Friday, September 24, 2021

IPL में आज दूसरा मैच पंजाब Vs हैदराबाद:दो फिसड्डी टीमों की भिड़ंत में हैदराबाद का पलड़ा भारी, पंजाब को दूर करनी होगी जीता हुआ मैच हारने की कमजोरी September 24, 2021 at 03:29PM

विराट की नन्ही फैन ने जीता दिल:RCB Vs CSK मैच के दौरान बच्ची ने लिखा- धोनी आज प्लीज विराट को जीतने दो, हार पर टूटा दिल September 24, 2021 at 03:23PM

विराट की RCB पर भारी पड़ी धोनी की CSK, धांसू जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची September 24, 2021 at 07:46AM

शारजाहइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 सत्र के 35वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। उसकी यह 9 मैचों में 7वीं जीत है और उसके नेट रनरेट दिल्ली (दोनों के 14-14 अंक) से कहीं बेहतर हैं। मैच में बैंगलोर ने पहले बैटिंग करते हुए 156 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवरों में 4 विकेट खोकर 157 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। इससे हपेल कप्तान विराट कोहली (53) और युवा देवदत्त पडीक्कल (70) ने पहले विकेट के लिये 111 रन की साझेदारी की लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को छह विकेट पर 156 रन पर रोकने में सफल रही। बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आरसीबी ने पहले 10 ओवर में बिना विकेट गंवाये 90 रन बनाये जबकि अगले 10 ओवर में टीम ने छह विकेट गंवाये और केवल 66 रन जोड़े। चेन्नई सुपर किंग्स के लिये ड्वेन ब्रावो ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर तीन विकेट झटके जिसमें ग्लेन मैक्सवेल (11) और हर्षल पटेल (03) का विकेट शामिल था। शार्दुल ठाकुर ने भी 29 रन देकर दो विकेट हासिल किये। दीपक चाहर शुरू में महंगे रहे लेकिन एक विकेट लेने में सफल रहे। पावरप्ले में आक्रमण की रणनीति से उतरे कोहली ने मैदान पर उतरते ही दीपक चाहर पर लगातार दो चौके लगाकर शुरुआत की जिससे पहले ओवर में 13 रन जुड़े। चौथे ओवर में पडीक्कल ने जोश हेजलवुड की गेंद को लांग आफ में छक्के के लिये भेजा। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फिर दीपक चाहर की जगह शार्दुल ठाकुर को गेंदबाजी पर लगाया। आरसीबी के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की। उन्होंने किसी भी गेंद को बरबाद नहीं किया और मौका मिलने पर उस पर चौके-छक्के लगाये। पांचवें ओवर में कोहली ने शार्दुल ठाकुर पर डीप मिडविकेट पर खूबसूरत छक्का जड़ा जिससे टीम ने 5.3 ओवर में अपने 50 रन पूरे किये। पावरप्ले के अंतिम ओवर में कोहली ने अपना चौथा चौका लगाया जिससे छह ओवर में टीम ने 55 रन बनाये। दोनों ने विकेटों के बीच में एक एक रन तथा चौके-छक्के से 10 ओवर में 90 रन बनाने में मदद की। पडीक्कल ने चौके साथ 35 गेंद में पांच चौके और दो छक्के से अपना अर्धशतक पूरा किया जिससे टीम ने भी अपने 100 रन पूरे किये। कोहली ने भी जल्द ही 36 गेंद में छह चौके और एक छक्के से अर्धशतक जमाया। पर ड्वेन ब्रावो ने पहले विकेट की 111 रन की भागीदारी का अंत किया। कोहली ने छक्का लगाने की कोशिश में ऊंचा शॉट लगाया लेकिन यह इतना दमदार नहीं था और बाउंड्री लाइन पर खड़े रविंद्र जडेजा ने इसे लपकने में जरा गलती नहीं की। 17वें ओवर की अंतिम दो गेंद पर एबी डिविलियर्स (12) के बाद पडीक्कल पवेलियन पहुंचे। इसके बाद टीम ने टिम डेविड, मैक्सवेल और हर्षल पटेल के विकेट गंवाये।

कोहली ने गोता लगाकर लपका सुपर कैच, हैरान रहे गए सभी, आप भी देखें वीडियो September 24, 2021 at 07:25AM

शारजाहविराट कोहली ऐसे फील्डर माने जाते हैं, जो कैच लपकने के लिए पूरी जान लगा देते हैं। कुछ ऐसा ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 सत्र के 35वें मुकाबले में देखने को मिला। रॉयल चैलेंसजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ का सुपर कैच हवा में गोता लगाते हुए लपका। कैच इतना मुश्किल था कि किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था। ऋतुराज भी मैदान पर अवाक खड़े रहे। हालांकि, टीवी रीप्ले में कैच साफ-पाक नजर आया और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। यह सब चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 9वें ओवर में हुआ। युजवेंद्र चहल अपने खाते का दूसरा ओवर कर रहे थे। ओवर की दूसरी गेंद पर धमाकेदार फॉर्म में चल रहे ऋतुराज ने शॉट खेला। गेंद सीधे बैकवर्ड पॉइंट पर पहुंची जहां कोहली ने अपने आगे की ओर हवा गोता लगाते हुए गेंद को कैच कर लिया। यह सब इतना जल्दी हुआ कि किसी को कुछ समझ ही नहीं आया। नॉन स्ट्राइक पर खड़े फाफ डु प्लेसिस ने भी ऋतुराज को रुकने के लिए कहा, लेकिन अंतत: उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। गायकवाड़ ने 26 गेंदों में 4 चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 38 रनों की पारी खेली। उनके और फाप डु प्लेसिस के बीच पहले विकेट के लिए 8.2 ओवरों में 71 रनों की साझेदारी हुई। इससे पहले देवदत्त पडिक्कल (70) और कप्तान विराट कोहली (53) के दमदार बल्लेबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 35वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को दिया 157 रनों का लक्ष्य। सीएसके के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 156 रन बनाए। सीएसके की ओर से ड्वेन ब्रावो ने तीन, शार्दुल ठाकुर ने दो जबकि दीपक चहर ने एक विकेट लिए।