Wednesday, December 8, 2021

पाकिस्तान ने किया क्लीन स्वीप:दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 8 रन से हराया, साजिद खान ने मैच में लिए 12 विकेट December 08, 2021 at 02:25AM

सेरेना विलियम्स का खेलना तय नहीं, जोकोविच का दिखेगा जलवा December 07, 2021 at 09:55PM

मेलबर्न अगले महीने शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपन (Australian Open Tennis) टेनिस टूर्नामेंट की प्रवेश सूची में सेरेना विलियम्स (Serena Williams) का नाम नहीं है जिससे माना जा रहा है कि सात बार की चैंपियन साल के इस पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट से बाहर रह सकती हैं। सेरेना ने विंबलडन के पहले दौर के मैच में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण हटने के बाद कोई मैच नहीं खेला है और वह विश्व रैंकिंग में 41वें स्थान पर खिसक गई हैं। उन्होंने अपने 23 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब में से आखिरी खिताब 2017 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में ही जीता था। इस साल के शुरू में उन्हें नाओमी ओसाका ने सेमीफाइनल में सीधे सेटों में हरा दिया था। नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) पुरुषों की प्रवेश सूची में नंबर एक खिलाड़ी के रूप में सूचीबद्ध हैं जिससे संकेत मिलते हैं कि वह सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए कोविड-19 के पूर्ण टीकाकरण के ऑस्ट्रेलिया के कड़े नियमों के बावजूद 17 दिसंबर से मेलबर्न पार्क में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में खेलेंगे। जोकोविच ने हाल के महीनों में टीकाकरण की अपनी स्थिति पर टिप्पणी नहीं की थी हालांकि उन्हें एक जनवरी से सिडनी में शुरू होने वाले एटीपी कप के लिए सर्बिया की टीम में शामिल किया गया है।

पाकिस्तान के आगे बांग्लादेश ने टेके घुटने, पारी और 8 रन हार, टेस्ट सीरीज को 2-0 से गंवाई December 08, 2021 at 01:17AM

ढाकापाकिस्तान ने बांग्लादेश को फॉलोआन पर मजबूर करने के बाद उसकी दूसरी पारी 84.4 ओवरों में 205 रनों पर समेट दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने दूसरा टेस्ट पारी और 8 रनों से जीतते हुए सीरीज एकतरफा 2-0 से अपने नाम किया। पाकिस्तान ने पहला टेस्ट 8 विकेट से जीता था। ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच की पहली पारी में पाकिस्तान ने 4 विकेट पर 300 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जबकि बांग्लादेश की पहली पारी महज 87 रनों पर सिमट गई थी।

ICC टेस्ट रैंकिंग:अश्विन बने दुनिया के नंबर-2 ऑलराउंडर, जडेजा दो स्थान खिसके; मयंक टॉप-10 के करीब December 08, 2021 at 12:33AM