Sunday, August 22, 2021

नेपाल के तेज गेंदबाज गुलशन झा की इस गेंद को देखकर शोएब अख्तर को भी कहेंगे वाह! August 22, 2021 at 08:25PM

नई दिल्ली नेपाल क्रिकेट में एक गेंदबाज धमाल मचा रहा है। नाम है गुलशन झा। झा के खेल से सिलेक्टर्स इतने प्रभावित हैं कि उन्होंने सिर्फ दो मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी को राष्ट्रीय टीम में चुन लिया है। उन्हें ओमान और अमेरिका के खिलाफ होने वाली ट्राएंगुलर सीरीज के लिए चुन लिया गया है। यह सीरीज 14 से 20 सितंबर के बीच खेली जाएगी। यह ओमान में होगी। झा ने नेपाल पुलिस क्लब की टीम से खेलते हुए कमाल का खेल दिखाया और चयनकर्ताओं को प्रभावित किया था। नेपाल पुलिस क्लब की ओर से खेलते हुए झा ने अपनी रफ्तार से आर्म्ड पुलिस फोर्स क्लब के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। पुलिस फोर्स क्लब के बल्लेबाजों को कुछ समझ ही नहीं आया। उन्होंने सात ओवर में 36 रन देकर चार विकेट लिए। उनकी गेंदबाजी की मदद से टीम को 8 विकेट से जीत मिली। कई बार एक पारी या एक गेंद ही आपकी अलग छवि बना देती है। की एक गेंद ऐसी थी जिसने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें झा काठमांडू मेयर्स XI के खड़क बोहोरा को फेंकी थी। यह गेंद टप्पा खाने के बाद तेजी से उछली और बल्लेबाज के हेलमेट के पास से गुजर गई। बल्लेबाज को इस गेंद के बारे में कुछ समझ नहीं आया।

विक्रम राठौड़ बन सकते हैं टीम इंडिया के अगले कोच, ले सकते हैं रवि शास्त्री की जगह August 22, 2021 at 07:28PM

नई दिल्ली भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ टीम के अगले मुख्य कोचबन सकते हैं। बीसीसीआई के करीबी सूत्रों ने बताया कि राठौड़ रवि शास्त्री का उत्तराधिकारी बनने के प्रबल दावेदार हैं। शास्त्री का कार्यकाल इस साल दुबई में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के बाद समाप्त हो रहा है। राठौड़ फिलहाल टीम के साथ इंग्लैंड में हैं। वरिष्ठ पत्रकार विजय लोकपल्ली ने ने ट्वीट कर कहा है कि राठौड़ मुख्य कोच बनने के सबसे मजबूत दावेदार हैं। इस बीच कुछ और नाम भी सामने आ रहे हैं लेकिन राठौड़ का पलड़ा सबसे भारी बताया जा रहा है। राठौड़ के मौजूदा मुख्यो कोच रवि शास्त्री से काफी करीबी संबंध हैं और ही कप्तान विराट कोहली से भी उनका रिश्ता मजबूत है। राठौड़ बीते कुछ समय से टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच हैं। उनके कार्यकाल के दौरान ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती। ऋषब पंत, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाजों ने भी अपने हुनर को मांजने के लिए राठौड़ के साथ काम किया। इंग्लैंड में भी राठौड़ रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ करीबी से काम कर रहे हैं। सीरीज में जिस तरह से ये दोनों बल्लेबाज आउट हुए हैं उसके बाद राठौड़ उनकी तकनीक पर काम कर रहे हैं। राठौड़ ने साल 1996-97 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने भारत के लिए छह टेस्ट और सात वनडे इंटरनैशनल मैच खेले। राठौड़ का अंतरराष्ट्रीय करियर भले ही छोटा रहा हो लेकिन घरेलू क्रिकेट में वह लगातार रन बनाते रहे। उन्होंने 146 मैचों में 49.66 के औसत से 11473 रन बनाए। वहीं लिस्ट ए करियर की बात करें तो उन्होंने 99 मुकाबलों में 3000 के करीब रन बनाए।

