Saturday, June 26, 2021

इटली की लगातार 12वीं जीत:यूरो कप के राउंड ऑफ-16 में ऑस्ट्रिया को 2-1 से हराया; डेनमार्क भी वेल्स को हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंचा June 26, 2021 at 05:04PM

WI v SA 1st T20 : फ्लेचर, गेल और रसल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, विंडीज ने साउथ अफ्रीका को हराया June 26, 2021 at 05:31PM

नई दिल्ली इविन लुइस (Evin Lewis) की 35 गेंदों पर खेली गई 71 रन की तूफानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका (West Indies vs South Africa T20 Series) को 8 विकेट से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। ग्रेनेडा के सेंट जॉर्ज स्थित नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से रासी वान डर डुसन ने 38 गेंदों पर नाबाद 56 रन की पारी खेली जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। 161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान विंडीज टीम ने 30 गेंद बाकी रहते 2 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली। 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले लुइस ने अपनी विस्फोटक पारी में 7 छक्के और 4 चौके जड़े। लुइस और गेल ने रखी जीत की नींव लुइस ने (Andre Fletcher) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी की। फ्लेचर ने 19 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 30 रन की पारी खेली। लुइस ने क्रिस गेल (Chris Gayle) के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। गेल 24 गेंदों पर 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस दौरान गेल ने 3 छक्के और एक चौका लगाया। गेल ओर रसल ने संभाली पारी लुइस के आउट होने के बाद गेल और आंद्रे रसल (Andre Russell) ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 37 रन की साझेदारी कर विंडीज को धमाकेदार जीत दिलाई। रसल 12 गेंदों पर 23 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 3 छक्के और एक चौका लगाया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एकमात्र सफलता तबरेज शम्सी को हासिल हुई। ब्रावो और एलन ने झटके 2-2 विकेट इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डुसन के नाबाद अर्धशतक के दम पर 160 रन बनाए थे। उसकी ओर से डुसन ने 38 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली। डुसन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए एंकर की भूमिका निभाई। दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्विंटन डि कॉक ने 24 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली। विंडीज की ओर से फेबियन एलन और ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने दो दो विकेट निकाले। जेसन होल्डर और रसल के खाते में एक एक विकेट गया।

सानिया मिर्जा के लिए मां बनने के बाद टेनिस कोर्ट पर वापसी नहीं थी आसान June 26, 2021 at 04:51PM

नई दिल्ली भारतीय महिला स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) अगले महीने तोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics) में अंकिता रैना (Ankita Raina) के साथ जोड़ी बनाकर महिला युगल वर्ग में उतरेंगी। इससे पहले सानिया को साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन में खेलना है जहां उनकी जोड़ीदार अमेरिका की बेथानी माटेक सेंड्स होंगी। विंबलडन (Wimbledon) की शुरुआत रविवार या यानी आज से हो रही है। सानिया 2015 में विंबलडन के महिला युगल वर्ग में चैंपियन रह चुकी हैं। साल 2018 में मां बनने के बाद सानिया ने पिछले साल जनवरी में कोर्ट पर वापसी की थी। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में सानिया ने कहा, ' मैं विंबलडन में बेथानी माटेक सेंड्स के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हूं। इस जगह से मेरी कई यादे जुड़ी हुई हैं।' 34 वर्षीय सानिया चौथी बार ओलिंपिक में हिस्सा लेंगी। वह तोक्यो में उतरने के साथ ही चार बार ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन जाएंगी। बकौल सानिया, ' मैं खुशकिस्मत हूं कि ओलिंपिक में मुझे 3 बार खेलने का मौका मिला। यह मेरा चौथा ओलिंपिक होगा। मां बनने के बाद ओलिंपिक में खेलना कुछ ऐसा है जिसका मैं सपना देख सकती थी। मैं वास्तव में इसको लेकर बहुत उत्साहित हूं।' अंकित रैना की सिंगल्स रैंकिंग 182 है जबकि युगल में वह 95वें नंबर पर काबिज हैं। 6 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सानिया इस साल ऑस्ट्रेलिया में डब्ल्यूटीए खिताब जीतने वाली अंकिता रैना से काफी प्रभावित हैं। सानिया ने अंकिता के बारे में कहा, ' मैं उसे काफी कम उम्र से देख रही हूं। वह सीखने के लिए आतुर रहती है। वह काफी अनुशासित हैं और संभवत: यही उनकी ताकत है। वह पिछले एक साल से डब्ल्यूटीए टूर में हिस्सा ले रही हैं। वह विश्व डब्ल्स रैंकिंग में टॉप 100 में शामिल हैं। मैं यह अच्छी तरह जानती हूं कि वह भी अपने पहले ओलिंपिक में खेलने को लेकर काफी उत्साहित होंगी। निश्चिततौर पर उन्हें अभी उच्च स्तर पर खेलने के लिए अनुभव की जरूरत है। लेकिन वह जिस तरह से लगातार खेल रही है उससे वह उच्च स्तर के खेल को समझती है।' 'मिक्स्ड डबल्स में उम्मीद' मेडल के बारे में सानिया ने कहा कि हमेशा की तरह इस बार भी हम मिक्सड डब्ल्स में उम्मीद कर सकते हैं। सानिया ने कहा, ' ईमानदारी से कहूं तो जब भी हम ओलिंपिक में जाते हैं तो हमारी उम्मीद मिक्स्ड डब्ल्स में होती है। पिछली बार मैं और रोहन बोपन्ना काफी नजदीक पहुंचे थे। यदि सबकुछ ठीक रहा तो हम जरूर पदक जीतने में सफल होंगे। हम सभी जानते हैं कि हम दावेदार नहीं हैं लेकिन ओलिंपिक में कुछ भी संभव है।'

महिला हॉकी टीम की कप्तान का इंटरव्यू:रानी रामपाल ने कहा- ज्यादातर खिलाड़ी कोरोना को हराकर लौटे हैं, वे अब देश को ओलिंपिक में पहला मेडल दिलाने के लिए तैयार June 26, 2021 at 04:13PM