Sunday, August 29, 2021

वोक्स की इंग्लैंड टीम में वापसी:12 महीने बाद टेस्ट खेल सकते हैं, चौथे मैच के लिए फिट हुए मार्क वुड; बटलर की जगह सैम बिलिंग्स को टीम में शामिल किया गया August 29, 2021 at 07:03AM

हार के बाद टीम इंडिया में बदलाव तय, इस पेसर की जगह अश्विन को मिल सकता है मौका August 29, 2021 at 05:35AM

नई दिल्लीभारत के सीनियर पेसर ईशांत शर्मा को तीसरे टेस्ट मैच में लचर प्रदर्शन के कारण इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट मैचों के लिए अंतिम एकादश से बाहर होना पड़ सकता है। इंग्लैंड ने तीसरा मैच पारी और 76 रन से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की। ईशांत ने इस मैच में 22 ओवर में 92 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। ईशांत पूर्व में टखने की चोट और मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान रहे हैं और यह पता नहीं चला है कि वे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान पूरी तरह से फिट थे या नहीं। कप्तान विराट कोहली ने ईशांत के प्रदर्शन पर बात करने से इनकार कर दिया था. लेकिन संकेत दिए थे कि तेज गेंदबाजों के कार्यभार को देखते हुए बदलाव किए जाएंगे। ईशांत को बाहर करने की स्थिति में उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर में से किसी को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। इस बीच ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के घुटने के स्कैन से पता चला है कि उन्हें गंभीर चोट नहीं है, लेकिन ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दो सितंबर से ओवल में होने वाले चौथे टेस्ट के लिए टीममें जगह बनाने के प्रबल दावेदार हैं। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भारत दो स्पिनरों के साथ उतरेगा या नहीं लेकिन अश्विन सर्रे की तरफ से काउंटी मैच में इस मैदान पर अच्छा प्रदर्शन किया था और इस मैच के लिए उन्हें बाहर नहीं रखा जा सकता है।

वीडियो: पत्रकार का ऐसा सवाल गुस्से में दिखे कोहली, जवाब में सिर्फ 'शुक्रिया' ही बोल पाए August 29, 2021 at 06:20AM

लीड्सइंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया को पार और 76 रनों से करारी हार मिली। टेस्ट के चौथे दिन हार के बाद बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ एक अजीब वाकया हुआ। यहां कोहली ने बड़ी मुश्किल से अपने गुस्से पर काबू किया होगा और लंबे-चौड़े सवाल के जवाब में सिर्फ वह इतना ही कह सके- जी, शुक्रिया...। दरअसल, ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनसे एक पत्रकार ने बैटिंग तकनीक को लेकर सवाल किया। जब कोहली जवाब देने लगे तो वह जवाब अनसुना करते हुए बीच में ही बोलने लगा। पत्रकार ने उनसे मैच में बैकफुट पर खेलने की प्लानिंग को लेकर सवाल किया था। इस पर कोहली बोले- ईमानदारी से कहूं तो मैं नहीं जानता कि इस सवाल का क्‍या जवाब दूं? आप बैकफुट पर हर गेंद को कैसे खेल सकते हैं? जब तक कि वह उसकी लेंथ के हिसाब से नहीं हो। कोहली अपनी बात पूरी करते इससे पहले ही पत्रकार ने कहना शुरू किया- बैकफुट पर कम खेलने की वजह से टीम इंडिया अधिक रन बनाने का मौका चूक गई। यहां कोहली के चेहरे पर थोड़ा गुस्से का भाव था, लेकिन उन्होंने खुद को संभालते हुए जवाब दिया- हां, शुक्रिया..। इस मोमेंट का वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। बता दें कि हेडिंग्ले में खेले गए सीरीज के तीसरे टेस्ट में भारत की पहली पारी 78 रन पर सिमटी थी जबकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 432 रन बनाकर 354 रनों की बढ़त ली थी। लेकिन भारतीय टीम दूसरी पारी में 278 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे पारी की हार की शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। इसके साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।