डीआरएस को लेकर मस्ती करते दिखे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी:बारिश की वजह पाकिस्तान के साथ दूसरे दिन का खेल धुला;वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में खेलते नजर आए August 22, 2021 at 06:35PM

जसप्रीत बुमराह ने अपने गुस्से का खूब उठाया फायदा, जहीर खान ने दी यह 'काम की' सलाह August 22, 2021 at 06:04PM

नई दिल्ली भारत ने आखिरी बार साल 2007 में इंग्लैंड में सीरीज जीती थी। तेज गेंदबाज जहीर खान ने तीन टेस्ट मैचों में 20 विकेट लिए थे। नॉटिंगम में जैली बीन घटना के बाद जहीर ने अपनी ऊर्जा को केंद्रित किया और बाएं हाथ के इस पेसर ने दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर भारत की शानदार जीत की पटकथा लिखी। जब पहली पारी के दौरान जहीर खान बल्लेबाजी कर रहे थे तब स्लिप में खड़े केविन पीटरसन ने उन पर जैली बीन फेंकी थी। इससे जहीर को काफी गुस्सा आ गया था। कुछ इसी तरह की घटना इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह के साथ हुई। जब वह बल्लेबाजी करने आए तो इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने उन पर लगातार बाउंसर्स फेंके। लेकिन बुमराह ने शानदार अंदाज में इसका जवाब दिया। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का खेल दिखाया और भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। जसप्रीत बुमराह ने जिस तरह अपने गुस्से को केंद्रित किया उसे देखकर जहीर खान काफी खुश हैं। उन्हें इस बात की खुशी है कि बुमराह ने आपा नहीं खोया। जहीर ने क्रिकबज से कहा, 'अगर गुस्सा होकर वह खुद को इस तरह संभाल सकते हैं और ऐसा प्रदर्शन कर सकते हैं तो मुझे लगता है कि उन्हें कई बार खुद विपक्षी टीम को छेड़ना चाहिए। देखिए, वह कितने अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन पहली पारी में उन्होंने कोई विकेट नहीं लिया। मुझे लगता है कि वह इस बात को लेकर काफी फिक्रमंद रहे होंगे।' इस पूरी घटना की शुरुआत इंग्लैंड की पारी से हुई। यहां जसप्रीत बुमराह ने बल्लेबाजी करने उतरे जेम्स एंडरसन को कुछ बाउंसर्स फेंके। इंग्लैंड के महान खिलाड़ी को यह बात पसंद नहीं आई। जहीर ने आगे कहा, 'इसके बाद घटना ने नया मोड़ लिया। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने भी बुमराह को शॉर्ट पिच बोलिंग की। इस सभी से बुमराह को काफी प्रेरणा मिली। उन्होंने फौरन अपने गुस्से को केंद्रित किया। जिस जज्बे के साथ उन्होंने गेंदबाजी की उसकी तारीफ तो बनती है।' जब इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही थी। तब ओली रॉबिनसन और जोस बटलर मैच को ड्रॉ की ओर ले जा रहे थे। ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड मैच को बचाकर ले जाएगा। ऐसे वक्त पर बुमराह ने एक शानदार स्लो बॉल फेंकी जिस पर रॉबिनसन चूक गए। वह विकेट के सामने पकड़े गए और LBW हो गए। जहीर ने आगे कहा, 'स्लो बॉल फेंकना एक चुनौतीपूर्ण काम है। लेकिन इसे राउंड द विकेट फेंकना और इस ऐंगल से बल्लेबाज को LBW करने के लिए आपको विकेट के काफी करीब से गेंदबाजी करनी होती है, जो कभी आसान नहीं होता। बुमराह ने एक काफी मुश्किल काम को अंजाम दिया।'