Wednesday, June 16, 2021

WTC फाइनल पर आकाश चोपड़ा एक्सक्लूसिव:पूर्व ओपनर ने कहा- गेंदबाजी टीम इंडिया की असली स्ट्रेंथ, हमारे लिए साउदी और बोल्ट हो सकते हैं खतरनाक June 16, 2021 at 03:48PM

यूरो कप LIVE:इटली जीती तो नॉकआउट राउंड में पहुंचना तय, टूर्नामेंट में बने रहने के लिए स्विटजरलैंड को जीतना जरूरी June 16, 2021 at 09:00AM

आलोचनाओं पर रहाणे का जोरदार जवाब, बोले- उसी की वजह से यहां तक पहुंचा June 16, 2021 at 04:14AM

साउथम्पटनभारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को थोड़ी बहुत ‘आलोचनाओं’ से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन वह कभी भी इस बात से ज्यादा परेशान नहीं हुए कि लोग उनके खेल के बारे में क्या सोचते हैं। वह टीम को जीत दिलाने के काम पर लगे रहे। पिछले कुछ वर्षों में उनकी फॉर्म में उतार-चढ़ाव बना रहा और इसके बावजूद वह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र के दो वर्षों में 17 मैचों में 1095 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे। टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। रहाणे ने इस पर कहा, ‘यह काफी विशेष महसूस होता है।’ यह पूछने पर कि जब वह रन नहीं बना पाते तो अपनी आलोचनाओं के बारे में क्या सोचते हैं? इस पर उन्होंने कहा, ‘मुझे आलोचनाओं से परेशानी नहीं होती। मुझे लगता है कि मैं आलोचनाओं के कारण ही यहां हूं। मैं हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता था, भले ही लोग मेरी आलोचनाएं करते रहें।’ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में ऐतिहासिक जीत के दौरान कप्तान की जिम्मेदारी संभालने वाले रहाणे ने कहा, ‘मेरे लिए अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना महत्वपूर्ण है और बल्लेबाज या क्षेत्ररक्षक के तौर पर हर बार मैं योगदान करना चाहता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं आलोचनाओं के बारे में वास्तव में ज्यादा नहीं सोचता हूं। अगर लोग मेरी आलोचना करेंगे तो यह उनका सोचना है और यह उनका काम है। मैं इन सभी चीजों पर काबू नहीं कर सकता। मैं हमेशा उन चीजों पर ध्यान देता हूं, जिन पर मेरा नियंत्रण हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ करता हूं, कड़ी मेहनत करता हूं और इसके बाद नतीजा निकलता है।’ रहाणे ने कहा कि अगर वह 40 रन भी बनाते हैं तो यह टीम के लिए उपयोगी होने चाहिए, तभी उन्हें खुशी मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘मैं अपना नैसर्गिक खेल ही खेलूंगा। जीतना सबसे अहम है भले ही मैं शतक बनाऊं या नहीं। मैं खुद को ज्यादा दबाव में भी नहीं लाना चाहता और अगर मेरे 30 या 40 रन टीम के लिए महत्वपूर्ण हैं तो मैं खुश हूं।’

रोनाल्डो के बाद इस दिग्गज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हटाई बीयर की बॉटल, वीडियो वायरल June 16, 2021 at 08:30AM

बुडापोस्टपुर्तगाल के महान स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोका कोला की बॉटल हटाने जैसा ही एक और मामला सामने आया है। यह भी यूरो कप-2020 से ही जुड़ा है। फ्रांस के मिडफील्डर पॉल पोग्बा (Paul Pogba) ने मंगलवार को कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले टेबल पर रखी Heineken बीयर की बॉटल को हटा दिया। यह वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। जहां कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ आलोचना कर रहे हैं। यह सब हुआ जर्मनी के खिलाफ मैच के बाद। फ्रांस की जीत के हीरो रहे पोग्बा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया था। जब वह प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे तो उन्होंने अपने सामने बीयर की बॉटल पाया, जिसे तत्काल हटा दिया। उल्लेखनीय है कि UEFA Euro की कोको कोला की ही तरह Heineken ऑफिशल स्पॉन्सर है। माना जा रहा है कि इन दोनों प्लेयर्स UEFA अथॉरिटीज की ओर से कार्रवाई की जा सकती है। बता दें कि पुर्तगाली सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के कोका-कोला की बोतल हटाने से दुनिया की इस दिग्गज पेय पदार्थ कंपनी को चार अरब डॉलर का झटका लगा। रोनाल्डो फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहते हैं और वह पहले भी कार्बोनेटिड पेय पदार्थों के प्रति अपनी असहजता के बारे में बात कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यूरो 2020 के अधिकारिक प्रायोजकों में से एक कोका-कोला के शेयर की कीमत इसके तुरंत बाद 56.10 डॉलर से 55.22 डॉलर घट गयी। कोका-कोला का बाजार मूल्यांकन भी 242 अरब डॉलर से घटकर 238 अरब डॉलर हो गया जिसमें उसे चार अरब डॉलर का झटका लगा।