Friday, April 16, 2021

स्टीफन फ्लेमिंग और शेन वॉटसन ने महेंद्र सिंह धोनी को कहा, चेन्नई सुपर किंग्स की 'दिल की धड़कन' April 16, 2021 at 07:55PM

मुंबई शुक्रवार को महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज कर ली। पंजाब किंग्स के खिलाफ जब वह मैदान पर उतरे तो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बन गए। इस मौके पर टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग और पूर्व साथी शेन वॉटसन ने उनकी तारीफ की है। दोनों ने धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स की दिल की धड़कन कहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने महेंद्र सिंह धोनी को अपनी टीम की दिल की धड़कन कहा है। उन्होंने कहा है कि 200 मैच खेलने के बाद भी खेल और फ्रैंचाइजी के प्रति उनका रवैया वाकई काबिले-तारीफ है। धोनी साल 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने 200 में से 199 मैचों में चेन्नई की कमान संभाली है। 2012 में चैंपियंस लीग में यॉर्कशर के खिलाफ एक मैच में वह कप्तान नहीं थे पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की छह विकेट से जीत के बाद फ्लेमिंग ने कहा, 'धोनी का करियर कितना लंबा है उसकी तारीफ होनी चाहिए... 200 मैच खेलने के बाद भी खेल और फ्रैंचाइजी के प्रति उनका समर्पण देखने लायक है। फ्लेमिंग ने कहा, 'मुझे लगता है कि फ्रैंचाइजी इस दौरान विकसित हुई और इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी भी इसके साथ बड़े हुए हैं। तो यह एक बहुत अच्छा रिश्ता और मजेदार बात हैं।' धोनी को चेन्नई की धड़कन बताते हुए फ्लेमिंग ने कहा, 'वह चेन्नई सुपर किंग्स की धड़कन है, इस बात में कोई संदेह नहीं। चाहे वह उनका प्रदर्शन हो, निर्देश हो या फिर कप्तानी, उनके बारे में बात करते हुए आपके पास शब्द नहीं होते।' वॉटसन ने ट्विटर पर अपने पूर्व कप्तान को इस खास उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 200 मैच खेलने के लिए बेस्ट ऑफ लक एमएस। आप टीम की धड़कन हैं और खेल के सबसे महान कप्तानों में शुमार हैं।'

चैंपियन मुंबई के खिलाफ सीजन का खाता खोलने को बेताब होगी हैदराबाद की टीम April 16, 2021 at 05:53PM

