Sunday, September 26, 2021

विराट की बैंगलोर ने रोहित की मुंबई को 54 रनों से रौंदा, हर्षल की हैटट्रिक, मैक्सवेल भी छाए September 26, 2021 at 07:50AM

दुबईरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने (Harshal Patel Hat-Trick) और ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के हरफनमौला प्रदर्शन से रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के महत्वपूर्ण मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस () को 54 रन से शिकस्त दी। कप्तान विराट कोहली के 51 रन (42 गेंद, तीन चौके, तीन छक्के) के बाद मैक्सवेल ने 56 रन (37 गेंद, छह चौके, तीन छक्के) की अर्धशतकीय पारी से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने छह विकेट पर 165 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। आरसीबी के लिए फिर गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया जिसमें ‘पर्पल कैप’ धारी पटेल ने हैटट्रिक बनाते हुए 17 रन देकर चार विकेट झटके। युजवेंद्र चहल ने तीन और मैक्सवेल दो अहम विकेट झटके। हर्षल पटेल ने एक बार फिर किया करिश्माइससे गत चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम 18.1 ओवर में 111 रन पर सिमट गयी। दिलचस्प बात है कि पटेल ने इस आईपीएल सत्र के भारत में हुए पहले चरण में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांच विकेट झटकने का कारनामा किया था। आरसीबी के इस जीत से 12 अंक हो गए हैं और वह तीसरे स्थान पर बरकरार है। मुंबई इंडियंस इस हार के बाद सातवें स्थान पर खिसक गयी है। रोहित और डि कॉक ही RCB के गेंदबाजों को झेल सकेमुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा (28 गेंद, पांच चौके और एक छक्के से 43 रन) और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने टीम को शानदार शुरुआत करायी जिससे पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 56 रन बना लिए थे। लेकिन अगले ही ओवर में डि कॉक (24 रन, 23 गेंद, चार चौके) चहल की लेग स्पिन के खिलाफ सतर्क होकर खेल रहे थे लेकिन वह फिर एक बार उनकी गेंद पर आउट हुए, जिनका कैच मैक्सवेल ने भागते हुए लपका। यह पांचवीं बार है जब डि कॉक चहल का शिकार हुए हैं। घायल रोहित चहल के शिकारईशान किशन फॉर्म में नहीं हैं, वह क्रीज पर थे। मैक्सवेल की गेंद को किशन ने उठाकर मारा जो सीधे दूसरे छोर पर खड़े रोहित के हाथ में लगी। इससे रोहित को काफी परेशानी हो रही थी और उन्हें फिजियो की सेवाएं लेनी पड़ी। वह बल्लेबाजी के लिए तैयार हुए पर अगली गेंद पर मैक्सवेल को विकेट दे बैठे। मुंबई का स्कोर 10 ओवर के बाद दो विकेट पर 79 रन था। फिर मुंबई इंडियंस को अब अच्छी साझेदारी की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यूं गिरते रहे विकेट, उम्मीदों ने तोड़ा दमइसके बाद टीम ने लगातार विकेट गंवाए और पूरी टीम 111 रन पर सिमट गयी। चहल की गुगली कमाल कर गयी जिन्होंने किशन (09) को अपना दूसरा शिकार बनाया और स्कोर हो गया तीन विकेट पर 81 रन। मैक्सवेल ने फिर क्रुणाल पंड्या (5) के आफ स्टंप उखाड़कर मुंबई इंडियंस का स्कोर चार विकेट पर 93 रन कर दिया। सूर्यकुमार यादव (08) के साथ क्रीज पर बल्लेबाजी करने उतरे कायरन पोलार्ड। मैक्सवेल की गेंद पोलार्ड के पैड पर लगी और जोरदार अपील हुई, पर अंपायर के