भारत को एशियाई जूनियर मुक्केबाजी में तीन स्वर्ण पदक, सोमवार को 15 गोल्ड और दांव पर August 29, 2021 at 06:00AM

नई दिल्लीरोहित चमोली (48 किग्रा), भरत जून (81 किग्रा से अधिक) और वीशू राठी (लड़कियों के 48 किग्रा) ने रविवार को फाइनल में विपरीत अंदाज में जीत दर्ज की जिससे भारत ने दुबई में खेली जा रही चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले। रोहित ने कड़े फाइनल मुकाबले में मंगोलिया के ओटगोनबयार तुवशिंजया को 3-2 से हराया जबकि जून ने कजाखस्तान के यरदोस शारिपबेक को 5-0 से शिकस्त दी। लड़कियों की स्पर्धा में वीशू ने उज्बेकिस्तान की बाखतियोरोवा रोबियाखोन पर 5-0 की जीत से स्वर्ण पदक हासिल किया। चंडीगढ़ के रोहित ने इस प्रतिष्ठित महाद्वीपीय प्रतियोगिता में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए जूनियर लड़कों के 48 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में सतर्क शुरुआत करने के बाद सटीक आक्रमण से करीबी मुकाबले में अपने मंगोलियाई प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त हासिल की जिससे उन्होंने पहला स्थान प्राप्त किया। जून को दूसरी तरफ अपने प्रतिद्वंद्वी को हराने में कोई दिक्कत नहीं हुई। एक अन्य फाइनल में गौरव सैनी (70 किग्रा) को उज्बेकिस्तान के बोलताइव शवाकातजोन से 0-5 से हार के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा। लड़कियों के वर्ग में मुस्कान (46 किग्रा) को रजत पदक से संतोष करना पड़ा, वह उज्बेकिस्तान की गानिएवा गुलसेवर से करीबी मुकाबले में हार गयी। अब तनु (52 किग्रा), आंचल सैनी (57 किग्रा), निकिता (60 किग्रा), माही राघव (63 किग्रा), रुद्रिका (70 किग्रा), प्रांजल यादव (75 किग्रा), संजना (81 किग्रा) और कीर्ति (+81 किग्रा) रविवार को लड़कियों के वर्ग में फाइनल में चुनौती पेश करेंगी। भारत जूनियर स्पर्धा में पहले ही छह कांस्य पदक जीत चुका है, जिसमें देविका घोरपड़े (50 किग्रा), आरज़ू (54 किग्रा) और सुप्रिया रावत (66 किग्रा) ने लड़कियों के वर्ग में जबकि आशीष (54 किग्रा), अंशुल (57 किग्रा) और अंकुश (66 किग्रा)) ने लड़कों के वर्ग में पदक जीते। पिछली एशियाई जूनियर चैंपियनशिप 2019 में भारत 21 पदक (छह स्वर्ण, नौ रजत और छह कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर रहा था। जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक विजेताओं को 4,000 डॉलर जबकि रजत और कांस्य पदक विजेताओं को क्रमशः 2,000 डॉलर और 1,000 डॉलर दिए जाएंगे। सोमवार को होने वाले युवा प्रतियोगिता के फाइनल में भारत के 15 मुक्केबाज स्वर्ण के लिए लड़ेंगे। निवेदिता (48 किग्रा), तमन्ना (50 किग्रा), सिमरन (52 किग्रा), नेहा (54 किग्रा), प्रीति (57 किग्रा), प्रीति दहिया (60 किग्रा), खुशी (63 किग्रा), स्नेहा (66 किग्रा), खुशी (75 किग्रा), तनिशबीर (81 किग्रा) महिला वर्ग में जबकि पुरुषों में विश्वनाथ सुरेश (48 किग्रा), विश्वामित्र चोंगथम (51 किग्रा), जयदीप रावत (71 किग्रा), वंशज (64 किग्रा) और विशाल (80 किग्रा) फाइनल खेलेंगे।