Wednesday, June 2, 2021

हत्या के आरोपी पहलवान सुशील की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने रिमांड बढ़ाने की मांग की June 02, 2021 at 02:20AM

नई दिल्लीयुवा पहलवान सागर राणा की हत्या के आरोपी ओलिंपियन सुशील कुमार की पुलिस रिमांड बढ़ाने पर रोहिणी कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को सुशील को रोहिणी कोर्ट में पेश किया और रिमांड 3 दिन बढ़ाने की मांग की थी। कुमार के वकील ने जिसका विरोध किया और दलील दी कि पुलिस को पूछताछ के लिए दिया गया समय काफी था। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा। कुमार के वकील ने रिमांड की मांग का विरोध किया। दलील दी कि कोई ऐसा आधार नहीं दिया गया जिसके लिए अदालत पुलिस की मांग मंजूर कर ले और आरोपी को रिमांड पर भेज दे। एडवोकेट प्रदीप राणा ने अदालत से अनुरोध किया कि कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाए और जेल में भी अलग सेल में रखा जाए, क्योंकि मामले में कई गैंग शामिल बताए जा रहे हैं, और उन लोगों के लोग जेल में भी हो सकते हैं। इस मामले में एक दिन पहले ही दिल्ली पुलिस ने उसके हथियारों का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। उनके मामले से संबंधित दिल्ली पुलिस के जानकार सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने कुमार को उनके हथियार लाइसेंस को रद्द करने के लिए नोटिस भेजा है, जो उन्हें 2012 में जारी किया गया था। नोटिस का जवाब देने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। धनखड़ की चार मई की रात छत्रसाल स्टेडियम में हुई मारपीट के दौरान मौत हो गई थी। कुमार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 24 मई को दिल्ली से उसके सहयोगी अजय के साथ 18 दिनों तक फरार रहने के बाद गिरफ्तार किया था। रविवार को क्राइम ब्रांच के अधिकारी सुशील कुमार को उत्तराखंड के हरिद्वार ले गए ताकि जांच की जा सके कि उन्होंने भागते समय कहां शरण ली थी। पुलिस टीम ने हरिद्वार में कुनार के कपड़े और मोबाइल फोन को भी खोजने का प्रयास किया। इस मामले में दिल्ली पुलिस अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें नवराज बवाना और काला असौदा गिरोह के कई सदस्य शामिल हैं। सुशील कुमार ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक और 2012 के लंदन ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीता था।

सबसे बड़े इंग्लिश खिलाड़ी बनने से एक टेस्ट दूर एंडरसन, बराबर किया कुक का रेकॉर्ड June 02, 2021 at 02:07AM

लंदनआज से इंग्लैंड के समर क्रिकेट सीजन का आगाज हो गया। शुरुआत मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज से हुई। लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। मुकाबले में उतरते ही इंग्लिश पेसर जेम्स एंडसन ने एक बड़े रेकॉर्ड की बराबरी कर ली। इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टेस्ट मैच2003 को डेब्यू करने वाले जेम्स एंडरसन का यह 161 अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मुकाबला है। इस तरह उन्होंने इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक मैच खेलने के एलिस्टेयर कुक के रेकॉर्ड की बराबरी कर ली। बाएं हाथ के बल्लेबाज रहे कुक ने इंग्लैंड के लिए 2006 से 2018 तक क्रिकेट खेला। दोनों इंग्लैंड के सबसे बड़े खिलाड़ीदिलचस्प है कि दोनों ही खिलाड़ी अपने देश के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन और सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले खिलाड़ी भी हैं। एलिस्टेयर कुक ने लगभग साढ़े 12 हजार रन बनाए हैं जबकि जेम्स एंडरसन के नाम 614 टेस्ट विकेट दर्ज हैं। एंडरसन सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटरों की सूची में शिवनारायण चंद्रपाल (164), राहुल द्रविड़ (164) और जॉक कैलिस (166) को भी पछाड़ सकते हैं। 16 विकेट दूर एक और रेकॉर्डगेंदबाजी की बात करें तो एंडरसन स्वदेश में 400 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन सकते हैं, जिससे वह 16 विकेट दूर हैं, उन्होंने अब तक 89 टेस्ट मैचों में 384 विकेट लिए हैं। श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने 79 मैचों में 493 विकेट लिए हैं। अनिल कुंबले ने 63 मैचों में 350 और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 82 मैच में 334 विकेट स्वदेश में लिए हैं। न्यूजीलैंड के लिए अहम सीरीजसीरीज का दूसरा और आखिरी मैच 10 तारीख से बर्मिंघम में होगा। न्यूजीलैंड के लिए यह श्रृंखला भारत के खिलाफ इसी महीने होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए अहम मानी जा रही है। दोनों टीमें इस प्रकार है इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डॉमिनिक सिब्ली, जैक क्राउली, जो रूट (कप्तान), डेनियल लॉरेंस, ओली पोप, जेम्स ब्राकी (विकेटकीपर), ओली रॉबिंसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, मार्क वुड और जेम्स एंडरसन। न्यूजीलैंड: टॉम लाथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोलस, बीजे वाटलिंग, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिचेल सेंटनर, काइल जैमिसन, टिम साउदी और नील वेगनर।

F1 स्कूल वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल:टीम ब्लेज कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने वाली भारत की सबसे युवा टीम; 13 साल की 4 लड़कियों ने औसतन 18 साल उम्र वाली टीमों को हराया June 02, 2021 at 01:49AM

टेनिस की 'युवराज सिंह', जिसने कैंसर से जंग जीत डेढ़ वर्ष बाद की वापसी June 01, 2021 at 08:34PM

पेरिस जानलेवा कैंसर को मात देना और उसके बाद मैदान पर वापसी करना बेहद कठिन होता है। जब ऐसा करने वाले खिलाड़ियों की चर्चा होती है तो दिग्गज भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का नाम सबसे पहले जेहन में आता है। वर्ल्ड कप-2011 विनिंग टीम के सदस्य युवी कैंसर की चपेट में आ गए थे। उन्होंने इस जानलेवा बीमारी को हराकर क्रिकेट मैदान पर वापसी भी की थी। अब इस लिस्ट में स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो का नाम भी जुड़ गया। इस स्टार ने कैंसर को मात देकर लगभग डेढ़ साल बाद फ्रेंच ओपन में फिर से टेनिस कोर्ट पर वापसी की। उन्होंने अपने सबसे पसंदीदा टूर्नामेंट में वापसी की लेकिन पहले दौर में हारने से वह निराश भी थीं। वह वापसी पर जीत हासिल करने के लिये बेताब थी। सुआरेज नवारो ने कहा, 'हो सकता है कि समय के साथ मेरा नजरिया बदल जाए लेकिन अभी मैं बहुत खुश नहीं हूं। मैं यहां मैच जीतने आयी थी।' सुआरेज नवारो ने कीमोथेरेपी से गुजरने के बाद पेशेवर टेनिस में वापसी की लेकिन वह पहले दौर में 2017 की यूएस ओपन चैंपियन सलोनी स्टीफंस से 3-6, 7-6 (4), 6-4 से हार गईं। यह मैच लगभग ढाई घंटे तक चला जिसके समाप्त होने पर स्टीफंस ने सुआरेज नवारो को गले लगा दिया। स्टीफंस ने कहा, 'वह बुरे दौर से गुजरी हैं और हम सबको खुशी है कि वह अब स्वस्थ है और फिर से खेल रही है जो कि मेरी नजर में वास्तव में महत्वपूर्ण है।'