलों से प्रभावित किया है, लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि उनका परिवार महाराष्ट्र के रत्नागिरी से जुड़ा है।पालेकर मूल रूप से रत्नागिरी जिले खेड़ तहसील के शिव गांव के रहने वाले हैं। शिव गांव सरपंच दुर्वेश पालेकर ने बुधवार को कहा, ‘मैं भी पालेकर हूं। वह हमारे शिव गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता नौकरी के लिए दक्षिण अफ्रीका चले गए और बाद में वहां बस गए। अल्लाहुद्दीन का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ लेकिन उनका मूल गांव शिव है, जो खेड़ तहसील में है।’ उन्होंने कहा, ‘पूरे गांव और ग्राम पंचायत को उन पर गर्व है। हमारे गांव का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चला गया है। हम बेहद खुश हैं।’ यही नहीं 44 वर्षीय पालेकर ने 2014-15 के घरेलू सत्र के दौरान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रणजी ट्राफी के एक मैच में अंपायरिंग की थी। पालेकर ने भारतीय अंपायर कृष्णमाचारी श्रीनिवासन के साथ मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच लीग चरण के मैच में अंपायरिंग की थी। मुंबई क्रिकेट संघ के वरिष्ठ अंपायर ने कहा, ‘उन्होंने उस मैच में अंपायरिंग की थी तथा अंपायरों के आदान प्रदान के कार्यक्रम के तहत भारत में एक और रणजी मैच में अंपायरिंग की थी।’ पालेकर पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर हैं। उनके पिता जमालुद्दीन भी अंपायर थे।

ऋषभ पंत बने टीम इंडिया पर बोझ, न रन बना रहे न जिम्मेदारी उठा रहे, रेकॉर्ड्स देख माथा घूम जाएगा January 05, 2022 at 04:03AM

जोहानिसबर्ग बीते कुछ साल से विराट कोहली खराब फॉर्म के चलते हर किसी के निशाने पर हैं क्योंकि वह दो साल से कोई इंटरनेशनल शतक नहीं लगा पाए। चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे पर भी अंगुली उठाई जाती है। दोनों के लगातार फ्लॉप शो पर बहस होती है, लेकिन इन बड़े नामों के बीच ऋषभ पंत छिप जाते हैं। पंत भी घटिया फॉर्म से गुजर रहे हैं और उससे मिडिल ऑर्डर भी कमजोर लगने लगा है। दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में तो वह खाता तक नहीं खोल पाए। मौजूदा सीरीज में सिर्फ 59 रन बीते कुछ मुकाबलों के रेकॉर्ड्स निकालकर देखने पर समझ आएगा कि ऋषभ पंत का बल्ला भी बुरी तरह खामोश है। फैंस तो ये तक कहने से नहीं चूक रहे कि बेंच पर बैठे सीनियर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा और युवा संजू सैमसन के साथ अन्याय हो रहा है। मौजूदा साउथ अफ्रीकी दौरे के दो टेस्ट की चार पारियों में यह खब्बू बल्लेबाज सिर्फ 59 रन ही बना पाया है। WTC फाइनल के बाद से बल्ला खामोश न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले साल विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के बाद से ही ऋषभ पंत का बल्ला खामोश है। उन्होंने 13 पारी में 19.23 की बेकार औसत से सिर्फ 250 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर सिर्फ 50 रहा है। यानी पिछली 13 पारियों में वह सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा पाए हैं। इस दौरान भारत ने इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेले। गैरजिम्मेदाराना तरीके से हो रहे आउट ऋषभ पंत की इमेज एक आक्रामक बैट्समैन की है। वह अपने विस्फोटक अंदाज से मैच का रुख पलटना जानते हैं, लेकिन गैरजिम्मेदाराना शॉट्स उनकी सबसे बड़ी खराबी है। जोहानिसबर्ग टेस्ट की दूसरी पारी में भी यह देखा गया। जब चार विकेट गिरने के बाद वह हनुमा विहारी का साथ देने क्रीज पर पहुंचे। दो स्लिप के साथ शॉर्ट लेग पर भी एक फिल्डर के साथ दबाव बनाया गया, लेकिन अपनी सिर्फ तीसरी ही बॉल पर छक्का मारने की फिराक में वह रबाडा का शिकार हुए।

सौरव गांगुली के बाद बेटी सना को कोरोना, फैमिली के अन्य 3 मेंबर भी महामारी के शिकार January 05, 2022 at 03:28AM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के घर के 4 सदस्य कोरोना वायरस के शिकार हो गए हैं। उनमें पूर्व कप्तान की बेटी सना गांगुली भी शामिल हैं। गांगुली की वाइफ डोना की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी जैसे ही रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई, उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। इससे पहले सौरव गांगुली कोविड-19 के शिकार हुए थे और उन्हें हॉस्पिटलाइज करना पड़ा था। खबरों की मानें तो सना में कोरोना के कम लक्षण पाए गए हैं। सना फिलहाल ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट हैं, लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से फिलहाल घर पर ही हैं। दूसरी ओर, सौरव गांगुली कोविड-19 के डेल्टा वैरियएंट के शिकार हुए थे। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव थी। हालांकि, वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं और फिलहाल घर पर आईसोलेट हैं। इससे पहले जनवरी 2021 में उन्हें सीने में दर्द के बाद एंजियोप्लास्टि से गुजरना पड़ा था। कुछ दिन अस्पताल में गुजारने के बाद जब वह घर पहुंचे तब भी वह डॉक्टर्स की देखरेख में ही थे। हाल ही में विराट कोहली से विवाद के चलते भी वह सुर्खियों में थे।