Friday, June 18, 2021

महिला क्रिकेट की वीरू हैं शेफाली, रेकॉर्डतोड़ बैटिंग के कायल हुए फील्डिंग कोच June 18, 2021 at 06:24AM

साउथम्पटनभारतीय पुरुष टीम के क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पदार्पण टेस्ट मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ने वाली की जमकर प्रशंसा करते हुए शुक्रवार को यहां कहा कि इस युवा महिला बल्लेबाज में वीरेंदर सहवाग की झलक नजर आती है। श्रीधर ने कहा कि केवल वही नहीं बल्कि पूरी भारतीय टीम को अभ्यास के बाद जब भी मौका मिलता है तो वह महिला टेस्ट मैच को देखती है और हरियाणा की इस किशोरी से प्रभावित है। श्रीधर ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘शेफाली हमें वीरू (वीरेंदर सहवाग) की याद दिलाती है। है ना। वह जिस तरह से खेलती है और उसका रवैया स्पष्ट है। इसलिए हम शेफाली की पारियों का आनंद ले रहे हैं। काश उसने पहली पारी में शतक बनाया होता।’ उन्होंने कहा, ‘स्मृति (मंधाना) और शेफाली दोनों ने शानदार पारियां खेली और पहली पारी में शानदार शुरुआत दिलायी। दुर्भाग्य से हम इसका लाभ नहीं उठा पाये लेकिन वहां शानदार मैच चल रहा है।’ शेफाली ने इंग्लैंड के खिलाफ महिला टेस्ट मैच की पहली पारी में 96 और दूसरी पारी में नाबाद 55 रन बनाये हैं। स्मृति ने पहली पारी में 78 रन बनाये थे।

विश्व कप में सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज ने कहा वनडे क्रिकेट को अलविदा June 18, 2021 at 08:34AM

नई दिल्ली आयरलैड के दिग्गज बल्लेबाज केविन ओ-ब्रायन ने एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया 37 वर्षीय खिलाड़ी ने क्रिकेट आयरलैंड द्वारा जारी एक बयान में कहा, आयरलैंड के लिए लगातर 15 साल खेलने के बाद मुझे लगता है अब वनडे क्रिकेट से दूर होने और संन्यास लेने का यह सही वक्त है। हालांकि केविन टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल खेलते रहेंगे। विश्व कप का सबसे तेज शतक भारतीय उपमहाद्वीप में खेले गए 2011 वर्ल्ड कप में केविन ओ ब्रायन ने महज 50 गेंदों में सेंचुरी पीट दी थी। यह आज भी विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक है। इंग्लैंड के खिलाफ लीग मैच के दौरान उन्होंने अपना आतिशी अंदाज दिखाया था। ओ ब्रायन के 63 गेंदों पर 113 रन के बूते आयरलैंड ने 328 रन का विशाल लक्ष्य का पांच गेंद शेष रहते ही पा लिया था। 37 साल के केविन का टेस्ट करियर छोटा रहा है। उन्होंने 3 टेस्ट खेले, जबकि 51.6 की औसत से 258 रन बनाए। इसमें एक शतक भी शामिल है। उन्होंने 152 वनडे खेलते हुए 29.42 की औसत से 3619 रन बनाए, जबकि दो शतक और 18 अर्धशतक ठोके। उनके नाम टी-20 इंटरनैशनल में भी शतक है। उन्होंने 95 मैचों में 1672 रन बनाए, जिसमें एक शतक के अलावा 3 अर्धशतक भी हैं।

इंग्लैंड, बारिश और शेफाली के नाम रहा तीसरा दिन, टीम इंडिया को फॉलोऑन June 18, 2021 at 06:54AM

