Tuesday, November 30, 2021

कौन हैं मिताली पारुलकर? जो बनने वाली हैं 'लॉर्ड' शार्दुल ठाकुर की दुलहनिया November 30, 2021 at 08:54PM

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur Engagement) ने हाल ही में गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर (Mittali Parulkar) से सगाई की है। शार्दुल और पारुलकर की सगाई का वीडियो और फोटो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह जोड़ा अगले वर्ष ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद शादी कर सकते हैं।

टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी विवाद बंधन में बंधने जा रहा है। जी हां, यहां बात हो रही है फैंस के बीच लॉर्ड शार्दुल नाम से मशहूर शार्दुल ठाकुर की। उन्होंने हाल ही में गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर से सगाई की है।


Who is mittali parulkar कौन हैं मिताली पारुलकर? जो बनने वाली हैं 'लॉर्ड' शार्दुल ठाकुर की दुलहनिया

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur Engagement) ने हाल ही में गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर (Mittali Parulkar) से सगाई की है। शार्दुल और पारुलकर की सगाई का वीडियो और फोटो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह जोड़ा अगले वर्ष ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद शादी कर सकते हैं।



कौन हैं मिताली पारुलकर?
कौन हैं मिताली पारुलकर?

सगाई के बाद सभी जानना चाहते हैं कि मिताली पारुलकर कौन हैं? जिनके प्यार में भारतीय क्रिकेटर बोल्ड हुआ। रिपोर्ट्स की मानें तो मिताली बिजनसवुमन हैं। वह 'द बेक्स' की फाउंडर हैं। उनका बिजनस थाने (मुंबई में एक जगह का नाम) में चलता है।



यहां हुई सगाई
यहां हुई सगाई

सगाई का कार्यक्रम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में आयोजित हुआ, जिसमें करीबी रिश्तेदार और परिवार के सदस्य शामिल हुए। सूत्रों की मानें तो सगाई के फंक्शन में लगभग 57 लोग शामिल थे। सगाई की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर मुंबई टीम के साथी रोहित शर्मा, पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर और उनकी पूर्व IPL फ्रेंचाइजी CSK सहित ढेरों लोगों ने इस कपल को बधाई दी।



टी20 विश्व कप के बाद से ब्रेक पर हैं शार्दुल शार्दुल
टी20 विश्व कप के बाद से ब्रेक पर हैं शार्दुल शार्दुल

शार्दुल आखिरी बार क्रिकेट के मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup) में नजर आए थे, जिसका आयोजन इस वर्ष संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हुआ था। दाएं हाथ के पेसर शार्दुल को इस टी20 विश्व कप में दो मैच खेलने को मिले थे। शार्दुल ब्रेक के तहत इस समय न्यूजीलैंड के खिलाप घरेलू सीरीज से बाहर हैं। उन्होंने विश्व कप के बाद बीसीसीआई से आराम की अपील की थी।



ऐसा है शार्दुल का क्रिकेट करियर
ऐसा है शार्दुल का क्रिकेट करियर

30 वर्षीय शार्दुल ने अभी तक 4 टेस्ट, 15 वनडे और 23 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 14 विकेट अपने नाम किए हैं जबकि वनडे में 22 विकेट उनके नाम दर्ज है। टी20 में शार्दुल ने 31 शिकार किए हैं। शार्दुल ने 61 आईपीएल मैचों में कुल 67 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनकी औसत 27.87 और स्ट्राइक रेट 18.81 रही है।



IPL रिटेंशन के बारे में सब कुछ:वेंकटेश-उमरान की सैलरी 39 गुना बढ़ी, सबसे ज्यादा पैसे पंजाब के पास; देखें रिटेन होने वाले सभी 27 खिलाड़ियों की लिस्ट November 30, 2021 at 08:09PM

