Friday, November 12, 2021

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में से कौन जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप 2021? November 12, 2021 at 08:43PM

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में से कौन जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप 2021?

रिजवान के जज्बे से हैरान हैं उनका इलाज करने वाले भारतीय डॉक्टर November 12, 2021 at 06:22AM

दुबई पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान को टी20 विश्व कप सेमीफाइनल के लिए तैयार करने में उनकी मदद करने वाले भारतीय डॉक्टर ने इस विकेटकीपर बल्लेबाज के जज्बे की जमकर प्रशंसा की जो छाती में संक्रमण के कारण अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती थे। मेदोर अस्पताल के चिकित्सक शाहीर सैनलबदीन ने इस क्रिकेटर का इलाज किया और रिजवान के इतने जल्दी स्वस्थ होने से हैरान थे। रिजवान आईसीयू में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से लगातार कह रहे थे, ‘मुझे खेलना है। टीम के साथ रहना है।’ पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज ने तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद 52 गेंदों पर 67 रन बनाए। उनकी टीम हालांकि आस्ट्रेलिया से इस मैच में पांच विकेट से हार गई थी। शाहीर ने कहा, ‘रिजवान इस महत्वपूर्ण नॉकआउट मैच में खेलने के लिये बेताब थे। वह प्रतिबद्ध और आत्मविश्वास से भरे थे। मैं उनके इतने जल्दी स्वस्थ हो जाने से हैरान था।’ सेमीफाइनल मुकाबले में रिजवान ने कमाल की बल्लेबाजी की। वह शुरुआत में थोड़ा संघर्ष करते नजर आए लेकिन एक बार सेट होने के बाद उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की। पाकिस्तान की टीम ने 176 रन का मजबूत स्कोर बनाया था। लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने एक ओवर बाकी रहते मुकाबला जीत लिया था। पाकिस्तान ने लीग स्टेज पर अपने सभी पांचों मुकाबले जीते थे। रिजवान ने इन मैचों में जबर्दस्त खेल दिखाया था। पाकिस्तान के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इस कैलेंडर ईयर में 1000 टी20 इंटरनैशनल रन पूरे किए। वह एक कैलेंडर ईयर में 1 हजार टी20 इंटरनैशनल रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने।

'हम रोज साथ कंचे तो नहीं खेलते लेकिन...', सौरभ गांगुली के साथ अपने रिश्ते पर क्या बोले पूर्व कोच रवि शास्त्री November 12, 2021 at 06:58PM

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ गांगुली के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बात की है। शास्त्री और गांगुली के बीच 2017 में कड़वाहट सामने आई थी। तब अनिल कुंबले के हटने के बाद रवि शास्त्री को टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। रवि शास्त्री का कहना है कि वह और गांगुली अब उस मुद्दे से आगे बढ़ गए हैं और दोस्त हैं। 2017 में जब रवि शास्त्री टीम के मुख्य कोच बने तो कई लोगों ने सोचा कि विराट कोहली से उनकी नजदीकी के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे शास्त्री ने कहा कि वह इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहना चाहते क्योंकि सभी प्रारूपों में टीम का प्रदर्शन खुद अपनी कहानी कहता है। शास्त्री ने कहा, 'हम दोस्त हैं। ऐसा नहीं हैं कि हम एक-दूसरे के साथ रोजाना कंचे खेलते हैं लेकिन आपसी सम्मान बहुत है। जो हुआ वह बीत गया। जब आपका सभी प्रारूपों में जीत का रेकॉर्ड 70 प्रतिशत तक हो तो मुझे नहीं लगता कि आपको किसी को भी जवाब देने की जरूरत है। रिकॉर्ड सामने हैं और यही है जो मायने रखता है। मैं जो मर्जी कहता रहूं कि मैंने यह किया या वह किया लेकिन अगर स्कोरशीट इससे अलग है तो आप बहस नहीं कर सकते। आपको सिर्फ चुप रहने की जरूरत है, चुपचाप बैठिए और दफा हो जाइए। लेकिन इस मामले में तथ्य सामने हैं।' भारतीय टीम अब राहुल द्रविड़ की निगहबानी में आगे बढ़ेगी। द्रविड़ को टीम का नया कोच बनाया गया है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 नवंबर से शुरू हो रही सीरीज से टीम के साथ होंगे। शास्त्री ने शेड्यूल को लेकर भी उठाए सवाल इस बीच, शास्त्री ने कहा कि भारतीय क्रिकेट प्रशासन को भविष्य में शेड्यूल को लेकर थोड़ी बेहतर योजना बनानी चाहिए। और साथ ही सिलेक्शन प्रक्रिया को भी बेहतर बनाने की जरूरत है। टी20 वर्ल्ड कप 2021 से विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। इस बात के लिए उसकी काफी आलोचना भी की जा रही है। लेकिन शास्त्री इस पर अलग राय रखते हैं। उन्होंने कहा, 'सबसे पहले शेड्यूलिंग पर बात होनी चाहिए ताकि खिलाड़ी बड़े टूर्नमेंट के लिए तरोताजा रह सकें।'

राजस्थान के 2 खिलाड़ियों को आज राष्ट्रपति देंगे खेल-रत्न:अवनि और कृष्णा का हुआ चयन, दोनों खिलाड़ियों ने पैरालिंपिक में गोल्ड जीता था November 12, 2021 at 04:56PM