Tuesday, January 4, 2022

लॉर्ड शार्दूल की दीवानी हुई टीम इंडिया:डगआउट में बैठे कोहली ने भी बजाई तालियां, सोशल मीडिया पर फैंस ने की MEMES की बरसात January 04, 2022 at 02:14AM

'लॉर्ड' शार्दुल ठाकुर के मैजिकल स्पेल से वांडरर्स में भारत का डंका, अफ्रीकी गैंग में मचा कोहराम January 04, 2022 at 12:33AM

जोहानिसबर्गभारतीय टीम ने जोहानिसबर्ग के वांडरर्स क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे दिन जबर्दस्त वापसी की है। लंच से ठीक पहले 4 विकेट चटका लिए हैं और इस तरह भारतीय टीम के पास अब भी 100 रनों की बढ़त है। टीम इंडिया के धांसू कमबैक का श्रेयस 'लॉर्ड' को जाता है। उन्होंने न केवल कप्तान डीन एल्गर (28) को आउट करते हुए एक अहम साझेदारी तोड़ी, बल्कि इसके बाद दो और विकेट झटककर साउथ अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट पर 102 रन कर दिए। पहले दिन इंडिया की पहली पारी को 202 रन पर समेटने के बाद साउथ अफ्रीका ने एक विकेट पर 35 रन बना लिए थे। स्टंप के समय कीगन पीटरसन और कप्तान डीन एल्गर दोनों जीवनदान का फायदा उठाकर क्रमश: 14 और 11 रन बनाकर खेल रहे थे। दूसरे दिन जब खेल शुरू हुआ तो भारतीय टीम को विकेट लेने के लिए संघर्ष करना पड़ा। कोई भी प्लान काम करते नहीं दिख रहा था तभी गोल्ड आर्म कहे जाने वाले शार्दुल ठाकुर को कप्तान केएल राहुल ने गेंद थमाई। इसके बाद जो हुआ उसने टीम इंडिया के हौसले बुलंद कर दिए। उन्होंने 4.5 ओवरों में 8 रन देकर ये 3 विकेट अपनी झोली में डाले हैं। शार्दुल ठाकुर ने डीन एल्गर को ऋषभ पंत के हाथों कैच करा दिया। वह 28 रन बनाकर चलते बने। लॉर्ड ने फिर तेजी से रन बना रहे पीटरसन (62), रासी वॉन डर डुसां (1) को आउट कर टीम इंडिया को संजीवनी दे दी।

पंत के कैच पर हंगामे का VIDEO:जमीन पर टप्पा खाकर पंत के दस्तानों में गया था डूसेन का कैच, अफ्रीकी कप्तान ऐतराज खारिज हो गया January 04, 2022 at 02:07AM

टीम इंडिया के लिए दिखाया दम, ममता बनर्जी ने बनाया मंत्री, अब कोविड से लड़ रहा जंग January 03, 2022 at 10:35PM

कोलकातापूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने मंगलवार को कहा कि उनका कोविड-19 के लिए किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया है। पश्चिम बंगाल सरकार के पूर्व मंत्री शुक्ला ने कहा कि वह घर पर ही पृथकवास पर हैं। र्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी कहा है कि उनका, उनकी पत्नी, पिता और स्टाफ के कई सदस्यों का कोविड-19 का परीक्षण पॉजिटिव आया है। बंगाल रणजी टीम के पूर्व कप्तान और वह अंडर-23 टीम के कोच शुक्ला ने कहा, ‘मुझे कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया है और मैं घर पर ही पृथकवास पर हूं। मुझे तेज बुखार है और चिकित्सकों की सलाह का अनुसरण कर रहा हूं। मेरे परिवार के अन्य सदस्य स्वस्थ हैं।’ बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष भी पॉजिटिवअविषेक डालमिया को कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद मंगलवार को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डालमिया ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि उनमें बुखार जैसे कोविड-19 के लक्षण नजर आ रहे थे और उनकी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सौरव गांगुली भी हुए थे संक्रमितपिछले हफ्ते भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली को भी पॉजिटिव पाए जाने के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका चार दिन तक उपचार चला था। अधिकारी ने कहा, ‘उसे तेज बुखार है और उनकी परीक्षण रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उसे घर में पृथकवास पर रहने की सलाह दी गई है।’ बंगाल में लगातार बढ़ रहे मामले सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार पश्चिम बंगाल में कोविड के 6,078 नए मामले आए, जिससे कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 16,55,228 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 13 लोगों की मौत के बाद इस वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 19,794 हो गई है। कुल सक्रिय मामले 20,186 हैं।