Tuesday, September 14, 2021

डी कॉक-हेंड्रिक्स की रेकॉर्ड साझेदारी, साउथ अफ्रीका ने श्रीलंंका का 3-0 से किया क्लीनस्वीप September 14, 2021 at 08:11AM

कोलंबो गेंदबाजों के अनुशासित गेंदबाजी के बाद क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) और रीजा हेंड्रिक्स (Reeza Handricks) के नाबाद अर्धशतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे टी20 में श्रीलंका (SA vs SL 3rd T20) को 10 विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीनस्वीप कर दिया। 121 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान साउथ अफ्रीका की टीम 14.4 ओवर में विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज डी कॉक के नाबाद 59 और हेड्रिक्स के नाबाद 56 रन की मदद से सीरीज का आखिरी टी20 आसानी से अपने नाम कर लिया। डी कॉक को प्लेयर ऑफ सीरीज और प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। श्रीलंका ने 8 विकेट पर 120 रन बनाए कोलंबो में मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में ब्योर्न फोर्टून और पेसर कगीसो रबाडा के दो दो विकेटों की मदद से साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान श्रीलंका को 8 विकेट पर 120 रन पर रोक दिया। डी कॉक और हेड्रिंक्स ने की रेकॉर्ड साझेदारी इसके बाद डी कॉक और हेंड्रिक्स ने साउथ अफ्रीका की ओर से टी20 में हाइएस्ट 121 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी। श्रीलंका के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए साउथ अफ्रीका की ये टी20 में सबसे बड़ी साझेदारी है। साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे 9 विकेट से जीता था। डी कॉक ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा बाएं हाथ के बल्लेबाज डी कॉक ने दूसरे टी20 में भी 58 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी। उन्होंने अपना अर्धशतक 40 गेंदों पर पूरा किया। हेंड्रिक्स ने अपने टी20 करियर का 7वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 42 गेंदों पर अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया। रबाडा ने टॉप ऑर्डर को झकझोरा रबाडा ने श्रीलंकाई टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो को 12 और भानुका राजपक्षा को 5 रन पर आउट कर साउथ अफ्रीका को अच्छी शुरुआत दिलाई। फोर्टून ने धनंजय डी सिल्वा को एक और वानिंडू हसारंगा को 4 के निजी स्कोर पर आउट श्रीलंका की बल्लेबाजी क्रम को तहत नहस कर दिया। मेजबान टीम की ओर से कुसल परेरा 39 रन बनाकर टॉप स्कोर रहे। उन्हें साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने अपनी फिरकी में फंसाया। श्रीलंका ने एक समय 86 रन पर 7 वकेट गंवा दिए थे एक समय श्रीलंकाई टीम 7 विकेट पर 86 रन गंवा चुकी थी। इसके बाद चमिका करुणारत्नने ने 19 गेंदों पर नाबाद 24 रन की पारी खेल टीम को सममानजनक स्कोर तक ले गए। कप्तान दासुन शनाका की अगुआई में श्रीलंका ने 3 मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी लेकिन टी20 में उसे हार का सामना करना पड़ा।

'बैट्समैन के पैर की उंगलियों को कुचलने से लेकर कंधों पर बैठने तक, माली ने सब कुछ हासिल किया' September 14, 2021 at 07:00AM

यॉर्कर स्पेशलिस्ट के नाम से विख्यात मलिंगा ने अपने क्रिकेट करियर में कई मुकाम हासिल किए। मलिंगा के संन्यास की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें भविष्य के लिए बधाई देने वालों का तांता लग गया।

श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga Retires) ने टेस्ट और वनडे के बाद अब टी20 को भी अलविदा कह दिया है। मलिंगा ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की।


'बैट्समैन के पैर की उंगलियों को कुचलने से लेकर कंधों पर बैठने तक, माली ने टी-20 क्रिकेट में सब कुछ हासिल किया'

यॉर्कर स्पेशलिस्ट के नाम से विख्यात मलिंगा ने अपने क्रिकेट करियर में कई मुकाम हासिल किए। मलिंगा के संन्यास की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें भविष्य के लिए बधाई देने वालों का तांता लग गया।



क्या यह तुम्हारी असली उम्र है- जब राहुल द्रविड़ ने किया था दीपक चाहर से मजाक September 14, 2021 at 07:06AM

नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाज ने श्रीलंका दौरे पर अपने साथ हुई एक मजेदार घटना का जिक्र किया है। चाहर राहुल द्रविड़ की कोचिंग में श्रीलंका दौरे पर गई युवा टीम का हिस्सा थे। मुख्य टीम इंडिया इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेल रही थी। चाहर ने द्रविड़ के साथ उनकी उमर् को लेकर हुई एक मजाकिया घटना का जिक्र किया है। चाहर ने बताया कि जब वह श्रीलंका पहुंचे तो राहुल द्रविड़ ने उनसे उनकी उम्र पूछी। जब उन्होंने अपनी उम्र बताई तो राहुल द्रविड़ ने उनसे मजाक में पूछा कि क्या वह अपनी असली उम्र बता रहे हैं या फिर रेकॉर्ड बुक में दर्ज उम्र। द्रविड़ का इशारा इस ओर था कि कुछ क्रिकेटर रेकॉर्ड बुक में अपनी उम्र कम लिखवाते हैं ताकि वह अधिक समय तक खेल सकें। चाहर ने कहा कि वह ऐसा नहीं कर सकते थे क्योंकि उनके पिता भारतीय वायु सेना में काम करते हैं। आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'जब हम श्रीलंका पहुंचे तो राहुल सर ने मेरी उम्र पूछी। मैंने कहा कि मैं 28 साल का हूं और जल्द ही 29 का होने वाला हूं। तो उन्होंने कहा - 'क्या यह तुम्हारी असली उम्र है या क्रिकेटर की उम्र है?' फिर मैंने उन्हें बताया कि यह मेरी असली उम्र है चूंकि मेरे पिता एयरफोर्स में थे इस वजह से मैं उम्र में धांधली नहीं कर सकता।' चाहर ने आगे कहा कि द्रविड़ ने युवा खिलाड़ियों पर काफी भरोसा जताया और इसी वजह से उन्होंने उनकी मौजूदगी में हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। गेंद से अच्छा प्रदर्शन करन के अलावा उत्तर प्रदेश के इस खिलाड़ी ने बल्ले से भी कमाल का खेल दिखाया जिसने भारत को वनडे सीरीज में जीत हासिल करने में मदद की। चाहर ने कहा, 'गंभीरता से कहू्ं तो द्रविड़ सर ने मुझे बताया कि मुझमें 4-5 साल का टेस्ट क्रिकेट बचा है। ये शब्द मेरे साथ हैं। उन्होंने मुझे हमेशा टेस्ट मैच का बोलर माना है और इंडिया ए के रेड-बॉल मैचों के लिए चुना है। जब भी मैं उनके अंडर खेला हूं, मैंने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। बल्ले से भी गेंद से भी। वह मेरी क्षमता को अच्छी तरह जानते हैं।'

आकाश चोपड़ा की भविष्यवाणी, बताया कौन सी 4 टीमें पहुंचेंगी सेमीफाइनल में September 14, 2021 at 06:40AM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के (Aakash Chopra) ने आगामी आसीसी टी20 विश्व कप (ICC ) के सेमीफाइनलिस्ट टीमों के नामों की भविष्यवाणी की है। विश्व कप का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में यूएई और ओमान में होगा। वर्तमान में कॉमेंटेटर की भूमिका निभा रहे आकाश ने हाल में सोशल मीडिया के अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर सवाल जवाब का सेशन रखा था। इस दौरान उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। आखिरी बार 2016 में हुआ था टी20 विश्व कप का आयोजन पिछले 5 सालों में टी20 वर्ल्ड कप का पहली बार आयोजन हो रहा है। आखिरी बार इसका आयोजन 2016 में हुआ था। उस समय वेस्टइंडीज की टीम चैंपियन बनी थी। इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत क्वालीफाइंग स्टेज से शुरू होगी। 4-4 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। इन दो ग्रुप से 2 टीमेंक अगले राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी और 8 टीमों को ज्वाइन करेंगी जिन्हें दो टीमों में बांटा गया है। विश्व कप के मेन राउंड के मुकाबले 24 अक्टूबर से खेले जाएंगे। इसमें दो ग्रुप में 6-6 टीमें होंगी। टॉप की दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। ये 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं 2016 के एडिशन में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और भारत की टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही थीं। एक फैन ने आकाश से पूछा कि आपके मुताबिक आगामी विश्व कप के सेमीफाइनल में कौन सी 4 टीमें पहुंच सकती हैं। इसपर आकाश ने कहा, ' भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम अंतिम चार में जगह बना सकती हैं।' चोपड़ा के मुताबिक विश्व कप जीत की दावेदार भारत की टीम है। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज को दूसरे नंबर पर रखा। भारत अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को करेगी। भारत के साथ पाकिस्तान, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड को रखा गया है। चोपड़ा का कहना है कि इस ग्रुप से भारत और पाकिस्तान की टीमें फेवरिट हैं।