चेन्नई सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की मजबूत टीम के खिलाफ सही कॉन्बिनेशन के साथ उतरने प्रयास करेगी जिससे कि लगातार दो हार के बाद जीत दर्ज करके अंकों का खाता खोल सके। डेविड वॉर्नर की अगुआई वाली सनराइजर्स की टीम को चेन्नई की पिच रास नहीं आ रही है और टीम 150 रन से भी कम के लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही है। पहले दो मैचों में टीम को लक्ष्य का पीछा करने में परेशानी का सामना करना पड़ा है जिससे अंतिम इलेवन में गहराई की कमी और मजबूत वैकल्पिक भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धता नहीं होना जैसी कमजोरियां उजागर हुईं। साहा के लिए मुश्किल कप्तान वॉर्नर के अंतिम इलेवन के सिलेक्शन पर भी सवाल उठ रहे हैं। जॉनी बेयरस्टा और रिद्धिमान साहा के रूप में दो विकेटकीपर को अंतिम इलेवन में जगह देने से कोई मकसद पूरा नहीं हो पा रहा है। साहा ओपनर के रूप में बिलकुल भी लय में नजर नहीं आए। साहा 2008 में पहले टूर्नामेंट से आईपीएल का हिस्सा हैं लेकिन उनके रेकॉर्ड को करीब से देखें तो पता चलता है कि वह निरंतर रन बनाने में नाकाम रहे हैं। डग आउट में केदार जाधव जैसे अनुभवी खिलाड़ी और प्रियम गर्ग तथा अभिषेक शर्मा के रूप में दो प्रतिभावान खिलाड़ियों की मौजूदगी से साहा को इस प्रदर्शन के साथ टीम में अधिक मौके मिलने की उम्मीद नहीं है। केदार और अभिषेक के साथ अगर टीम उतरती है तो उन्हें स्पिन गेंदबाजी का विकल्प भी मिलेगा। नबी की वापसी संभव विदेशी खिलाड़ियों में अंतिम इलेवन में सिर्फ वॉर्नर और राशिद खान का चयन तय है। सनराइजर्स को केन विलियमसन की जरूरत है क्योंकि स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ वह अच्छे बल्लेबाज हैं। हालांकि, यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करता है। उनको पूरी तरह फिट होने में थोड़ा समय और लग सकता है। संभव है कि अफगान स्पिनर मोहम्मद नबी की इस मैच में वापसी हो। चेन्नै की पिच स्पिनरों की मददगार होती है और खेल आगे बढ़ते-बढ़ते धीमी होने लगती है। बल्लेबाजों से चाहिए जिम्मेदारी मनीष पांडे और अब्दुल समद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद के खिलाफ जैसे शॉट खेले उससे वॉर्नर निराश होंगे। पांडे को भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर कर दिया और फिनिशर की भूमिका सही तरह से नहीं निभा पाने के कारण संभवत: उन्हें जल्दी ही दोबारा टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिले। आईपीएल के जरिए हालांकि पांडे के पास अपना दावा मजबूत करने का मौका है। गेंदबाजी भी चिंता का सबब टी नटराजन पिछले सीजन जैसी फॉर्म में नहीं हैं जबकि भुवनेश्वर कुमार भी एक मैच में काफी महंगे रहे। रोहित शर्मा, क्विंटन डीकॉक, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन जैसे मुंबई इंडियंस के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को देखते हुए संदीप शर्मा और सिद्धार्थ कौल जैसे हैदराबाद की टीम के वैकल्पिक तेज गेंदबाज भी अधिक प्रभावी नजर नहीं आते। क्विंटन की जगह क्रिस!: इस बात की संभावना कम है कि मुंबई की टीम अंतिम एकादश में बदलाव करेगी, विशेषकर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत के साथ। हालांकि, क्विंटन डीकॉक की जगह एक बार फिर ओपनर के तौर पर क्रिस लिन को लाया जा सकता है। ऐसे में ईशान किशन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालनी होगी। उन्हें बैटिंग में भी लय में आना होगा। राशिद का चैलेंज मुंबई के मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाजों के लिए स्पिनर राशिद खान का सामना करने की चुनौती होगी। मुंबई की बल्लेबाजी पिछले मैच में कुछ खास नहीं रही थी। हालांकि उसके पास मध्य और निचले क्रम में ऐसे बल्लेबाज है जो बड़े शॉट्स खेलने का माद्दा रखते हैं। मुंबई की बल्लेबाजी दोनों मैचों में फेल रही थी। उसे बैंगलोर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ करीबी मैच में उसे जीत मिली थी। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि क्या हैदराबाद की टीम तेज गेंदबाज संदीप शर्मा को जल्दी गेंदबाजी करने भेजेगी जो गेंद को स्विंग करा लेते हैं। संभावित प्लेइंग XI सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केदार जाधव, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, अब्दुल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और संदीप शर्मा मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्रिस लिन, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, मार्को जानसेन, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमरा, ट्रेंट बोल्ट।

टी-20 वर्ल्ड कप पर बड़ा फैसला:सरकार ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा देने का फैसला किया, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा फाइनल April 16, 2021 at 06:10PM

अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू पर भास्कर पोल:आधे से ज्यादा फैन्स मानते हैं कि सचिन के बेटे को इस साल IPL में खेलने का मौका नहीं मिलेगा April 16, 2021 at 05:32PM