Friday, September 10, 2021

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद साउथ अफ्रीका की टी20 में जीत से शुरुआत September 10, 2021 at 08:19AM

कोलंबो दक्षिण अफ्रीका ने 3 मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच में श्रीलंका (South Africa vs Sri Lanka 1st T20) को 28 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 163 रन बनाए। जवाब में मेजबान श्रीलंकाई टीम 6 विकेट पर 135 रन ही बना सकी। 33 गेंदों पर 48 रन की पारी खेलने वाले एडेन मार्करम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज (Keshav Maharaj) ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया। ओपनर रीज हेंड्रिक्स ने 30 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली वहीं क्विंटन डी कॉक ने 32 गेंदों पर 36 रन बनाए। डेविड मिलर (David Miller) 15 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए। ड्वेन प्रिटोरियस 6 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। श्रीलंका की ओर से वानिंडू हसारंगा ने सबसे अधिक 2 विकेट निकाले। दुष्मांथा चमीरा, महीश और दासुन शनाका ने एक एक विकेट लिया। 164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 34 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे। अविष्का फर्नांडो 11 रन बनाकर आउट हुए वहीं भानुका राजपक्षा खाता भी नहीं खोल सके। दिनेश चांदीमल ने 54 गेंदों पर सर्वाधिक 66 रन की पारी खेली। कप्तान शनाका 14 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए। चमिका करुणारत्ने 22 रन बनाकर नाबाद लौटे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से पेसर एनरिच नोत्जे, ब्योर्न फोर्टयून, केशव महाराज, तबरेज शम्सी और प्रिटोरियस ने एक एक विकेट लिया।

World T20 से पहले बांग्लादेश ने दिखाया दम, मजबूत न्यूजीलैंड को 3-2 से रौंदा September 10, 2021 at 08:16AM

ढाका आखिरी मुकाबला जीतकर न्यूजीलैंड ने भले ही अपनी इज्जत बचा ली हो, लेकिन पांच टी-20 मैच की सीरीज बांग्लादेश ने 3-2 से अपने नाम की। साथ ही साथ वर्ल्ड टी-20 से पहले बांग्ला टाइगर्स ने दूसरी टीमों को चुनौती भी दे दी। पहले ही सीरीज गंवा चुके न्यूजीलैंड के लिए कप्तान टॉम लाथम ने 37 बॉल में नाबाद 50 रन बनाए, जिसके चलते बांग्लादेश को 27 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 161/5 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश 134-8 रन ही बना पाया। अफिफ हुसैन ने सर्वाधिक 49* रन बनाए। इस मैच में बांग्लादेश ने ऑलराउंडर शाकिब-अल-हसन, पेसर मुस्ताफिजुर रहमान समेत चार खिलाड़ियों को आराम दिया था, जिसका कीवियों ने भरपूर उठाया और जोरदार शुरुआत की। फिन एलेन ने महज 24 गेंद में ताबड़तोड़ 41 रन पीट दिए। छह ओवर में ही टीम का स्कोर 50 रन हो चुका था। शॉरिफुल के एक ही ओवर में रचिन रविंद्र और फिन का विकेट गिरा तो बांग्लादेश वापसी करती नजर आई। मगर अंतिम पांच ओवर्स में हेनरी निकोल्स और कोल मैकॉनी के बूते 54 रन जुड़ गए। फिर न्यूजीलैंड ने बांग्लादेशी टॉप ऑर्डर को भी ध्वस्त कर दिया। बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल 21 रन देकर दो विकेट चटकाए। पेसर स्कॉट कुग्लैन ने दो विकेट लेने के लिए महज 23 रन खर्च किए। मालूम हो कि को पहले क्वालीफायर खेलना है, ग्रुप में उसके साथ पापुआ न्यू गिनी, स्कॉलैंड और ओमान जैसी टीम है। टीम की कप्तानी महमुदुल्लाह को सौंपी गई है।

टीम इंडिया की मनमर्जियां: क्या रवि शास्त्री को मिलेगी सजा, लापरवाही की सारी हदें पार September 10, 2021 at 07:45AM

