Saturday, October 30, 2021

IPL 2022 ऑक्शन में 10 टीमों के 900 करोड़ लगेंगे दांव पर, इन नई शर्तों से होगा रिटेंशन October 30, 2021 at 04:56AM

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की दो नयी टीमों सहित सभी 10 फ्रैंचाइजी टीमों के लिए 90 करोड़ रुपये की वेतन सीमा तय की है तथा आठ स्थापित टीमें अधिकतर चार खिलाड़ियों को अपनी टीम में बनाए रख सकती हैं। पुरानी टीमों के ‘रिटेन’ किए गए खिलाड़ियों की घोषणा के बाद दो नई फ्रैंचाइजी (लखनऊ और अहमदाबाद) को नीलामी पूल से तीन खिलाड़ियों को चुनने का विकल्प दिया जाएगा। आईपीएल फ्रैंचाइजी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘बीसीसीआई ने सभी फ्रैंचाइजी को एक पत्र भेजा था, जिसमें उन्हें नए नियमों के बारे में बताया गया है। इसमें चार खिलाड़ियों को रिटेन करने पर एक टीम के 42 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि तीन खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखने पर उसके 33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा, ‘दो खिलाड़ियों को बनाए रखने का मतलब होगा कि 90 करोड़ रुपये में से 24 करोड़ रुपये कम होना जबकि एक खिलाड़ी को बनाए रखने पर 14 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।’ उन्होंने यह भी बताया कि खिलाड़ी को बनाए रखने पर खर्च की गयी राशि और खिलाड़ी को भुगतान की गयी राशि हमेशा समान नहीं होती है। अधिकारी ने कहा, ‘मान लीजिए कि दिल्ली कैपिटल्स ने अधिकतम चार खिलाड़ियों में से ऋषभ पंत को अपने 'पहले खिलाड़ी' के रूप में बरकरार रखा तो उनके खाते से 16 करोड़ रुपये कट जाएंगे लेकिन वास्तव में जरूरी नहीं है कि पंत को इतनी ही धनराशि मिलेगी। यह इससे काफी कम हो सकती है। मैं सिर्फ एक उदाहरण दे रहा हूं।’ चार खिलाड़ियों को रखने की दशा में तीन भारतीय और एक विदेशी या दो भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ी होंगे। नयी फ्रैंचाइजी बाकी बचे खिलाड़ियों में से दो भारतीयों और एक विदेशी खिलाड़ी को अपनी टीम में रख सकती है। पत्र में कहा गया है कि नवंबर में आठ पुरानी फ्रैंचाइजी टीमों को खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका दिया जा सकता है जबकि एक से 25 दिसंबर तक लखनऊ और अहमदाबाद के पास तीन खिलाड़ियों को चुनने का अवसर होगा। नीलामी जनवरी के शुरू में होगी। यदि कोई टीम चार खिलाड़ियों को रखती है तो पहले खिलाड़ी की कीमत 16 करोड़, दूसरे खिलाड़ी की 12 करोड़, तीसरे खिलाड़ी की आठ करोड़ और चौथे खिलाड़ी की छह करोड़ रुपये होगी। इस तरह से 42 करोड़ रुपये कट जाएंगे और फ्रंचाइजी 48 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में उतरेगी। तीन खिलाड़ियों को रखने पर यह राशि पहले से तीसरे खिलाड़ी तक क्रमश: 15 करोड़, 11 करोड़ और सात करोड़ रुपये, दो खिलाड़ियों को रखने पर 14 और 10 करोड़ रुपये और एक खिलाड़ी को रखने पर 14 करोड़ रुपये होगी। यदि ऐसे खिलाड़ी को रिटेन किया जाता है जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली तो केवल चार करोड़ रुपये काटे जाएंगे।

