Saturday, November 13, 2021

T20 World Cup Final, AUS vs NZ: ये तीन मुकाबले तय करेंगे कौन बनेगा टी20 का वर्ल्ड चैंपियन November 13, 2021 at 04:45PM

आज टी20 वर्ल्ड कप 2021 का फाइनल है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा। यही साल 2015 50 ओवर वर्ल्ड कप का फाइनल की दोनों टीमें हैं। इस मैच का नतीजा काफी हद तक तीन अहम मुकाबलों पर तय कर सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप 2021 का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों की कोशिश पहली बार इस फॉर्मेट का वर्ल्ड चैंपियन बनने की होगी। न्यूजीलैंड पहली बार फाइनल में पहुंची है वहीं ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार खिताबी मुकाबला खेलने उतरेगी। आरोन फिंच और केन विलियमसन दोनों ही ट्रोफी के साथ लौटना चाहेंगे।


T20 World Cup Final, AUS vs NZ: ये तीन मुकाबले तय करेंगे कौन बनेगा टी20 का वर्ल्ड चैंपियन

आज टी20 वर्ल्ड कप 2021 का फाइनल है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा। यही साल 2015 50 ओवर वर्ल्ड कप का फाइनल की दोनों टीमें हैं। इस मैच का नतीजा काफी हद तक तीन अहम मुकाबलों पर तय कर सकता है।



डेरल मिशेल बनाम मिशेल स्टार्क
डेरल मिशेल बनाम मिशेल स्टार्क

मिशेल ने सेमीफाइनल में कमाल की बल्लेबाजी की। कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज की कोशिश अपनी उस फॉर्म को जारी रखने की होगी। उन्होंने एक छोर संभाले भी रखा और तेजी से बल्लेबाजी की। उनकी बैटिंग ही मुख्य वजह रही जब न्यूजीलैंड पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचीं। वहीं ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण के अगुआ मिशेल स्टार्क की कोशिश मिशेल के प्लान को बिगाड़ने की होगी। बाएं हाथ के इस गेंदबाज के पास रफ्तार और स्विंग का मेल है जो न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है।

फोटो- टी20 वर्ल्ड कप



डेविड वॉर्नर बनाम ट्रेंट बोल्ट
डेविड वॉर्नर बनाम ट्रेंट बोल्ट

वॉर्नर अपने रंग में लौटते हुए नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया का यह धमाकेदार सलामी बल्लेबाज जबर्दस्त फॉर्म में था। वहीं दूसरी ओर ट्रेंट बोल्ट ने सेमीफाइनल में कोई विकेट नहीं लिया था। लेकिन बाएं हाथ के इस पेसर से उम्मीद की जा सकती है कि फाइनल मुकाबले में वह वॉर्नर पर भारी पड़ने का पूरा प्रयास करेगा। मैच का नतीजा काफी हद तक इस बात पर भी निर्भर करेगा कि क्या बोल्ट ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटका दे पाएंगे।

फोटो- टी20 वर्ल्ड कप



केन विलियमसन बनाम एडम जंपा
केन विलियमसन बनाम एडम जंपा

बड़े खिलाड़ी, बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हैं। यह विलियमसन के लिए बड़ा मौका है। खास तौर पर डेवन कॉन्वे के बाहर होने के बाद विलियमसन की भूमिका और अहम हो जाती है। लेकिन यह आसान नहीं होगा। जंपा ने इस वर्ल्ड कप में अभी तक 12 विकेट लिए। और बीच के ओवरों में वह टीम का सबसे अहम हथियार साबित हुए हैं। यह काफी कड़ा मुकाबला हो सकता है।

फोटो- टी20 वर्ल्ड कप



कैसा है रिकॉर्ड
कैसा है रिकॉर्ड


खेल रत्न अवॉर्ड हासिल करने से कुछ घंटे पहले मां को खोया, पिता ने पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट कृष्णा नागर से छुपाकर रखी यह बात November 13, 2021 at 05:29PM

नई दिल्ली तोक्यो पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले की मां का शनिवार को निधन हो गया। वह राष्ट्रपति भवन में मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार लेने के लिए दिल्ली में थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें व 11 अन्य ऐथलीट्स को देश के इस सबसे बड़े खेल पुरस्कार से सम्मानित किया। नागर ने पुरुषों के बैडमिंटन की कैटगिरी एसएच6 के तोक्यो मे हुए फाइनल में गोल्ड मेडल जीता था। वह दिल्ली में थे जब उनकी मां का निधन हो गया। शुरुआत में कृष्णा के पिता सुनील नागर, जो एक फिजियोथेरेपिस्ट भी हैं, ने उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी। 22 वर्षीय कृष्णा जब अपने गृहनगर जयपुर पहुंचे तभी उनकी इसकी जानकारी मिली। उनकी मां 49 वर्ष की थीं। इस पूरे घटनाक्रम पर कृष्णा ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को जयपुर से बताया- '10 नवंबर (बुधवार) को मैं अवॉर्ड सेरेमिनी के लिए निकल रहा था। यह दोपहर 12-12:30 का समय होगा और मैंने मां से मेरे लिए खाना बनाने को कहा था। मेरे पिता भी उस समय मेरे लिए अपने काम से लौट आए थे और हम तीनों ने बहुत अच्छा वक्त गुजारा था। मुझे पता नहीं चला कि कब वह छत पर गईं। मैं नहा चुका था और अपना तौलिया सुखा रहा था। तभी मुझे जोर की आवाज सुनाई दी। देखने पर पता चला कि मेरी मां घर के टैरिस से पहली मंजिल पर गिर गई थीं।' बात करते हुए उनकी आवाज भारी हो चुकी थी। उन्होंने कहा, 'हम फौरन अस्पताल भागे। डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया। डॉक्टरों ने मुझे आश्वस्त किया कि मां की तबीयत में सुधार है और इसके बाद ही मैं गुरुवार को दिल्ली के लिए रवाना हुआ। लेकिन बीती रात अस्पताल में उनका निधन हो गया। गिरने के बाद वह कभी होश में नहीं आईं।' इस बीच ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और तोक्यो पैरालिंपिक सितारों (कुल 12) को देश के सबसे बड़े खेल सम्मान मेजर ध्यान चंद खेल रत्न से नवाजा गया। राष्ट्रपति ने 35 अन्य खिलाड़ियों को अवॉर्ड से भी सम्मानित किया।

आसान नहीं थी फाइनल की राह:न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का पहली बार होगा टी-20 WC के फाइनल में आमना-सामना, आज मिलेगा नया चैंपियन November 13, 2021 at 04:12PM

भारतीय टीम में चल क्या रहा है?:ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट बचाने वाले हनुमा विहारी को टीम से निकाला गया, विदेशी दौरों का स्पेशलिस्ट बनाकर छोड़ा November 13, 2021 at 04:08PM