Saturday, June 5, 2021

फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट को लग सकता है झटका:20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर बीच में छोड़ सकते हैं टूर्नामेंट; पिछले डेढ़ साल से घुटने की चोट जूझ रहे, कहा- कन्फ्यूज हूं June 05, 2021 at 07:30PM

दुबई में कार रेसिंग का जमकर लुत्फ उठा रहे BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली June 05, 2021 at 07:06PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली इस समय यूएई के दौरे पर हैं। बोर्ड अध्यक्ष आईपीएल 2021 के दूसरे लेग की मेजबानी को लेकर अमीरात क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। इन सब व्यस्त कार्यक्रमों के बीच गांगुली खाली समय का भी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह कार रेसिंग की ड्रेस पहने हाथ में हेल्मेट लिए नजर आ रहे हैं। गांगुली (Sourav Ganguly) ने फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा, ' आज कार रेसिंग की...यह अविश्वसनीय गर्मी उत्पन्न कर सकता है...।' गांगुली ने दुबई से ही आईसीसी की मीटिंग में भी हिस्सा लिया था। हालांकि बाद में गांगुली ने इस फोटो को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया। भारत में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है। बीसीसीआई ने इसके लिए आईसीसी से एक महीने का समय मांगा है। इसके बाद स्थिति साफ होगी कि यह वर्ल्ड कप भारत में होगा या नहीं। 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' के नाम से फेमस गांगुली ने हाल में दुबई से एक फोटो शेयर की थी जिसमें उन्होंने आजादी की अहसास होने की बात कही थी। गांगुली बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों के साथ 3 जून को दुबई पहुंचे थे। दुबई में मौजूद गांगुली ने गुरुवार एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह दुबई के किसी होटल में बैठे हुए नजर आ रहे थे। गांगुली ने इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा और उसमें आजादी की बात करते हुए बताया कि क्यों वह ऐसा महसूस कर रहे हैं। 'दादा' ने लिखा, 'दुबई ने मुझे लॉकडाउन से आजाद कर दिया है।' यूएई में होगा आईपीएल के दूसरे चरण का आयोजन कोरोना की वजह से आईपीएल 2021 (IPL 2021 In UAE) को बीच में ही स्थगित कर दिया गया था। अब इसके दूसरे लेग का आयोजन यूएई में होगा। आईपीएल 2021 के बाकी बचे 31 मैच अब यूएई में खेले जाएंगे। हालांकि अभी शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। उम्मीद की जा रही है कि 17 या 19 सितंबर से आईपीएल का दूसरा चरण शुरू हो सकता है।

डब्ल्यूटीसी फाइनल में होगी विराट और विलियमसन की कप्तानी की परीक्षा : हेसन June 05, 2021 at 06:25PM

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 18 जून से साउथम्प्टन में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस समय इंग्लैंड पहुंच चुकी हैं। कीवी टीम मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है वहीं टीम इंडिया 3 दिन के क्वारंटीन के बाद अभ्यास में जुट गई है। और केन विलियमसन ने अभी तक अपनी कप्तानी में आईसीसी का कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता है। ऐसे में दोनों के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। न्यूजीलैंड के कोच माइक हेसन (Mike Hesson) का कहना है कि डब्लूटीसी फाइनल () में विराट और विलियमसन (Kane Williamson) की कप्तानी स्किल की परीक्षा होगी। हेसन ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि मुकाबला न्यूट्रल वेन्यू पर है। ऐसे में दोनों टीमों के पास मौके हैं और हम इस टेस्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। बकौल हेसन, ' मैं यह देखना चाहता हूं कि भारत के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज स्विंग के खिलाफ किस प्रकार खेलते हैं। साउथम्प्टन में दोनों तरफ से हवाओं के बीच बल्लेबाजों को बल्लेबाजी करने में मुश्किल होगी। देखना दिलचस्प होगा कि किस तरह भारतीय टॉप ऑर्डर के बैट्समैन कीवी गेंदबाजों का सामना करते हैं।' पिछली बार भारतीय टीम न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज हार चुकी है। हालांकि टीम इंडिया को उसे पीछे छोड़कर आगे की तरह देखना होगा। यह पूछने पर कि चैंपियंस ट्रोफी के बाद कीवी टीम के पास आईसीसी का एक और बड़ा टूर्नामेंट जीतने का अच्छा मौका है, इसपर हेसन ने कहा, ' 2015 वर्ल्ड कप, और 2019 वर्ल्ड कप के बाद यह हमारा तीसरा फाइनल है। हमारी टीम बेहतरीन है जो लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दोनों टीमों के लिए यह बड़ा मौका है। हेसन भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ आईपीएल में आरसीबी की ओर से बतौर डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस काम कर चुके हैं। इस समय वह कीवी टीम के कोच हैं। ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि कोहली और विलियमसन की लीडरशिप स्टाइल को वह कैसे देखते हैं, इसपर हेसन ने कहा, ' दोनों बहुत अच्छे कप्तान हैं। हां, दोनों की कप्तानी शैली अलग है। डब्ल्यूटीसी फाइनल में दोनों की कप्तानी की परीक्षा होगी। हर दिन विकेट में बदलाव होगा। ऐसे में यह देखना होगा कि किस तरह विराट और विलियमसन अपने रणनीति में बदलाव करते हैं।' भारतीय टीम ने इंग्लैंड को घरेलू टेस्ट सीरीज में मात देकर डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाई है।

अयाज मेमन की कलम से:फाइनल में न्यूजीलैंड की दावेदारी मजबूत; कोहली और शास्त्री को इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट में टीम की टॉप पोजीशन को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी June 05, 2021 at 05:34PM