ब्रिस्टलसलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा पदार्पण टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ने वाली चौथी खिलाड़ी बन गईं, जिससे भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में फॉलोऑन मिलने के बाद शुक्रवार को यहां बारिश के व्यवधान के कारण तीसरे दिन का खेल जल्दी खत्म होने तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 83 रन बनाए। बारिश ने दूसरे सत्र में खलल डाला और इसी के कारण तीसरे सत्र का खेल नहीं हो सका। पहली पारी में 96 रन बनाकर शतक से महज चार रन से चूकने वाली शेफाली 11 चौकों से 55 रन बनाकर खेल रही हैं जबकि दूसरे छोर पर पदार्पण कर रही एक अन्य बल्लेबाज दीप्ति शर्मा 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। शेफाली दोनों पारियों में 50 से अधिक रन बनाने वाली भारत की पहली महिला बल्लेबाज भी बन गईं हैं। इन दोनों ने 20 ओवरों तक इंग्लैंड की गेंदबाजों का डटकर सामना किया और लंच के बाद के सत्र में 54 रन जोड़े, जब बारिश के कारण चाय के सत्र में विलंब हुआ। लंच के बाद का सत्र बारिश के कारण 30 मिनट देर से शुरू हुआ था। इंग्लैंड ने दूसरे सत्र में इन दोनों खिलाड़ियों को आउट करने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। दूसरी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना सुबह के सत्र में आठ रन पर आउट हो गयी थीं। भारतीय टीम चार दिन के मैच में अब भी 82 रन से पिछड़ रही है जबकि उसके नौ विकेट बाकी हैं जिससे शनिवार को अंतिम दिन का खेल दिलचस्प बन जाएगा। भारतीय महिला टीम सुबह के सत्र में पहली पारी में 231 रन पर सिमट गयी थी। इंग्लैंड ने पहली पारी नौ विकेट पर 396 रन पर घोषित की थी और भारत उससे 165 रन से पिछड़ रहा था जिससे मेजबानों ने उसे फॉलोऑन दिया। दूसरे दिन 17 वर्षीय शेफाली और मंधाना (78) ने भारत को शानदार शुरुआत दी थी, लेकिन उसने इसके बाद जल्दी जल्दी पांच विकेट खो दिए थे। भारत ने शुक्रवार को सुबह पांच विकेट पर 187 रन से खेलना शुरू किया। उसने इसी स्कोर पर दो खिलाड़ियों के विकेट गंवा दिए। दीप्ति एक छोर पर डटी थी, लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते गए। भारत ने इस तरह 21.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर रात के स्कोर में 44 रन जोड़े। दीप्ति ने नाबाद 29 और पूजा वस्त्राकर ने 12 रन का योगदान किया। इन दोनों ने नौंवे विकेट के लिये 33 रन की भागीदारी की लेकिन टीम को फॉलोऑन से नहीं बचा सकीं। भारत को इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन और हीथर नाइट की जोड़ी को खेलने में सबसे ज्यादा परेशानी हुई। एक्लेस्टोन ने 88 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए जबकि हीथर नाइट को दो विकेट मिले। कैथरीन ब्रंट, नटाली स्किवर, आन्या श्रबसोल और केट क्रास ने एक एक विकेट प्राप्त किया। भारत ने दिन का पहला रन 20 गेंद खेलने के बाद बनाया, लेकिन तब तक उन्होंने दो विकेट गंवा दिये थे जिसमें उप कप्तान हरमनप्रीत कौर का अहम विकेट भी शामिल था। दिन के दूसरे ओवर में इंग्लैंड ने रिव्यू लिया और हरमनप्रीत रात के चार रन के स्कोर में एक भी रन जोड़ने से पहले आउट हो गईं। उन्हें एक्लेस्टोन की गेंद पर पगबाधा आउट दिया गया। तानिया भाटिया दो ओवर बाद छह गेंद खेलकर पवेलियन लौटी। उन्हें भी एक्लेस्टोन ने आउट किया। इसके बाद इंग्लैंड की इस गेंदबाज ने स्नेह राणा (02) को टर्न लेती गेंद पर आउट किया जिससे भारत का स्कोर आठ विकेट पर 197 रन हो गया। इंग्लैंड ने 80 गेंद के बाद नई गेंद ली और भारतीय पारी इसके 1.2 ओवर बाद पूजा वस्त्राकर (12) और झूलन गोस्वामी के आउट होने से समाप्त हुई।

साउथम्पटन में हो रही थी झमाझम बारिश, आर. अश्विन खेल रहे थे यह खास गेम June 18, 2021 at 07:19AM

साउथम्पटनभारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला आज से शुरू होना था, लेकिन विलेन बारिश ने ऐसा होने नहीं दिया। दिनभर दोनों टीमों के खिलाड़ी खुद को व्यस्त रखने के लिए तमाम हथकंडे अपनाते रहे। कीवी क्रिकेटरों की कॉफी का लुत्फ उठाते तस्वीर ट्विटर पर छाई रही तो ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अश्विन सपोर्ट स्टाफ के साथ डॉर्ट खेल खेलते दिख रहे हैं। दरअसल, वह टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ के साथ साउथम्पटन स्टेडियम में इंडोर गेम खेल रहे थे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच बहु प्रतीक्षित विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया जिससे अब यह मैच आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित दिन यानि छठे दिन तक खेला जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए तय नियमों के अनुसार अब जरूरत पड़ने पर छठे दिन भी खेल हो सकता है क्योंकि पहले दिन ही छह घंटे का खेल बर्बाद हो गया। बारिश और तूफान की भविष्यवाणी पहले से ही थी और कल शाम से ही जमकर वर्षा होने लगी जो आज दोपहर बाद तक भी जारी रही। चारों तरफ पानी जमा होने के कारण मैदान काफी गीला हो गया था जिसे सुखाने की अच्छी व्यवस्था होने के बावजूद पहले दिन का खेल होना संभव नहीं था। अंपायर माइकल गॉ और रिचर्ड इलिंगवर्थ ने कई बार मैदान का निरीक्षण करने के बाद भारतीय समयानुसार शाम सात बजकर 30 मिनट (स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजे) दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा की। अब शनिवार को भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजे (स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 30 मिनट) पर खेल शुरू होगा।