इनकार के बाद कोहली ने रिव्यू लिया जिस पर अंपायर का ‘नॉट आउट’ फैसला बरकरार रहा। मुंबई इंडिंयस पर दबाव बढ़ रहा था और सूर्यकुमार खराब शॉट खेलकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हो गए। गेंद उनके बल्ले को छूकर थर्डमैन पर चहल के हाथों में गयी। हर्षल पटेल यूं हुई पूरीमुंबई इंडियंस की मुश्किले बढ़ती जा रही थी और हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी करने उतरे जो केवल छह गेंद खेलकर हर्षल पटेल की गेंद को लेग साइड में खेलने के प्रयास में कोहली को कैच दे बैठे। पटेल ने अगली गेंद पर पोलार्ड (7) को बोल्ड किया। फिर हैटट्रिक गेंद पर उन्होंने राहुल चाहर को पगबाधा आउट किया। चहल ने फिर जसप्रीत बुमराह के रूप में अपना तीसरा विकेट झटका और पटेल ने एडम मिल्न को आउट कर मुंबई की पारी खत्म की। ऐसा रहा बैंगलोर की पारी का रोमांचइससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद कोहली ने शुरू से ही आक्रामकता बरती, जिसमें उन्होंने ट्रेंट बोल्ट पर पारी की दूसरी ही गेंद पर आकर्षक छक्का जड़ा जिन्होंने काफी किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 17 रन देकर एक विकेट हासिल किए। बुमराह (चार ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट) ने मुंबई इंडियंस को पहली सफलता दिलायी। दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल खाता खोले बिना पवेलियन पहुंच गए। कोहली बने पहले 10 हजारीएक ओवर बाद कोहली ने बुमराह पर छक्का लगाकर टी20 क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और फ्रैंचाइजी) में अपने 10,000 रन भी पूरे किए। वह ऐसा करने वाले पांचवें और पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस तरह पावरप्ले में आरसीबी ने एक विकेट पर 48 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत ने भी अपने कप्तान से प्रेरणा लेकर 24 गेंद में 32 रन बनाए जिसमें दो चौके और इतने ही छक्के शामिल थे। यूं आउट हुए भारत, कोहली को मिली जीवनदान भरत ने राहुल चाहर (33 रन देकर एक विकेट) पर अपनी पारी के दोनों छक्के जड़े लेकिन इसी गेंदबाज ने उनकी पारी समाप्त की। वह चाहर पर दूसरा छक्का जड़ने के बाद अगली गेंद पर डीप कवर में सूर्यकुमार यादव को कैच दे बैठे जिससे दूसरे विकेट की 68 रन की साझेदारी भी समाप्त हुई। इसी ओवर में हार्दिक पंड्या ने कोहली को आउट करने का मौका गंवा दिया और आसान कैच लपकने से चूक गए। अब मैक्सवेल क्रीज पर उतरे और टीम ने 10 ओवर में दो विकेट पर 82 रन बनाए। कोहली और मैक्सी ने जड़ी फिफ्टी कोहली ने इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने और मैक्सवेल ने इसी तरह रन बनाते हुए तीसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी निभायी। लेकिन एडम मिल्न ने 16वें ओवर में आरसीबी के कप्तान कोहली को आउट कर यह भागीदारी तोड़ी। एबी डिवलियर्स (11) ने भी आते ही इरादे जतला दिए और दूसरी गेंद को छक्के के लिए भेज दिया जिससे बुमराह के इस ओवर में 13 रन बने। फिर मैक्सवेल ने अगले ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाकर 17 रन बटोरने के अलावा अपना अर्धशतक भी पूरा किया। पर बुमराह ने 19वें ओवर में जमे हुए बल्लेबाज मैक्सवेल और खतरनाक दिख रहे डिवलियर्स दोनों के महत्वपूर्ण विकेट झटके, वर्ना स्कोर इससे बड़ा हो सकता था।