IPL: पंड्या बंधु-केएल राहुल सहित दिग्गज खिलाड़ी, जिनके लिए मेगा ऑक्शन में होगी 'जंग' November 30, 2021 at 07:39PM

नई दिल्लीविराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी को मंगलवार को उनकी संबंधित फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने बरकरार रखा। आईपीएल मेगा नीलामी से पहले बीसीसीआई ने मंगलवार को रिटेंशन लिस्ट जारी की। डेविड वॉर्नर, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, राशिद खान, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और पंड्या बंधु (हार्दिक और क्रुणाल) उन बड़े नामों में शामिल हैं, जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजी ने बरकरार नहीं रखा है। ये खिलाड़ी अन्य खिलाड़ियों के साथ अब पूल में होंगे, जिसमें से दो नई आईपीएल टीमों, अहमदाबाद और लखनऊ के पास तीन-तीन (2 भारतीय, 1 विदेशी) होंगे। माना जा रहा है कि आईपीएल की नई टीम लखनऊ के साथ केएल राहुल जाएंगे। दूसरी ओर, पंड्या बंधु अहमदाबाद से जुड़ सकते हैं। वह इस फ्रेंचाइजी की कप्तानी करते दिख सकते हैं। आइए जानें, कौन-से वे बड़े खिलाड़ी हैं, जिन्हें रिटेन नहीं किया गया है, लेकिन ऑक्शन में बड़ी बोली लगने की संभावना है। ईशान किशन (मुंबई इंडियंस) मुंबई को कई अहम मुकाबले अकेले दम पर जितवाने वाला यह खिलाड़ी भी मेगा ऑक्शन की शोभा बढ़ाएगा। जबरदस्त विकेटकीपिंग स्किल और तूफानी बैटिंग में माहिर इस खिलाड़ी के लिए संभव है कि पहला दांव मुंबई इंडियंस ही लगाए। हालांकि, अन्य टीमें भी इस खिलाड़ी पर बड़ी राशि लगाने से पीछे नहीं हटेंगी। केएल राहुल (पंजाब किंग्स)भारतीय टी-20 टीम के उपकप्तान राहुल आईपीएल में निरंतर प्रदर्शन करते हैं। राहुल पंजाब किंग्स के कप्तान थे, लेकिन उन्होंने फ्रेंचाइजी छोड़ने का मन बना लिया था। शानदार फॉर्म में चल रहे केएल कप्तानी के साथ-साथ विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं। ओपनिंग में तो कमाल करते ही हैं। ऐसे में दोनों नई फ्रेंचाइजियां उन पर नजर रखी होगी। श्रेयस अय्यर (दिल्ली कैपिटल्स)ऋषभ पंत से पहले श्रेयस अय्यर दिल्ली की कप्तानी संभालते थे। गलत समय में चोटिल होने के चलते करियर अलग मोड़ पर चला गया। कप्तानी तो गई ही टीम इंडिया से भी बाहर हो गए, लेकिन भविष्य को देखते हुए कोई भी फ्रेंचाइजी उनपर आंख बंद करके दांव लगा सकती है। वह किसी टीम की कप्तानी करते भी दिख सकते हैं। फाफ डुप्लेसिस (चेन्नई सुपरकिंग्स)पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान बीते सीजन टूर्नामेंट के सेकंड टॉप स्कोरर थे। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे फाफ को टीम ने रिटेन नहीं किया है। वैसे, इस बात की भी पूरी संभावना है कि डुप्लेसिस को सीएसके नीलामी में दोबारा अपने साथ रख ले। अगर ऐसा नहीं होता है तो कोई भी टीम उनपर दांव लगाएना चाहेगी। राशिद खान (सनराइजर्स हैदराबाद)सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 प्लेयर्स को रिटेन किया है। कप्तान केन विलियम्सन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़) टीम में खेलते दिखेंगे, जबकि करिश्माई खान यानी राशिद मेगा ऑक्शन में शामिल होंगे। हो सकता है कि दिग्गजों को अपनी उंगली पर नचाने