नई दिल्ली लंबे समय तक क्रिकेट कमेंट्री करने वाले हेड कोच रवि शास्त्री के पास किस्से-कहानियों की भरमार है। इन यादों को एक पोटली में बांधकर उन्होंने एक किताब लिखी, उसी की लॉन्चिंग अब भारतीय क्रिकेट पर भारी पड़ रही है। किताब लिखने वाले शास्त्री को क्या पता था कि वह साथ ही साथ इंग्लैंड दौरे के दुखद अंत की स्क्रिप्ट भी तैयार कर रहे हैं। बायो-बबल की उड़ाई धज्जियांदरअसल, लंदन में चौथे टेस्ट से पहले एक फाइव स्टार होटल में प्रोग्राम रखा गया था। ट्रैक सूट पहनकर मैदान पर पसीना बहाने की बजाय भारतीय टीम सज-धजकर पार्टी कर रही थी। लोगों से मिल रही थी। बायो-बबल का उल्लंघन कर रही थी। ब्रिटेन में नियमों में रियायत के कारण किसी ने भी मास्क नहीं पहन रखा था। इसी प्रोग्राम से भारतीय खेमे में कोरोना वायरस की एंट्री होती है, जिसने दुनिया के सामने अब बीसीसीआई की थू-थू करवा दी। बिना परमिशन कैसे हो गया प्रोग्राम?हेड कोच रवि शास्त्री और उनकी पूरी टीम यानी बोलिंग कोच भरत अरुण, फिल्डिंग कोच आर श्रीधर और फिजियो नितिन पटेल एक के बाद एक कोरोना संक्रमित हो गए। इन सभी को टीके की दोनों डोज लग चुकी हैं। बाद में टीम के असिस्टेंट फिजियो योगेश परमार भी पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद ही क्रिकेटर्स ने पांचवां मैच नहीं खेलने का फैसला किया। अब लंदन में आयोजित बुक लॉन्चिंग समारोह पर सवाल उठ रहे हैं। इस प्रोग्राम के लिए बीसीसीआई से लिखित अनुमति नहीं ली थी। पूरे केस में किसकी लापरवाही?बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘अध्यक्ष सौरव गांगुली या सचिव जय शाह से अनुमति नहीं ली गई। शायद उन्हें लगा कि ब्रिटेन में स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों में ढील है तो अनुमति की जरूरत नहीं है।’ टीम के प्रशासनिक मैनेजर गिरीश डोंगरे का काम इस तरह के समारोहों के लिए तमाम कागजी कार्रवाई पूरी करना और यह सुनिश्चित करना है कि प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। क्या हेड कोच शास्त्री को मिलेगा सजा?अधिकारी ने कहा, ‘टी-20 विश्व कप से पहले इस हरकत के लिए शास्त्री या कोहली को सजा मिलने की संभावना नहीं है, उसके बाद शास्त्री जा ही रहे हैं। कोहली कप्तान है तो उसे भी सजा नहीं मिलेगी। डोंगरे से पूछा जा सकता है कि बतौर प्रशासनिक मैनेजर उन्होंने क्या किया। बीसीसीआई चाहता था कि वे खेलें, लेकिन कुछ सीनियर खिलाड़ी इतने डरे हुए थे कि दोनों बोर्ड उनके मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो गए। वह 10 दिन और पृथकवास और बबल में रहने से डर गए थे। सभी ने मिलकर उड़ाई नियमों की धज्जियांअब सवाल यह उठता है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद ऋषभ पंत के पॉजिटिव पाए जाने पर बोर्ड सचिव जय शाह ने खिलाड़ियों को भीड़ से दूर रहने के लिए कहा था, क्या उस पर अमल हुआ। अधिकारी ने कहा, ‘ब्रिटेन में नियमों में छूट है, लेकिन इस तरह की भीड़ से बचना चाहिए थे। इन लोगों ने समारोह में भाग लिया और संक्रमण के मामले आने पर डर गए।’

अब IPL की तैयारी... रोहित-बुमराह के दुबई पहुंचने की आ गई डेट, 6 दिन रहेंगे क्वॉरंटीन September 10, 2021 at 06:23AM

दुबई कप्तान रोहित शर्मा सहित मुंबई इंडियंस के सितारे शनिवार को मैनचेस्टर से दुबई के लिए रवाना होंगे। चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स ने भी पांचवां टेस्ट रद्द होने के बाद दोनों देशों के अपने खिलाड़ियों को वाणिज्यिक (व्यावसायिक) विमान से यूएई लाने की कोशिश कर रहे हैं। बीसीसीआई ने इससे पहले एक चार्टर्ड विमान से भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट में शामिल खिलाड़ियों को 15 सितंबर को इंडियन प्रीमियर लीग के लिए यूएई लाने की योजना बनाई थी। भारतीय दल में कोविड-19 के प्रकोप के कारण हालांकि पांचवां टेस्ट शुक्रवार को रद्द हो गया, जिसके बाद परिस्थितियां बदल गई। रोहित के अलावा मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव अपने-अपने परिवारों के साथ मैनचेस्टर से दुबई रवाना होंगे। रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, शार्दुल ठाकुर, मोईन अली और सैम कर्रन आईपीएल की टीम का हिस्सा है, जिसने 19 सितंबर से शुरू होने वाली लीग (के दूसरे चरण) से पहले ही अपना अभ्यास शुरू कर दिया है। पंजाब टीम से कप्तान लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी और डेविड मलान मैनचेस्टर में हैं। आईपीएल से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'टेस्ट मैच रद्द होने के बाद से बीसीसीआई किसी चार्टर विमान की व्यवस्था नहीं कर रहा है। इसलिए हर फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी यात्रा की व्यवस्था कर रही है। चूंकि वे सभी वाणिज्यिक उड़ान का इस्तेमाल कर रहे है तो उन्हें छह दिनों के कमरे में क्वारंटीन में रहना होगा।' इंग्लैंड दौरे पर भारतीय दल में कोविड-19 के प्रकोप से पहले की योजना के मुताबिक बीसीसीआई के चार्टर्ड विमान से आने वाले खिलाड़ी इंग्लैंड के बायो-बबल से यूएई के बायो बबल (जैव- सुरक्षित ) में शामिल होते। सीएसके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथ ने कहा, 'चार्टर्ड विमान की अब कोई संभावना नहीं है। हम कोशिश कर रहे हैं कि कल व्यावसायिक उड़ान के लिए उनके टिकट हो जाएं। जब वे यहां पहुंचेंगे तो बाकी खिलाड़ियों की तरह छह दिन तक पृथकवास में रहेंगे।' पंजाब किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश मेनन ने कहा, ' इस बात की पूरी संभावना है कि हमारे खिलाड़ी कल मैनचेस्टर से उड़ान भरेंगे।' जूनियर फिजियो योगेश परमार के गुरुवार को कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद से भारतीय खिलाड़ी मैनचेस्टर में अपने कमरों में हैं।