IPL 2021: दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल, नतीजे और स्कोरकार्ड September 21, 2021 at 12:56AM

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का दूसरा चरण यूएई में खेला जा रहा है। कोरोना के चलते भारत में आईपीएल का 14वां संस्करण पूरा नहीं हो पाया था। इसे 29 मैच बाद बीच में ही स्थगित करना पड़ा था। लीग के बाकी मैच दुबई, शारजाह और अबू धाबी में खेले जा रहे हैं। देखिए उनका पूरा शेड्यूल और नतीजे
मैच नम्बर मैच तारीख समय मैदान नतीजा
30 मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 19 सितंबर, रविवार शाम 7:30 दुबई ी
31 कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 20 सितंबर, सोमवार शाम 7:30 अबू धाबी
32 पंजाब किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स 21 सितंबर, मंगलवार शाम 7:30 दुबई
33 दिल्ली कैपिटल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद 22 सितंबर, बुधवार शाम 7:30 दुबई ी
34 मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स 23 सितंबर, गुरुवार शाम 7:30 अबू धाबी
35 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs चेन्नई सुपर किंग्स 24 सितंबर, शुक्रवार शाम 7:30 शारजाह
36 दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स 25 सितंबर, शनिवार दोपहर 3:30 अबू धाबी
37 सनराइजर्स हैदराबाद vs पंजाब किंग्स 25 सितंबर, शनिवार शाम 7:30 शारजाह
38 चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स 26 सितंबर, रविवार दोपहर 3:30 अबू धाबी
39 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs मुंबई इंडियंस 26 सितंबर, रविवार शाम 7:30 दुबई
40 सनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स 27 सितंबर, सोमवार शाम 7:30 दुबई
41 कोलकाता नाइट राइडर्स vs दिल्ली कैपिटल्स 28 सितंबर, मंगलवार दोपहर 3:30 शारजाह
42 मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स 28 सितंबर, मंगलवार शाम 7:30 अबू धाबी
43 राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 29 सितंबर, बुधवार शाम 7:30 दुबई
44 सनराइजर्स हैदराबाद vs चेन्नई सुपर किंग्स 30 सितंबर, गुरुवार शाम 7:30 शारजाह
45 कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स 1 अक्टूबर, शुक्रवार शाम 7:30 दुबई
46 मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स 2 अक्टूबर. शनिवार दोपहर 3:30 शारजाह
47 मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स 2 अक्टूबर, शनिवार शाम 7:30 अबू धाबी
48 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs पंजाब किंग्स 3 अक्टूबर, सोमवार दोपहर 3:30 शारजाह
49 कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद 3 अक्टूबर, सोमवार शाम 7:30 दुबई
50 दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स 4 अक्टूबर, मंगलवार शाम 7:30 दुबई
51 राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस 5 अक्टूबर, गुरुवार शाम 7:30 शारजाह
52 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs सनराइजर्स हैदराबाद 6 अक्टूबर, बुधवार शाम 7:30 अबू धाबी
53 चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स 7 अक्टूबर, गुरुवार दोपहर 3:30 दुबई
54 कोलकाता नाइट राइडर्स vs राजस्थान रॉयल्स 7 अक्टूबर, गुरुवार शाम 7:30 शारजाह
55 सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस 8 अक्टूबर, शुक्रवार दोपहर 3:30 अबू धाबी
56 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs दिल्ली कैपिटल्स 8 अक्टूबर, शुक्रवार शाम 7:30 दुबई
57 क्वॉलिफायर 1 10 अक्टूबर, सोमवार शाम 7:30 दुबई
58 एलिमिनेटर 11 अक्टूबर, सोमवार शाम 7:30 शारजाह
59 क्वॉलिफायर 2 13 अक्टूबर, मंगलवार शाम 7:30 शारजाह
60 फाइनल 15 अक्टूबर, शुक्रवार शाम 7:30 दुबई

रविंद्र जडेजा ने बेटी को समर्पित किया मैन ऑफ द मैच, शेयर की बेहद खास तस्वीर September 26, 2021 at 07:13AM