VIDEO: कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना.. आलोचकों पर खूब भड़के कैप्टन कोहली October 30, 2021 at 05:32AM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के (Virat Kohli) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले हुंकार भरते हुए कहा है कि हमारी टीम कमबैक करना अच्छी तरह जानती है। भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ T20 World Cup 2021) की टीमें रविवार (31 अक्टूबर) को दुबई में आमने सामने होंगी। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें अपना पहला मुकाबला हार चुकी हैं। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदारी मजबूत कर लेगी वहीं हारने वाली टीम के लिए अंतिम-4 में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ' मेरे हिसाब से अगर आपको वर्ल्ड कप जीतना है तो आप हर मैच जीतने पर फोकस रखते हो। आप ये नहीं कह सकते कि आपको किसके खिलाफ जीतना है और किसके खिलाफ आप हल्का खेल सकते हैं। ऐसा हमलोग कभी खेलते नहीं है और ना ही आगे खेलेंगे। टूर्नामेंट को जीतने के लिए उस दिन का प्रदर्शन मायने रखता है कि आप किस तरह का गेम खेलते हैं। भारत को पहले मैच में पाकिस्तान से 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया की इस करारी हार के बाद भारतीय टीम की जमकर आलोचना हुई। सोशल मीडिया पर लोगों ने टीम को खूब खरी खोटी सुनाई। ये पहला मौका था जब वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान से हार मिली। कोहली ने कहा, ' लोग बाहर क्या बोलते हैं, हमें उससे कोई मतलब नहीं है। मैं जानता हूं कि बहुत सपॉर्टिव फैंस हैं हमारे। और मैं उन लोगों को क्रेडिट देना चाहूंगा जो हमारी परिस्थिति को समझते हैं। क्योंकि हम लोगों को क्रिकेट खेलनी है। और जिन लोगों में धैर्य नहीं होता वो लोग हमेशा जल्दी घबराते हैं। उन लोगों को लगता है कि सबकुछ खत्म हो गया। हम लोग ऐसा नहीं सोचते। हम लोग बाहर के लोगों की तरह सोचने लगे तो हम लोग दुनिया की बेस्ट टीम नहीं रहेंगे।' भारतीय टीम टी20 विश्व कप में खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में उतरी है। टीम ने वॉर्मअप मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम इंडिया वॉर्मअप में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को पराजित किया था। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब टीम इंडिया को पहले ही मैच में हार झेलनी पड़ी हो। इससे पहले भी टीम ने मजबूती से कमबैक किया है। बकौल कोहली, ' चाहे हम हारें या जीतें हमने बतौर टीम बार बार कमबैक किया है। हमें किसी को साबित करने की जरूरत नहीं है। ना ही व्यक्तिगत और ना ही टीम के तौर पर। बाहर लोगों को क्या बोलना है देश में क्या माहौल चल रहा है हमारी टीम को लेकर, हमारे लिए कुछ भी मायने नहीं रखता। मैं बहुत बार पहले भी बोल चुका हूं और आगे भी बोलूंगा कि लोग कुछ भी बोलें हमें फर्क नहीं पड़ता। हमें पता है कि हमें इस टूर्नामेंट में क्या करना है।' आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के आंकड़े बेहद डराने वाले हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत ने अभी तक न्यूजीलैंड से कोई भी मैच नहीं जीता है। दोनों टीमें तीसरी बार टी20 विश्व कप के इतिहास में आमने सामने होंगी।

काम नहीं आई हसरंगा की हैटट्रिक, साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया October 30, 2021 at 03:55AM

