Saturday, April 17, 2021

DC Vs पंजाब फैंटेसी-11 गाइड:दोनों टीमों के टॉप आॉर्डर बल्लेबाज और फास्ट बॉलर्स दिला सकते हैं ज्यादा पॉइंट, राहुल-पंत का पसंदीदा ग्राउंड April 17, 2021 at 08:06PM

मांजेरकर ने उठाए हैदराबाद के टीम सिलेक्शन पर सवाल, कहा ऐसे तो जीतना डिजर्व नहीं करते April 17, 2021 at 07:38PM

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर को लगता है कि सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2021 में अपना तीसरा मैच जीतने की हकदार नहीं थी। शनिवार को चेन्नई में खेले गए इस मैच में हैदराबाद को मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मांजरेकर का मानना है कि तीन युवा और अनुभवहीन बल्लेबाजों को मिडल-ऑर्डर में रखना हैदराबाद की टीम की बड़ी भूल थी। सनराइजर्स हैदराबाद, जो पहले ही अपने शुरुआती दो मैच जीत के करीब पहुंचकर हार चुकी थी, शनिवार को एक बार फिर जीत से महरूम रही। टीम ने अपने लाइन अप में चार बदलाव किए। विराट सिंह, अभिषेक शर्मा, मुजीब उर रहमान और खलील अहमद को टीम में जगह दी गई जबकि ऋद्धिमान साहा, जेसन होल्डर, शाहबाज नदीम और टी. नटराजन को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। इतने बदलाव के बावजूद डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली टीम 151 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई। टीम ने शुरुआत तो अच्छी की थी। जॉनी बेयरस्टो ने महज 22 गेंद पर 43 रन बना दिए थे। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी हुई थी। लेकिन टीम एक बार फिर इस अच्छी शुरुआत को भुना नहीं पाई। आखिरी में टीम 137 पर ऑल आउट हो गई और मुंबई को 13 रन से जीत मिली। मांजरेकर हालांकि सनराइजर्स के टीम सिलेक्शन से बहुत नाराज दिखे। उन्होंने खुलकर सनराइजर्स के टीम प्रबंधन की आलोचना की। हैदराबाद ने 19, 20 और 23 साल के युवाओं के हाथों में मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी दी जिससे मांजरेकर सहमत नहीं दिखे। उन्होंने ट्वीट किया, 'माफी चाहूंगा लेकिन कोई भी अगर अभिषेक शर्मा, विराट सिंह और अब्दुल समद सभी को एक साथ प्लेइंग इलेवन में चुनता है वह जीत का हकदार नहीं है।'

एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप:बजरंग पूनिया चोट की वजह से फाइनल से हटे; रवि कुमार ने जीता गोल्ड  मेडल April 17, 2021 at 06:57PM

IPL 2021: जीत की हैटट्रिक लगाने उतरेगी विराट की सेना, क्या मॉर्गन की टीम रोक पाएगी विजय रथ April 17, 2021 at 06:47PM

चेन्नई इंडियन प्रीमियर लीग के चौदहवें सीजन का आज पहला 'सुपर संडे' होगा। मतलब सीजन में ऐसा पहली बार होगा जब एक दिन में दो-दो मैच खेले जाएंगे। चेन्नै में होने वाले पहले मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। इस मुकाबले में हार-जीत के साथ ही प्रशंसकों की निगाहें एक और चीज पर होंगी और वह है दोनों टीमों के कप्तानों के बीच श्रेष्ठता की जंग। कोलकाता की कमान इंग्लैंड के विश्व विजेता इयोन मॉर्गन के हाथों में है तो बैंगलोर की कमान सीमित ओवरों के सबसे सफल कप्तान भारत के विराट कोहली के हाथों में। दूसरे मुंबई में खेले जाने वाले आज के दूसरे मैच में दो विकेटकीपर बैट्समैन आमने-सामने होंगे। पंजाब किंग्स के केएल राहुल की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत से होगी। हैटट्रिक के लिए उतरेगी आरसीबी विराट की आगुआई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम जीत की हैटट्रिक के लिए उतरेगी। पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस पर जहां उसे दो विकेट से जीत मिली तो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी टीम किसी तरह छह रन से जीत हासिल करने में सफल रही। अभी टूर्नामेंट में लंबा सफर तय करना है। ऐसे में विराट, एबी डीविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल और देवदत्त पडिक्कल को हाथ खेलने होंगे। हालांकि मैक्सवेल ने प्रभावित किया है। गेंदबाजी में हर्षल पटेल भी शानदार कर रहे हैं। चहल की फिरकी भी अभी तक नहीं चल सकी है। शुरुआती दो मुकाबलों में ही कोलकाता के बल्लेबाजों की कमजोरी खुलकर सामने आई है। खासकर मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मुकाबले में मिडल ऑर्डर तो पूरी तरह नाकाम रही। खुद कप्तान मॉर्गन ने दोनों मुकाबलों में अब तक निराश किया है। दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसेल का भी यही हाल रहा है। रसेल ने हालांकि गेंदबाजी में कमाल जरूर किया है लेकिन टीम को उनसे बल्लेबाजी में भी कमाल की जरूरत है। संभावित प्लेइंग XI रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली (कप्तान), शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, डैन क्रिस्टियान, काइल जेमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल। कोलकाता नाइटराइडर्स: नितीश राणा, शुभमान गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मॉर्गन (कप्तान), आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, वरुण चक्रवर्ती और प्रसिद्ध कृष्णा।