Sunday, October 3, 2021

कश्मीर के ब्रेट ली उमर मलिक की बॉलिंग का VIDEO:भारत को मिला एक और तूफानी गेंदबाज, स्पीड 150 किमी प्रति घंटा October 03, 2021 at 04:11PM

POLL: दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स में किसकी होगी जीत? October 03, 2021 at 05:18PM

POLL: दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स में किसकी होगी जीत?

टीम के प्रदर्शन में आ रहा है सुधार, खुश हैं केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन October 03, 2021 at 08:03AM

दुबई सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को छह विकेट से हराने के बाद आईपीएल प्लेऑफ () का दावा पुख्ता करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के कप्तान इयोन मोर्गन () ने कहा कि उनकी टीम ने पिछले मैच की तुलना में प्रदर्शन में काफी सुधार किया है। जीत के लिए 116 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए भी केकेआर ने चार विकेट गंवा दिए और आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर जीत दर्ज की। मोर्गन ने कहा, ‘लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं था। यह ढीला प्रदर्शन था। हमें विकेट के अनुरूप ढलने की आदत होनी चाहिए लेकिन पिछले मैच की तुलना में बेहतर प्रदर्शन था। शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अच्छी बल्लेबाजी की।’ | | वहीं सनराइजर्स (Sunrisers Hyderabad) के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ने कहा कि उनकी टीम काफी मेहनत कर रही है लेकिन प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं जा रहा। उन्होंने कहा, ‘हमें 150 के करीब रन बनाने चाहिए थे। गेंदबाजों के लिए इतना कम स्कोर बचाना मुश्किल था। हम काफी मेहनत कर रहे हैं लेकिन प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो पा रहा। हमें इस मैच में कुछ अच्छी साझेदारियां बनानी चाहिए थी।’

प्लेऑफ में क्वॉलिफाइ करके खुश हैं विराट कोहली, बताया क्या है अगला टारगेट October 03, 2021 at 05:43AM

शारजाह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के कप्तान विराट कोहली () ने शनिवार को कहा कि दो मैच बाकी रहते () में जगह बनाना अद्भुत है और अब उनका लक्ष्य टॉप दो में रहने का है। आरसीबी (RCB) ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को छह रन से लगातार लगातार दूसरी बार आईपीएल प्लेऑफ (IPL Playoffs) में जगह बनाई । कोहली (Kohli) ने मैच के बाद कहा, ‘अच्छा लग रहा है। 2011 के बाद हम ऐसा नहीं कर सके। बारह मैचों में आठ जीतना अच्छा प्रदर्शन है। हमारे पास टॉप दो में रहने के दो मौके और है। इससे बेखौफ खेल दिखाने की प्रेरणा मिलेगी।’ | | उन्होंने हालांकि कहा कि टीम के प्रदर्शन में और सुधार की गुंजाइश है। उन्होंने कहा, ‘इस मैदान पर 15-20 रन काफी अहम होते हैं। हमें उस पर मेहनत करनी होगी। हम जीते या हारे, हमें अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार करना होगा।’ कोहली (Kohli) ने कहा, ‘हमें पता था कि विकेट धीमा होता जाएगा। केएल राहुल (KL Rahul) और मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन हमें पता था कि मैच में वापसी के लिए बस दो विकेट की जरूरत है।’ गेंदबाजों के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बाद से सिराज (Mohammad Siraj) का आत्मविश्वास जबर्दस्त है। हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने उम्दा गेंदबाजी की है। युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और शाहबाज नदीम (Shahbaz Nadeem) भी प्रभावी रहे हैं।’ पंजाब के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने कहा कि ऑरेंज कैप पहनने की बजाय उन्हें ज्यादा खुशी होती जब उनकी टीम प्लेऑफ में जगह बनाती। उन्होंने कहा, ‘मैं यह नहीं कहूंगा कि ऑरेंज कैप (Orange Cap) पहनकर अच्छा नहीं लग रहा लेकिन हम क्वॉलिफाइ कर लेते तो और अच्छा लगता। लेकिन जब ग्लेन मैक्सवेल जैसा बल्लेबाज सामने हो तो आप कुछ नहीं कर सकते।’