शारजाह स्पिनर वानिंडू हसरंगा (Wanindu Hasaranga) की हैटट्रिक भी श्रीलंकाई टीम को जीत नहीं दिला सकी। साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका (South Africa vs Sri Lanka T20 World Cup) को एक गेंद बाकी रहते 4 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2021 सुपर 12 चरण के ग्रुप 1 मुकाबले में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत से साउथ अफ्रीका के 3 मैचों से 4 अंक हो गए हैं और वह अपने ग्रुप में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है वहीं श्रीलंका की 3 मैचों में यह दूसरी हार है। श्रीलंकाई टीम 2 अंकों के साथ ग्रुप 1 में चौथे नंबर पर है। यूं दो ओवरों में पूरी हुई हैट्रिकवानिंडू ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर एडेन मार्करम (19) को बोल्ड किया। इसके बाद वह 18वां ओवर करने आए तो पहली गेंद पर कप्तान बाउमा (46) को निसंका के हाथों कैच आउट कराया, जबकि दूसरी गेंद पर प्रिटोरियस (0) को राजपक्षे के हाथों कैच आउट कराते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की। श्रीलंका की ओर से रखे गए 143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 19. 5 ओवर में 6 विकेट पर 146 रन बनाए। कगिसो रबाडा ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। डेविड मिलर 13 गेंदों पर 23 रन बनाकर नाबाद लौटे वहीं रबाडा ने 7 गेंदों नाबाद 13 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान टेंबा बावूमा (Temba Bavuma) ने सबसे अधिक 46 रन बनाए जबकि एडेन मार्करम 19 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका की ओर से हसारंगा ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। श्रीलंका ने 142 रन बनाए इससे पहले सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका की अर्धशतकीय पारी के बावजूद श्रीलंका लगातार विकेट गंवाने के कारण 20 ओवरों में 142 रन ही बना पाया। श्रीलंका के केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें निसांका ने 58 गेंदों पर 72 रन बनाए जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल हैं। तबरेज शम्सी ने मिडिल ऑर्डर को झकझोरा बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर तबरेज शम्सी (17 रन देकर तीन) ने श्रीलंका का मध्यक्रम झकझोरा। ड्वेन प्रिटोरियस (तीन ओवर में 17 रन देकर तीन) और एनरिच नोर्किया (27 रन देकर दो) विकेट लेने वाले अन्य गेंदबाज थे। निसांका ने धीमी पिच पर अपने फुटवर्क का अच्छा इस्तेमाल किया तथा 19वें ओवर में आउट होने से पहले तेज और स्पिन गेंदबाजों के सामने सहजता से रन बटोरे। उनके अलावा चरित असलंका (14 गेंदों पर 21) और कप्तान दासुन शनाका (11) ही दोहरे अंक में पहुंचे। श्रीलंका ने की खराब शुरुआत टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे श्रीलंका को उसके सलामी बल्लेबाज फिर से अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए। चौथे ओवर में गेंदबाजी के लिये आये एनरिक नोर्किया ने अनुभवी कुसाल परेरा (सात) का मिडिल स्टंप उखाड़कर श्रीलंका को पहला झटका दिया। दूसरे सलामी बल्लेबाज निसांका हालांकि अधिक प्रतिबद्ध दिखे जबकि श्रीलंकाई बल्लेबाजी की नई सनसनी असलंका ने सकारात्मक शुरुआत की। उनके एनरिच नोर्त्जे पर लगाए गए दो चौके और केशव महाराज पर लगाया गया छक्का दर्शनीय था। शम्सी ने 3 विकेट निकाले असलंका के रन आउट होने के बाद शम्सी ने गेंद संभाली जिनके सामने श्रीलंका का मध्यक्रम लड़खड़ा गया। शम्सी ने अपने बेहतरीन स्पैल की शुरुआत भानुका राजपक्षे (शून्य) के विकेट से की जिन्होंने ‘फ्लाइट’ लेती गेंद पर गेंदबाज को वापस कैच थमाया। इसके बाद उन्होंने अविष्का फर्नांडो (तीन) का अपनी ही गेंद पर कैच लिया और फिर वानिंडू हसरंगा (चार) को लांग ऑन पर आसान कैच देने के लिए मजबूर किया। निसांका दूसरे छोर पर डटे रहे निसांका ने इस बीच दूसरा छोर संभाले रखा। उन्होंने महाराज पर दो छक्के लगाकर उनका गेंदबाजी विश्लेषण बिगाड़ा तथा 46 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन कप्तान शनाका लंबा शॉट खेलने के प्रयास में गेंद हवा में लहरा गए। निसांका ने रबाडा को निशाना बनाकर उन पर छक्का और दो चौके लगाकर अपना कौशल दिखाया लेकिन शनाका को आउट करने वाले प्रिटोरियस ने अगले ओवर में दो विकेट हासिल किये। इनमें निसांका का विकेट भी शामिल था जिन्होंने धीमी गेंद पर सीमा रेखा पर कैच थमाया।

World T20: ऑस्ट्रेलिया के 4 धुरंधर बल्लेबाज आउट, स्कोर अभी 50 रन भी नहीं पहुंचा October 30, 2021 at 03:08AM

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मिनी एशेज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड