Saturday, December 11, 2021

अनुष्का से शादी के बाद विराट का करियर:4 साल में टेस्ट में ग्राफ गिरा, वनडे में पहले से बेहतर हुए पर लिमिटेड ओवर की कप्तानी गंवाई December 11, 2021 at 03:03AM

डेविड वॉर्नर के वीडियो पर विराट कोहली ने किया कॉमेंट, 'दोस्त, तुम ठीक हो?' December 11, 2021 at 03:48AM

नई दिल्ली भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर के ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट पर मजेदार कॉमेंट किया है। कोहली ने मजाकिया लहजे में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से पूछा है कि क्या वह ठीक हैं। वॉर्नर अपने सोशल मीडिया पर मजाकिया वीडियो और पोस्ट शेयर करते रहते हैं। शनिवार को उन्होंने एक वीडियो साझा किया है जिसमें एक ऐप की मदद से उन्होंने साउथ के सुपर स्टार अल्लु अर्जुन के चेहरे पर अपना चेहरा लगाया है। यह वीडियो दक्षिण भारतीय फिल्म 'पुष्पा' का है। वॉर्न ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो साझा किया है। उन्होंने लिखा, 'कैप्शन दीजिए!! #actor #who #lovethis। ' इस पर विराट कोहली ने कॉमेंट किया, 'दोस्त क्या तुम ठीक हो?' संयोग से शनिवार (11 दिसंबर) को विराट और अनुष्का को अपनी शादी की चौथी सालगिरह मना रहे हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक-दूसरे को बधाई दी है। विराट ने जहां अनुष्का को 'सबसे ईमानदार, प्यार करने वाली, बहादुर महिला।' बताया। वहीं अनुष्का 'सबसे सुरक्षा पुरुष' बताया। वॉर्नर की बात करें उन्होंने पहले एशेज में पहली पारी में 94 रन की पारी खेली। ब्रिसबेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को नौ विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

मैरिज डे पर उमड़ा पत्नी अनुष्का के लिए कोहली का प्यार, सेल्फी शेयर कर लिखा इमोशनल मेसेज December 11, 2021 at 03:42AM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की शादी के आज (11 नवंबर) चार साल पूरे हो गए। दोनों ने 6 साल तक डेट करने के बाद साल 2017 में इटली में शादी की थी। विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका (Vaamika Kohli) के साथ खूबसूरत सेल्फी के साथ दो और तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने पत्नी के लिए एक खूबसूरत मेसेज भी लिखा है। विराट ने हमेशा की तरह वामिका चेहरा नहीं दिखाया है। भारतीय कप्तान ने लिखा, 'मेरे जोक्स और आलस को चार साल से तुम झेल रही हूं। जैसा मैं हूं तुमने मुझे वैसा ही अपनाया। जिंदगी की सबसे बड़ी सौगात 4 साल पहले मिली। चार साल शादी के उसके साथ जो बहुत इमानदार, प्यार करने वाली, बहादुर है और हमेशा मुझे सही के लिए खड़ा होना सिखाती है चाहे फिर दुनिया मेरे खिलाफ ही क्यों न हो। तुम मुझे हर तरह से पूरा करती हो। मैं हमेशा ऐसा ही तुम्हें प्यार करता रहूंगा। यह सालगिरह खास है क्योंकि बच्ची के आने से हमारी फैमिली और दुनिया पूरी हो गई है।' विराट की कप्तानी में टीम इंडिया अगले कुछ दिनों में साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने वाली है। इस दौरे पर 3 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज में कोहली टीम इंडिया की अगुआई करेंगे वहीं वनडे सीरीज में रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे। दूसरी ओर अनुष्का शर्मा (Virat-Anushka Sharma Marriage Anniversary) ने भी शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 10 तस्वीरें शेयर की। अनुष्का ने एक खूबसूरत नोट लिखा, ' कोई आसान रास्ता नहीं है, कोई शॉर्टकट नहीं है। मैं तुम्हारा पसंदीदा गाना और शब्द जो तुमने हमेशा जिया है। ये शब्द हमारे रिश्ते के साथ हर चीज के लिए सही हैं। धारणाओं और नजारियों से भरी इस दुनिया में तुम्हारे जैसा इंसान बनने के लिए काफी साहस चाहिए। शुक्रिया मुझे प्रेरित करने के लिए जब मुझे इसकी जरूरत थी और अपना दिमाग खुला रखने के लिए जब तुम्हें सुनने की जरूरत थी। बराबरी की शादी तभी संभव जब दोनों सिक्योर हों। और तुम सबसे सिक्योर शख्स हो जिसे मैं जानती हूं। जैसा कि मैंने पहले कहा कि भाग्यशाली वो लोग होते हैं जो आपकी सच्चाई जानते हैं, आपकी उपलब्धियों के पीछे आपकी आत्मा को जानते हैं। ईश्वर करने कि प्यार ईमानदारी, पारदर्शिता और सम्मान हमेशा हमारा मार्गदर्शन करे। ईश्वर करे कि हम कभी मस्ती करना बंद न करें।' कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने हाल में न्यूजीलैंड को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से हराया था। विराट की कप्तानी में घरेलू सरजमीं पर भारतीय टीम की लगातार यह 11वीं टेस्ट सीरीज जीत थी।

नौकाचालक अर्जुन-रवि की जोड़ी ने गोल्ड पर किया कब्जा, परमिंदर को सिल्वर December 11, 2021 at 03:30AM

बैंकॉक भारतीय जाट और रवि ने शनिवार को एशियाई नौकायन चैंपियनशिप में पुरुष युगल स्कल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि परमिंदर सिंह ने पुरुष एकल स्कल्स प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम किया। अर्जुन और रवि ने रायओंग स्थित 'रॉयल थाई नेवी रोइंग सेंटर' में स्वर्ण पदक के मैच में किंग ली और लुटोंग झांग की चीन की जोड़ी और उज्बेकिस्तान के दावरजोन दावरोनोव और अब्दुलो मुखमादिव की जोड़ी को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया। तोक्यो ओलंपिक में भाग ले चुके अर्जुन और उनके साथी रवि ने छह मिनट 57.883 सेकेंड में रेस पूरी की जबकि चीनी जोड़ी ने सात मिनट 02.374 सेकेंड का समय लिया। इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के पुरुष युगल स्कल्स स्पर्धा में यह भारत का लगातार दूसरा पदक है। भारतीय खिलाड़ियों ने 2019 एशियाई रोइंग चैम्पियनशिप में कांस्य जीता था। अर्जुन ने इससे पहले पिछली महाद्वीपीय प्रतियोगिता में पुरुषों की ‘लाइटवेट सिंगल स्कल्स’ स्पर्धा में रजत पदक जीता था। परमिंदर ने इसके बाद अपनी स्पर्धा में आठ मिनट 7.323 सेकेंड के साथ रजत पदक जीत कर भारत को दिन का दूसरा पदक दिलाया। पुरुष एकल स्कल्स प्रतियोगिता का स्वर्ण उज्बेकिस्तान के खोलमुरजाव शाखबोज ने सात मिनट 56.307 सेकेंड के साथ अपने नाम किया। इसमें इंडोनेशिया के मेमो आठ मिनट 10.55 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। भारतीय नौकायन खिलाड़ी रविवार को होने वाली पांच और स्पर्धाओं के फाइनल में पहुंचे है जहां वे पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगे।