Tuesday, June 1, 2021

भारत का इंग्लैंड दौरा:विराट की टीम 4 महीने लंबे टूर के लिए आज रवाना होगी, 18 जून से टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलना है; महिला टीम भी साथ जाएगी June 01, 2021 at 08:16PM

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल:भारत के फील्डिंग कोच श्रीधर बोले- टीम इंग्लैंड में चुनौती के लिए मानसिक रूप से तैयार; तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं मिलना पक्ष में जा सकता है June 01, 2021 at 07:48PM

अजहरुद्दीन ने शेयर की 1999 वर्ल्ड कप की तस्वीर, पूछा बताओ कौन था मैन ऑफ द मैच? June 01, 2021 at 07:08PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन बीते कुछ अर्से से सोशल मीडिया पर सक्रिय नजर आ रहे हैं। वह पुराने मैचों की यादें ताजा करते रहते हैं। उन्होंने मंगलवार को एक ऐसा ही पोस्ट साझा किया। हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष ने मंगलवार को एक तस्वीर साझा की। भारत ने 1999 के वर्ल्ड कप के इस मैच में इंग्लैंड को हरा दिया था। उन्होंने इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन दिया और साथ ही एक सवाल भी पूछा। अजहर ने लिखा, 'वर्ल्ड कप 99 का यह मैच 30 मई को खेला गया था। हमने इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी। हमने बहुत मुश्किल परिस्थिति में यह मैच खेला था। हमारे गेंदबाजों ने बादल भरे माहौल का पूरा फायदा उठाया।' अजहर ने इसके बाद सवाल पूछा- 'क्या आपको याद है कि मैन ऑफ द मैच कौन था?' फैंस ने भी इस सवाल का जवाब देने में देर नहीं की। उन्होंने बताया कि सौरभ गांगुली को इस मैन ऑफ द मैच चुना गया था। गांगुली भारत के सबसे कामयाब कप्तानों में से एक बने। वह अजहरुद्दीन के बाद भारतीय टीम के कप्तान बने। गांगुली ने इस मैच में पहले 40 रन बनाए और उसके बाद 27 रन देकर तीन विकेट लिए। यह मैच 30 मई 1999 को एजबेस्टन में खेला गया था। भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला। राहुल द्रविड़ ने 52 और अजय जड़ेजा ने 39 रन का योगदान दिया। भारत ने 8 विकेट पर 232 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने मैच 63 रन से जीता। इंग्लैंड की पूरी टीम 169 रन पर ऑल आउट हो गई थी। गांगुली भारत के लिए सबसे कामयाब बोलर रहे। उन्होंने तीन विकेट लिए। वहीं अनिल कुंबले ने 10 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए। और जवागल श्रीनाथ ने 25 रन देकर 2 विकेट लिए। दुर्भाग्य से भारतीय टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी। वह सुपर सिक्स से बाहर हो गई थी। हालांकि 2003 के वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी।

किरण मोरे ने बताया क्यों इतनी कामयाब है मुंबई इंडियंस, बोले पूरे साल करते हैं मेहनत June 01, 2021 at 05:45PM

नई दिल्ली के टैलंट स्काउट और विकेटकीपिंग सलाहकार किरण मोरे ने कहा कि फ्रैंचाइजी सिर्फ दो महीने की काम नहीं करती। उनका कहना है कि पूरा साल ही कड़ी मेहनत होती रहती है। मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीम है। उसने पांच बार इंडियन प्रीमियर लीग पर कब्जा किया है। लगातार दो बार से रोहित शर्मा की अगुआई में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का खिताब जीता है। एक यूट्यूब चैनल पर किरण मोरे ने खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों और कैसे मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल में इतनी कामयाबी हासिल करती है। उन्होंने कहा, 'टीम ने जो कामयाबी हासिल की वह कमाल है। मैं मुंबई इंडियंस के साथ जुड़कर बहुत खुश हूं। टीम मालिक शानदार हैं। वे सभी को पूरा सपॉर्ट करते हैं। वह सारी सुविधाएं देते हैं और सभी को पूरी स्वतंत्रता देते हैं। यहां तक कि मुंबई में हमने जो सुविधाएं तैयार की हैं, वे विश्व-स्तरीय हैं। हमारे पास एक सुंदर मैदान है, अच्छी पिचें हैं, लाइट्स हैं, ड्रेसिंग रूम, फिजियो, ट्रेनर्स और भी तमाम तरह की सुविधाएं। मैं इसका क्रेडिट फ्रैंचाइजी को देना चाहिए। वे काफी मेहनत करते हैं। ऐसा नहीं है कि हम सिर्फ दो महीने ही काम करते हैं, हम पूरा साल ही काम करते रहते हैं। और अब बाकी सब फ्रैंचाइजी भी इसे समझने लगे हैं। उन्होंने भी अब हमारी नकल करनी शुरू कर दी है।' मालिकों को दिया श्रेय मोरे ने टीम मालिकों खास तौर पर आकाश अंबानी की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मैं इस कामयाबी का काफी श्रेय मुंबई इंडियंस की टीम के मालिकों को देना चाहूंगा। टीम के युवा मालिक आकाश अंबानी, इसमें काफी दिलचस्पी लेते हैं। वह खेल को काफी अच्छी तरह समझते हैं। आप उनके पास जाकर कोई भी कहानी नहीं सुना सकते। वह विषय को अच्छी तरह समझते हैं।' मुंबई इंडियंस ने 2020 में यूएई में खेले गए आईपीएल फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया था। इस साल कोविड के कारण स्थगित हुए आईपीएल में वह चौथे स्थान पर थी। सात मैचों में उन्होंने चार जीते थे और तीन हारे थे।