अबू धाबीरविंद्र जडेजा (22) की आतिशी पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को दो विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 171 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 172 रन बनाकर मैच को जीत लिया। मैच के हीरो रहे जडेजा ने मैन ऑफ द मैच अपनी बेटी को समर्पित किया। इंटरनैशनल डॉटर्स डे (International Daughters Day) के मौके पर उन्होंने अवॉर्ड के साथ वाली तस्वीर और बेटी के साथ तस्वीर को शेयर किया। उन्होंने लिखा- यह वाला आपके लिए निध्याना ( Nidhyana)। उल्लेखनीय है कि जडेजा ने 19वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा को दो चौके और दो छक्के उड़ाते हुए कुल 21 रन (ओवर से 22 रन) कूट डाले थे। यहीं से पूरा मैच ही पलट गया था। जडेजा ने मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद कहा- यह मुश्किल है। आप पांच महीने से टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं और अचानक आपको आकर वाइटबॉल क्रिकेट खेलना है। वह मुश्किल था। नेट्स में भी मैं बल्लेबाजी कर रहा था, इसलिए मैं सोच रहा था कि मैंने नेट्स में जो कुछ भी किया है उसे मैच में दोहराना होगा। दूसरे आखिरी ओवर में मुझे जो रन मिले वह विकेट से ज्यादा महत्वपूर्ण था, क्योंकि वह हमारे लिए मैच जिताने वाला था। ऋतुराज और फाफ डु प्लसिस सहित हर किसी ने आज अच्छा प्रदर्शन किया। चेन्नई को अंतिम दो ओवरों में 26 रन की दरकार थी। ऐसे में जडेजा ने प्रसिद्ध कृष्णा के 19वें ओवर की आखिरी चार गेंदों पर दो छक्के और दो चौके लगाये। सुनील नारायण (41 रन देकर तीन) अंतिम ओवर करने आये जिसमें चेन्नई को चार रन चाहिए थे। नारायण ने बेहतरीन गेंदबाजी करके सैम करेन (चार) और जडेजा का आउट कर दिया लेकिन दीपक चाहर विजयी रन लेने में सफल रहे। चेन्नई की यह आईपीएल बहाल होने के बाद लगातार तीसरी जीत है जिससे उसके 10 मैचों में 16 अंक हो गये हैं और वह अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। केकेआर ने लगातार दो जीत के बाद हार झेली। उसके 10 मैचों में आठ अंक हैं।

आईपीएल में धोनी का खराब फॉर्म जारी, देखें कैसे चक्रवर्ती के सामने नजर आए पस्त September 26, 2021 at 07:01AM

अबू धाबी चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हरा दिया। रविंद्र जडेजा ने आखिरी ओवरों में तेज बैटिंग कर चेन्नई को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। हालांकि चेन्नई के लिए परेशानी महेंद्र सिंह धोनी की बैटिंग फॉर्म है। धोनी एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। और 4 गेंद पर सिर्फ 1 रन बनाकर ही वह एक बार फिर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने। धोनी ने कई बार भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत दिलाई है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर कहे जाने वाले धोनी हालांकि काफी समय से अपनी पुरानी लय हासिल करते नजर नहीं आ रहे। धोनी को 18वें ओवर में चक्रवर्ती ने बोल्ड कर दिया। वह इस स्पिनर पर हावी नहीं हो सके। इसे ओवर में सुरेश रैना रन आउट हो गए थे। चेन्नई की टीम पर दबाव बढ़ रहा था। चक्रवर्ती ने एक शानदार ओवर फेंका और धोनी का विकेट अपनी टीम के लिए हासिल किया। चक्रवर्ती की गुगली को 40 वर्षीय धोनी पढ़ नहीं पाए और गेंद जाकर विकेटों से टकराई। धोनी के आउट होने के बाद चेन्नई की टीम थोड़ी मुश्किल में आ गई थी लेकिन रविंद्र जडेना ने प्रसिद्ध कृष्णा के अगले ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाकर राह थोड़ी आसान कर दी थी। आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे लेकिन इसे बनाने में उसे काफी मुश्किलें आईं। पहली गेंद पर सैम करन आउट हो गए और पांचवीं गेंद पर रविंद्र जडेजा भी नारायण की गेंद पर LBW हुए। आखिरी गेंद पर दीपक चाहर ने एक रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इससे पहले केकेआर ने अपने 20 ओवरों में छह विकेट पर 171 रन बनाए थे। केकेआर ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए। उसका कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। हालांकि ज्यादातर बल्लेबाजों ने छोटी मगर आक्रामक पारियां खेलीं। पारी के अंत में दिनेश कार्तिक ने 11 गेंद पर 26 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।