Sunday, April 25, 2021
हार का चौका लगा चुका है केकेआर, पंजाब के खिलाफ सिर्फ जीत पर होगी नजर April 25, 2021 at 05:56PM
अहमदाबाद नवनिर्मित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहली बार आईपीएल का मुकाबला होने जा रहा है, जिसमें आज कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स की टीमें आपस में टकराएंगी। पंजाब पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीम को हराकर लगातार दो हार के अपने सिलसिले को तोड़ने में कामयाब रहा। लेकिन, इसके उलट कोलकाता पिछले लगातार चार मुकाबले गंवाकर काफी दबाव में होगा। ऐसे में पंजाब को जहां मनोवैज्ञानिक फायदा मिलेगा, वहीं कोलकाता की टीम हर हाल में जीत हासिल कर अपना आत्मबल हासिल करना चाहेगी। इंग्लैंड के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन की कप्तानी में खेल रही केकेआर की टीम प्रदर्शन में सुधार करने में नाकाम रही है। टीम को पिछले मैच में रॉयल्स के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। केकेआर को अगर हार के क्रम को तोड़ना है तो उसके बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। टीम का शीर्ष क्रम उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहा है। नितीश राणा ने दो अर्धशतक जड़े हैं, जबकि दिनेश कार्तिक ने कुछ अच्छी पारियां खेली हैं, लेकिन अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया है। गिल और मॉर्गन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और टीम के लिए इनकी फॉर्म अहम होगी। संभावित प्लेइंग XI राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कैप्टन एवं विकेटकीपर), डेविड मिलर, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया और मुस्ताफिजुर रहमान। पंजाब किंग्स : मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (कप्तान एवं विकेटकीपर), क्रिस गेल, दीपक हूडा, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, मोएजेज हेनरिक्स, फैबियन एलन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।
IPL से हटे अश्विन, बोले कोरोना के इस मुश्किल वक्त में परिवार के साथ रहना चाहता हूं April 25, 2021 at 05:21PM
चेन्नई दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर ने इंडियन प्रीमियर लीग (2021) से हटने का फैसला किया है। अश्विन ने अपने परिवार के साथ रहने का फैसला किया है जो फिलहाल कोविड-19 संक्रमण से पीड़ित है। अश्विन ने रविवार को चेन्नई में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला खेला और इसके बाद टि्वटर पर यह घोषणा की वह आईपीएल के मौजूदा सत्र से हट रहे हैं। अश्विन चेन्नई के ही रहने वाले हैं। अश्विन ने ट्वीट किया, 'मै कल से आईपीएल के सीजन से ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और एक्सटेंडेड फैमिली कोविड-19 के खिलाफ लड़ रही है और मैं इस मुश्किल वक्त में उन्हें सपॉर्ट करना चाहता हूं। अगर परिस्थितियां सही रहीं तो मैं IPL में लौटने की उम्मीद करता हूं।' अश्विन के ट्वीट पर दिल्ली कैपिटल्स ने भी जवाब दिया है। फ्रैंचाइजी की ओर से ट्वीट किया गया है, 'इस मुश्किल वक्त में हम आपको पूरा समर्थन देते हैं @ashwinravi99। आपको और आपके परिवार के लिए दिल्ली कैपिटल्स प्रार्थना करता है।' कोविड-19 महामारी का असर पूरी दुनिया पर पड़ा हुआ है। भारत इससे बुरी तरह प्रभावित है। महामारी की दूसरी लहर ने भारत को बुरी तरह झकझोर दिया है। देश में लगातार रोजाना 3 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में नामी क्रिकेटरों के परिवार भी इससे बचे हुए नहीं है। पहले महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता के कोरोना पीड़ित होने की बात सामने आई। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने टीम के साथ रहने का फैसला किया। और अब रविचंद्रन अश्विन के परिवार भी इस महामारी से जंग लड़ रहा है। राजस्थान रॉयल्स के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ऐंड्रू टाय रविवार को निजी कारणों से स्वदेश लौट गए जिससे वह फ्रेंचाइजी के मौजूदा आईपीएल 2021 से हटने वाले चौथे विदेशी खिलाड़ी बन गए। इससे पहले इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर (हाथ की सर्जरी), बेन स्टोक्स (ऊंगली का फ्रेक्चर) और लियाम लिविंगस्टोन (बायो-बबल थकान) ने हटने का फैसला किया था।
Subscribe to:
Posts (Atom)