वाले इस खिलाड़ी को नई फ्रेंचाइजियों में से कोई एक पहले ही जोड़ ले। शार्दुल ठाकुर (चेन्नई सुपरकिंग्स)एक ऐसा तेज गेंदबाज जो तेज गति से रन बनाने में माहिर है। बड़ी विस्फोटक पारियां खेल सकता है। सीएसके के लिए शार्दुल ठाकुर एक अहम हथियार थे। ऐसे में धोनी एक बार फिर नीलामी में उन पर दांव लगाने से गुरेज नहीं करेंगे। वैसे सिर्फ चेन्नई ही नहीं दो नई फ्रैंचाइजी भी उन्हें अपने साथ जोड़ने का कोई मौका नहीं गंवाना चाहेगी। हार्दिक पंड्या (मुंबई इंडियंस)फिटनेस इस ऑलराउंडर का एक बड़ा मसला था। बीते कुछ साल से चोट उनके प्रदर्शन में बाधा बन रही है। बिना बोलिंग के हार्दिक का खेल आधा रह जाता है। मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिटेन नहीं किया है। अगर वह ऑक्शन में आते हैं तो वह हर उस फ्रेंचाइजी की नजर में होंगे, जिन्हें एक अदद ऑलराउंडर की तलाश है। वैसे माना जा रहा है कि वह और उनके भाई क्रुणाल पंड्या नई टीम अहमदाबाद से जुड़ सकते हैं। डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)आईपीएल 2021 शायद इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के करियर का सबसे खराब दौर था। पहले कप्तानी से बेदखल किए गए बाद में प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया। इस अपमान का बदला डेविड वॉर्नर ने वर्ल्ड टी-20 में लिया। रनों का अंबार लगाया और मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता। चर्चा है कि लखनऊ या अहमदाबाद दोनों में से कोई उन्हें अपना कप्तान बना ले। शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स)भारतीय टीम से बाहर चल रहे शिखर धवन का बल्ला जब चलता है तो दुनिया भर के बोलर्स कांपने लगते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के थिंक टैंक ने ऋषभ पंत को रिटेन करने का फैसला लिया है। वह टीम के कप्तान बने रहेंगे। साथ ही युवा ओपनर पृथ्वी साव और स्टार स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी रिटेन किया गया है। एनरिक नोर्त्जे भी लिस्ट में शामिल हैं। ऐसे में धवन किसी नई टीम से धमाल मचाते देखे जा सकते हैं। वैसे इस बात की उम्मीद है कि फ्रेंचाइजी ऑक्शन में उन्हें खरीदे। कुलदीप यादव (कोलकाता नाइटराइडर्स)चाइनामैन कुलदीप यादव भले ही बीते कुछ समय से रंग में नजर नहीं आ रहे, लेकिन इस खिलाड़ी के भीतर कितनी प्रतिभा है, वो किसी से छिपी नहीं। कोलकाता नाइटराइडर्स तो उन्हें अपनी प्लेइंग इलेवन तक में नहीं रखती। ऐसे में कोई भी खिलाड़ी इस उच्च स्तरीय स्पिनर को अपने साथ जोड़ना चाहेगी। अगर धोनी की सीएसके उनके पीछे जाए तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। ये बड़े नाम भी हैं शामिल इन खास प्लेयर्स के अलावा बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, स्टीव स्मिथ, जोफ्र आर्चर, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, क्रिस गेल, आरोन फिंच, एविन लुईस, ड्वेन ब्रावो और क्विंटन डि कॉक जैसे कई दिग्गज हैं, जो मेगा ऑक्शन में आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

IPL रिटेंशन में बड़ा उलटफेर:विराट से ज्यादा रोहित, पंत की फीस, सैमसन समेत 5 खिलाड़ियों से पीछे रह गए धोनी November 30, 2021 at 06:21PM