Monday, May 3, 2021

आईपीएल पर कोविड का कहर : बालाजी की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद सीएसके-रॉयल्स मैच स्थगित May 03, 2021 at 07:35PM

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स और (CSK) और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को होने वाला इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मैच अब बाद की तिथियों में आयोजित किया जाएगा क्योंकि गेंदबाजी कोच एल बालाजी के कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाए जाने के कारण सीएसके को कड़े क्वॉरनटीन से गुजरना पड़ रहा है। बोर्ड की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार यदि कोई भी व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है तो उसे छह दिन तक क्वॉरनटीन पर रहना होगा और इस दौरान उसकी आरटी पीसीआर की तीन रिपोर्ट नेगेटिव आनी चाहिए। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘सीएसके और रॉयल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में कल होने वाला मैच एसओपी नियमों के तहत बाद की तिथियों में आयोजित किया जाएगा। बालाजी सभी खिलाड़ियों के सपर्क में आये थे और इसलिए उन सभी को कड़े पृथकवास में रहना पड़ रहा है। उनका प्रत्येक दिन परीक्षण किया जाना चाहिए।’ जब सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि सीएसके ने बालाजी के आरटी पीसीआर परिणाम के बारे में बीसीसीआई को सूचित कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘हमने सूचित कर दिया है कि बालाजी का परीक्षण पॉजिटिव आया है और एसओपी के अनुसार हमारे खिलाड़ी क्वॉरनटीन पर चले गए हैं। ’ आईपीएल में यह दूसरा मैच है जिसका कार्यक्रम फिर से तय किया जाएगा। इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के दो खिलाड़ियों वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर के पॉजिटिव पाये जाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ सोमवार को होने वाला उसका मैच स्थगित कर दिया गया था। दिल्ली आज शाम को मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच की मेजबानी करेगा।

दिल्ली कैपिटल्स के साथ दोबारा जुड़ सकते हैं रविचंद्रन अश्विन, आखिर चरण में आएंगे नजर May 03, 2021 at 07:24PM

नई दिल्लीदिल्ली कैपिटल्स के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इंडियन प्रीमियर लीग के आखिरी चरण के लिए टीम के साथ जुड़ सकते हैं। यह चरण इस महीने के आखिर में होगा। रविचंद्रन अश्विन ने 25 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद पर दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद आईपीएल 2021 से ब्रेक लेने का फैसला किया था। उनके परिवार के सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और अश्विन ने परिवार के साथ रहने का फैसला किया था। उनके पत्नी पृथि नारायण ने बताया था कि परिवार के 10 सदस्य कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। वरिष्ठ खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार ने ट्वीट कर इस बात की संभावना जताई है कि अश्विन के परिवार के सदस्य कोविड-19 से उबर रहे हैं। और अश्विन आईपीएल के आखिरी चरण में टीम के साथ जुड़ सकते हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'मुझे पता चला है कि @ashwinravi99 अब आईपीएल के आखिरी चरण के लिए @DelhiCapitals के साथ जुड़ सकते हैं। अगर ऐसा है तो यह बहुत अच्छी बात होगी। मैं चाहता हूं कि वह मानसिक रूप से सुकून की स्थिति में रहें। उन्हें मैदान पर देखना काफी अच्छा होगा। हमें ऐसे लीडर्स की जरूरत होती है। यह खबर ऐसे समय पर आई है कि जब आईपीएल में कोरोना की एंट्री हो चुकी है। सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के दो खिलाड़ियों के कोरोना पॉजीटिव होने की खबर सामने आने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच टालना पड़ा था। इसके बाद यह खबर आई कि चेन्नई सुपर किंग्स दल के तीन सदस्य कोविड-19 पॉजीटिव हो गए हैं। हालांकि इनमें से कोई भी खिलाड़ी नहीं था। अब इसके बाद मंगलवार सुबह आई खबर के मुताबिक बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाला मैच भी टाल दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों को आईसोलेट होने के लिए कहा गया है क्योंकि 29 अप्रैल को अहमदाबाद में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली के बीच मैच हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल का बाकी हिस्सा मुंबई में करवाया जा सकता है। शहर में अब कोविड के मामलों में कमी देखी जा रही है।

POLL: SRH vs MI के बीच होगा मुकाबला, कौन पड़ेगा किस पर भारी? May 03, 2021 at 06:35PM

POLL: SRH vs MI के बीच होगा मुकाबला, कौन पड़ेगा किस पर भारी

CSK vs RR मैच पर संकट के बादल:चेन्नई के कोच के संक्रमित होने के बाद चेन्नई-राजस्थान का मैच टल सकता है; कल दिल्ली में होना है मुकाबला May 03, 2021 at 06:13PM