Friday, June 4, 2021
स्कूटी की मालकिन को पूछताछ के लिए बुलाएगी दिल्ली पुलिस, सुशील ने किया था इस्तेमाल June 04, 2021 at 08:39AM
नई दिल्ली दिल्ली पुलिस उस महिला को पूछताछ के लिए बुलाएगी जिसके स्कूटर का इस्तेमाल कर रहे थे। सुशील कुमार को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में एक युवा पहलवान की कथित हत्या के मामले में पिछले दिनों गिरफ्तार किया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि महिला को घटना के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। सुशील कुमार और उनके सहयोगियों ने संपत्ति को लेकर विवाद पर चार और पांच मई की दरम्यानी रात स्टेडियम में सागर धनखड़ और उसके दो दोस्तों सोनू महल और अमित कुमार से कथित तौर पर मारपीट की थी। धनखड़ की बाद में मौत हो गई थी। सुशील कुमार और उनके एक सहयोगी को 23 मई को दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया गया था। सुशील इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। चार दिन की दूसरी रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद बुधवार को सुशील को रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा था कि सागर धनखड़ एक उभरता हुआ पहलवान था और बाकी लोग बुरी तरह घायल हैं। वीडियो सबसे अहम सबूत है। सुशील के वकील ने इसका विरोध किया और दलील दी कि पुलिस को पूछताछ के लिए दिया गया समय काफी था। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया। हत्यारोपी पहलवान के वकील ने रिमांड की मांग का विरोध किया। दलील दी कि कोई ऐसा आधार नहीं दिया गया, जिसके लिए अदालत पुलिस की मांग मंजूर कर ले और आरोपी को रिमांड पर भेज दे। एडवोकेट प्रदीप राणा ने अदालत से अनुरोध किया था कि कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाए और जेल में भी अलग सेल में रखा जाए, क्योंकि मामले में कई गैंग शामिल बताए जा रहे हैं, और उन लोगों के लोग जेल में भी हो सकते हैं। इस मामले में एक दिन पहले ही दिल्ली पुलिस ने उसके हथियारों का लाइसेंस निलंबित कर दिया था। उनके मामले से संबंधित दिल्ली पुलिस के जानकार सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने कुमार को उनके हथियार लाइसेंस को रद्द करने के लिए नोटिस भेजा है, जो उन्हें 2012 में जारी किया गया था। नोटिस का जवाब देने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है।
धोनी का नाम आते ही राशिद खान हो गए खामोश! बोले-एक शब्द में माही को बयां करना मुश्किल, कोहली और युवराज की यूं की तारीफ June 04, 2021 at 05:24PM
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह को यदि एक शब्द में बयां करना हो तो यकीनन यह किसी के लिए आसान नहीं है। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) भी इससे इत्तेफाक रखते हैं। राशिद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हाल में सवाल जवाब का सेशन आयोजित किया था। उन्होंने इस दौरान फैंस के कई सवालों के जवाब आसानी से दिए, लेकिन जब उपरोक्त भारतीय दिग्गजों की बात आई तो वह सोचने पर मजबूर हो गए। राशिद से एक फैंस ने कोहली को एक शब्द में बयां करने के लिए कहा तो उन्होंने भारतीय कप्तान को 'किंग' से वर्णित किया। कोहली इस समय टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं जहां उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलना है। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कोहली (Virat Kohli) इस समय पांचवें नंबर पर हैं जबकि वनडे रैंकिंग में वह दूसरे नंबर पर कायम हैं। टी20 रैंकिंग में भी कोहली पांचवें नंबर पर हैं। डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद टीम इंडिया मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। राशिद ने युवराज सिंह को 'सिक्सर किंग' बताया। राशिद से जब दूसरे फैंस ने एक शब्द में एमएस धोनी (MS Dhoni) के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ' उनके (धोनी) लिए एक शब्द काफी नहीं है।' धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2021 के प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। कोरोना की वजह से आईपीएल 2021 को बीच में ही रोकना पड़ा था। हालांकि अब इसके दूसरे लेग का आयोजन यूएई में होगा। धोनी इस समय अपने गृहनगर रांची में फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने हाल में अपने इंस्टाग्राम पर माही और बेटी जीवा का वीडियो पोस्ट किया था।
ब्लॉगः खिलाड़ियों को लगता है कि सोशल मीडिया के दौर में उन्हें मीडिया की ज़रूरत नहीं June 04, 2021 at 04:53PM
दुनिया की नंबर दो महिला टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने एक ऐसा फैसला लिया, जिससे हलचल मच गई। जापान की इस प्लेयर ने एक बेहद अहम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के दौरान नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस करने में असमर्थता जता दी। इसके चलते उन पर 15 हजार डॉलर का जुर्माना भी लगा। पलटकर नाओमी ने टूर्नामेंट से ही नाम वापस ले लिया। दरअसल, ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के नियमों के मुताबिक, मैच के बाद अगर कोई खिलाड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बातचीत से इनकार करे तो उस पर 20 हजार अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
Subscribe to:
Posts (Atom)