Sunday, July 25, 2021

ओलिंपिक LIVE:भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची; तलवारबाजी में भवानी देवी की अच्छी शुरुआत July 25, 2021 at 03:23PM

हौसले की जीत:पानीपत की बेटी कोमल ने देश को दिलाया रेसलिंग में गोल्ड, मां बोली- घर के काम में हाथ बंटाया, अब मेडल जीत देश का नाम किया रोशन July 25, 2021 at 01:50PM

वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में कोमल ने अजरबैजान की पहलवान को 7-2 से हराकर गोल्ड मेडल किया नाम

तोक्यो ओलिंपिक रिजल्ट: भारत की पहली ओलिंपिक तलवारबाज भवानी देवी का ड्रीम डेब्यू, पुरुष तीरंदाजों की विजयी शुरुआत July 25, 2021 at 03:35PM

नई दिल्ली तोक्यो ओलिंपिक 2020 (Tokyo 2020) में भारत के लिए तीसरा दिन मिला जुला रहा। दिग्गज बॉक्सर एमसी मैरीकॉम, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और शटलर पीवी सिंधु एक ओर जहां अपना अपना मुकाबला जीतने में सफल रहीं वहीं दूसरी ओर निशानेबाजी में निराशा हाथ लगी। पुरुष हॉकी में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 7-1 से हरा दिया। सोमवार यानी चौथे दिन की शुरुआत महिला तलवारबाज सीए भवानी सिंह ने जीत से की है। भवानी पहली बार ओलिंपिक में खेल रही हैं। उन्होंने अपना पहला ही मुकाबला जीतकर अपने इरादे जता दिए। तलवारबाजी में भवानी ने नादिया बेन अजीजी को 15-3 से रौंदा भारतीय ने अपने ओलंपिक पदार्पण पर आत्मविश्वास भरी शुरुआत की और सोमवार को यहां तोक्यो खेलों में महिलाओं की व्यक्तिगत साबरे स्पर्धा में ट्यूनीशिया की नादिया बेन अजीजी को 15-3 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज भवानी ने शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया। उन्होंने अजीजी के खुले ‘स्टांस’ का फायदा उठाया। इससे उन्हें अंक बनाने में मदद मिली। 27 वर्षीय भवानी ने तीन मिनट के पहले पीरियड में एक भी अंक नहीं गंवाया और 8-0 की मजबूत बढ़त बना ली। भवानी को अगले दौर में फ्रांस की मैनन ब्रूनेट की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा जो रियो ओलिंपिक में सेमीफाइनल में पहुंची थीं। तीरंदाजी में अतानु, प्रवीण और तरुणदीप की तिकड़ी अंतिम 8 में अतनु दास, प्रवीण जाधव और तरुणदीप राय की भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले मुकाबले में कजाखस्तान को 6-2 से हराया लेकिन अब उसका सामना खिताब के प्रबल दावेदार दक्षिण कोरिया से होगा। इस भारतीय तिकड़ी ने कजाखस्तान के इलफात अब्दुललिन, डेनिस गैनकिन और सैंजार मुसायेव को 55-54, 52-51, 56-57, 55-54 से पराजित किया। भारत की तरफ से अतानु ने अच्छा खेल दिखाया और पांच बार 10 अंक बनाए।

टोक्यो ओलिंपिक:आज किस्मत में जीत नहीं तो क्या, मैं ओलिंपिक मेडलिस्ट जरूर बनूंगी: मनु, पिता रामकिशन बोले- बेशक किस्मत साथ नहीं थी, पर पूरा देश तुम्हारे साथ है July 25, 2021 at 12:30PM

निशाने से पहले किस्मत चूकी, पिस्टल ने नहीं दिया मनु भाकर का साथ, पहला मौका हाथ से फिसला