Thursday, November 25, 2021

चहल की वाइफ ने सिखाया कोहली को डांस:विराट को हुक स्टेप करातीं नजर आईं धनश्री, सोशल मीडिया पर Video ने मचाई सनसनी November 25, 2021 at 06:53PM

जिसे डेब्यू से पहले गावस्कर का आशीर्वाद मिल गया हो उस श्रेयस अय्यर को भला कौन रोक पाएगा November 25, 2021 at 04:56PM

कानपुरएक वक्त था जब भारतीय क्रिकेट में मुंबई का बोलबाला होता था। प्लेइंग इलेवन के आधे से ज्यादा खिलाड़ी इसी शहर से आते थे। विजय मांजरेकर, गावस्कर, वेंगसरकर, तेंदुलकर, आगरकर ने अलग-अलग समय पर इस शहर की नुमाइंदगी की। हिटमैन रोहित शर्मा भी मुंबई का झंडा बुलंद करते हैं। अब मुंबई क्रिकेट की इसी परम्परा को श्रेयस अय्यर बढ़ा रहे हैं।

लगातार विकेट गिरने के बाद एक वक्त टीम इंडिया मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन ऐसे में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे श्रेयस अय्यर और अनुभवी रविंद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने पहले दिन पांचवें विकेट के लिए 113 रन की अटूट साझेदारी निभाते हुए भारत की ओर पलड़ा थोड़ा झुका दिया।


जिसे डेब्यू से पहले गावस्कर का आशीर्वाद मिल गया हो उस श्रेयस अय्यर को भला कौन रोक पाएगा

कानपुर

एक वक्त था जब भारतीय क्रिकेट में मुंबई का बोलबाला होता था। प्लेइंग इलेवन के आधे से ज्यादा खिलाड़ी इसी शहर से आते थे। विजय मांजरेकर, गावस्कर, वेंगसरकर, तेंदुलकर, आगरकर ने अलग-अलग समय पर इस शहर की नुमाइंदगी की। हिटमैन रोहित शर्मा भी मुंबई का झंडा बुलंद करते हैं। अब मुंबई क्रिकेट की इसी परम्परा को श्रेयस अय्यर बढ़ा रहे हैं।



सफल हुआ गुरु द्रविड़ का प्रयोग
सफल हुआ गुरु द्रविड़ का प्रयोग

सुनील गावस्कर से डेब्यू कैप दिलवाना राहुल द्रविड़ के स्टाइल का हिस्सा है। पुराने रिवाज की वापसी है। दरअसल, अपने बचपन के जिस हीरो के पोस्टर्स को युवा क्रिकेटर कमरे की दीवरों पर टांगते हैं। अगर वही आपके डेब्यू मैच से चंद मिनट पहले कंधे पर हाथ रखे और शाबाशी दे तो वही होगा, जो श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू मैच में किया।



जिसने दी डेब्यू कैप उसी का तोड़ा रेकॉर्ड
जिसने दी डेब्यू कैप उसी का तोड़ा रेकॉर्ड

1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करते हुए सुनील गावस्कर ने 65 रन बनाए थे। वहीं अय्यर पहले दिन का खेल खत्म होने तक 75 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रेयस से अब दूसरे दिन शतक की भी उम्मीद है। पुजारा और रहाणे के जल्दी आउट होने के बाद टीम इंडिया बैकफुट पर नजर आ रही थी, लेकिन जडेजा के साथ मिलकर शानदार साझेदारी करते हुए भारत अब मैच में आगे है।



गावस्कर से डेब्यू कैप लेते श्रेयस अय्यर
गावस्कर से डेब्यू कैप लेते श्रेयस अय्यर


IND vs NZ : भारत vs न्यूजीलैंड टेस्ट, यहां देखें लाइव अपडेट्स & स्कोर November 25, 2021 at 04:53PM

कानपुर भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 2 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले दिन भारत ने पहली पारी में 4 विकेट पर 258 रन बना लिए थे। दूसरे दिन सबकी नजरें डेब्यूटेंट श्रेयस अय्यर पर होगी जो 136 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 75 रन पर नाबाद हैं। रविंद्र जडेजा 50 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल कुछ ही समय में शुरू होने वाला है। श्रेयस और जडेजा के बीच 208 गेंदों में 113 रनों की साझेदारी हो चुकी है। न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमीसन ने सबसे अधिक तीन सफलताएं अपने नाम की। तीसरे सेशन में श्रेयस अय्यर और जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी की और बिना विकेट गंवाए 28 ओवरों में 102 रन टीम के खाते में जोड़े। न्यूजीलैंड का कोई भी गेंदबाज भारत की बढ़ती साझेदारी को नहीं तोड़ सका। शुभमन गिल ने 52 रन की पारी खेली भारत की ओर से ओपनर शुभमन गिल ने 93 गेंदों पर 52 रन बनाए जबकि चेतेश्वर पुजारा 88 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 35 रन की पारी खेली। ओपनर मयंक अग्रवाल ने 13 रन का योगदान दिया। भारत ने गुरुवार को टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में नए युग का आगाज, कप्तान बनाए गए कमिंस पहले तेज गेंदबाज November 25, 2021 at 05:22PM

मेलबर्न अनुभवी (Pat Cummins) को ऑस्ट्रेलिया का नया टेस्ट कप्तान बनाया गया है। कमिंस कंगारू टीम के 47वें टेस्ट कप्तान होंगे वहीं उप कप्तानी की जिम्मेदारी स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को दी गई है। कमिंस आगामी एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की एशेज सीरीज (Ashes 2021) का पहला टेस्ट मैच 8 दिसंबर से ब्रिस्बेन खेला जाएगा। कमिंस पहले तेज गेंदबाज हैं जिन्हें ऑस्ट्रेलिया ने फुल टाइम कप्तान नियुक्त किया है। इसके अलावा वह रिची बेनॉड के बाद पहले गेंदबाज हैं जो टीम की कमान संभालेंगे। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का कप्तान बनाए जाने के बाद कमिंस ने कहा , 'एशेज सीरीज से पहले मैं इस जिम्मेदारी को पाकर खुद को काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उम्मीद है कि मैं वही लीडरशिप टीम को दे सकूंगा जो इतने वर्षों से टिम (पेन) टीम को दे रहे थे।' क्रिकेट से अनिश्चितकाल तक के लिए दूर हुए टिम पेन टिम पेन (Tim Paine) ने हाल में ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। पेन पर महिला साथी को अश्लील फोटो और मेसेज भेजने के आरोप हैं। इसके अलावा पेन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अनिश्चितकाल तक के लिए ब्रेक ले लिया है। पेन ने यह फैसला शुक्रवार (26 नवंबरी) को लिया। क्रिकेट तस्मानिया ने बयान जारी कर कहा, 'पिछले 24 घंटे तक चर्चा के बाद टिम पेन ने क्रिकेट तस्मानिया को बताया है कि वह सभी प्रारूप की क्रिकेट से ब्रेक ले रहे हैं। क्रिकेट तस्मानिया टिम पेन और उनके परिवार को पेशेवर तरीके से भी और निजी तौर पर भी सपोर्ट करना जारी रखेगी।'