Thursday, July 22, 2021
मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी और रविंद्र जडेजा ने बनाए रन, भारत-काउंटी एकादश अभ्यास मैच ड्रॉ July 22, 2021 at 06:28AM
चेस्टर ली स्ट्रीटमयंक अग्रवाल, और ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले भारत और काउंटी एकादश के बीच गुरुवार को यहां ड्रॉ छूटे तीन दिवसीय अभ्यास क्रिकेट मैच में पिच पर कुछ उपयोगी समय बिताया। भारत ने पहली पारी में 91 रन की बढ़त हासिल करने के बाद अपनी दूसरी पारी तीन विकेट पर 192 रन बनाकर समाप्त घोषित की और इस तरह से काउंटी एकादश के सामने जीत के लिए 284 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा। जब दोनों टीमों ने मैच ड्रॉ करने पर सहमति जतायी तब काउंटी एकादश ने 15.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 31 रन बनाए थे। चेतेश्वर पुजारा पहली पारी में केवल 21 रन बना पाए थे और इसलिए भारतीय टीम प्रबंधन ने उन्हें दूसरी पारी में अग्रवाल के साथ पारी का आगाज करने के लिए भेजा। शुभमन गिल के चोटिल होने के कारण बाहर होने से अग्रवाल का पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करना तय है। अग्रवाल ने 81 गेंदों पर 47 और पुजारा ने 58 गेंदों पर 38 रन बनाए। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। विहारी ने भी 105 गेंदों पर नाबाद 43 रन बनाकर मध्यक्रम में जगह मिलने की उम्मीद कायम रखी। जडेजा ने लगातार दूसरी पारी में अर्धशतक जमाया। उन्होंने रिटायर्ड आउट होने से पहले 51 रन बनाए और दिखाया कि सातवें नंबर पर वह बल्ले से उपयोगी योगदान देने के लिए तैयार हैं। जडेजा और विहारी ने तीसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़े। अग्रवाल के आउट होने से पुजारा के साथ उनकी साझेदारी समाप्त हुई। ऑफ स्पिनर जैक कार्सन की गेंद पर भारतीय टीम के उनके साथी वॉशिंगटन सुंदर ने उनका कैच लिया। सुंदर और आवेश खान दोनों काउंटी एकादश की तरफ से खेल रहे थे लेकिन उन्हें चोटिल होने के कारण अब स्वदेश लौटना होगा। अग्रवाल की तरह पुजारा के पास भी पहले टेस्ट से पूर्व बड़ा स्कोर करके आत्मविश्वास बढ़ाने का मौका था लेकिन वह भी कार्सन की गेंद पर लेग स्लिप में कैच दे बैठे। भारत इस मैच में कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे के बिना उतरा था। इन दोनों के टीम के बीच ही आपस में होने वाले अभ्यास मैच में खेलने की संभावना है। इस मैच में कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा और पहली पारी में शतक बनाने वाले केएल राहुल दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। गेंदबाजी में उमेश यादव ने प्रभावित किया जबकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में बेअसर रहे जसप्रीत बुमराह ने केवल एक विकेट लिया।
नोट कर लीजिए टीवी, यूट्यूब और रेडियो चैनल के नाम, यहां देख पाएंगे ओलिंपिक का रोमांच July 22, 2021 at 06:52AM
नई दिल्लीडीडी स्पोर्ट्स प्रतिदिन तोक्यो ओलिंपिक का सीधा प्रसारण करेगा जबकि दूरदर्शन के अन्य चैनल और आकाशवाणी (एआईआर) इन वैश्विक खेलों के आयोजन पर विशेष कार्यक्रम प्रसारित करेंगे। तोक्यो ओलिंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार- प्रसार भारती दूरदर्शन और आकाशवाणी के अपने नेटवर्क और समर्पित खेल चैनल डीडी स्पोर्ट्स के माध्यम से ओलिंपिक 2020 का कवरेज करेगा। इसके अलावा खेलों के महाकुंभ की महाकवरेज आपको 'नवभारत टाइम्स ऑनलाइन' पर भी मिलेंगी। हमारी वेबसाइट पर भारतीय खेलों की लाइव अपडेट्स (पल-पल की रिपोर्ट), स्कोर, रिपोर्ट्स और रोचक खबरें आपको पढ़ने को मिलेंगी। इसके अलावा रोचक वीडियोज और दिनभर की बड़ी खबरों पर 360° वीडियो भी हमारे पास होगा। इन खेलों से जुड़ा प्रसारण ‘ओलिंपिक से पूर्व से शुरू होकर उसके बाद’ तक जारी रहेगा और सार्वजनिक प्रसारक के टेलीविजन, रेडियो और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देश भर में उपलब्ध होगा। मंत्रालय ने कहा, ‘ओलिंपिक में विभिन्न खेल आयोजनों का डीडी स्पोर्ट्स पर रोजाना सुबह पांच बजे से शाम सात बजे तक सीधा प्रसारण किया जाएगा।’ उन्होंने बताया, ‘इसका विवरण हर दिन डीडी स्पोर्ट्स और एआईआर स्पोर्ट्स के ट्विटर हैंडल पर उपलब्ध कराया जाएगा।’ मंत्रालय ने कहा कि डीडी स्पोर्ट्स तोक्यो ओलिंपिक शुरू होने से पहले खेल हस्तियों के साथ चार घंटे से अधिक का चर्चा-आधारित कार्यक्रम का निर्माण करेगा, जो ‘चीयर फॉर इंडिया’ अभियान में योगदान देगा। मंत्रालय द्वारा साझा कार्यक्रम कार्यक्रम के अनुसार, एआईआर कैपिटल स्टेशन, एफएम रेनबो नेटवर्क, डीआरएम (एआईआर का डिजिटल रेडियो) और एआईआर के अन्य स्टेशन 22 जुलाई को तोक्यो ओलिंपिक पर एक ‘कर्टन-रेजर’ कार्यक्रम प्रसारित करेंगे। कार्यक्रम को भारत की सीमा के अंदर यूट्यूब चैनल, डीटीएच और ‘न्यूजऑनएआईआर’ मोबाइल ऐप पर भी प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी चैनलों पर 23 जुलाई से रोज की सुर्खियों को प्रसारित किया जाएगा। जबकि एफएम रेनबो पर 24 जुलाई से आवधिक सूचनाएं प्रसारित किये जाएगे। जब भी भारत पदक जीतेगा तो एफएम चैनलों पर ब्रेकिंग न्यूज भी प्रसारित हो सकती है। एआईआर चुनिंदा हॉकी मैचों और चुनिंदा बैडमिंटन मैचों का ‘ऑफ ट्यूब कमेंट्री’ का प्रसारण करेगा।
Subscribe to:
Posts (Atom)