Sunday, April 11, 2021

IPL पर भास्कर पोल:62% फैन्स का मानना है कि यह धोनी का आखिरी सीजन होगा, 2018 में तीसरी बार CSK को चैम्पियन बनाया था April 11, 2021 at 07:41PM

VIDEO: पहली ही गेंद पर अब्‍दुल समद ने जड़ा छक्‍का, ताकते रह गए पैट कमिंस April 11, 2021 at 07:09PM

चेन्‍नै एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में जब रात परवान चढ़ रही थी, जम्‍मू कश्‍मीर का एक लड़का डग आउट में बैठा बेसब्री से अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। 19 साल के अब्‍दुल समद को सनराइजर्स हैदराबाद ने खिलाया तो जरूर, मगर उनकी क्षमताओं पर उतना भरोसा नहीं दिखा। आखिरकार पांच विकेट गिर जाने के बाद, समद की बारी आई। पिछले साल अब्‍दुल समद ने सबको प्रभावित किया था। मगर इस बार पहले ही मैच में उनका सामना पैट कमिंस से था। कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजी आक्रमण के अगुवा से। 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर समद को बैटिंग मिली। पहली गेंद शॉट मिली और समद ने कोई चूक नहीं की। काउ कॉर्नर के ऊपर से शानदार छक्‍का लगाया। कमिंस वापस अपने बोलिंग मार्क की तरफ बढ़ चले। पहली गेंद पर अब्‍दुल समद का छक्‍का अगली गेंद को मिडविकेट की तरफ खेलकर समद ने दो रन लिए। फिर ओवर की चौथी गेंद यॉर्कर के अंदाज में आई मगर लेंथ थोड़ी मिस हो गई। अब्‍दुल समद ने बैकफुट पार जाकर गेंदबाज के ऊपर से गेंद को बाउंड्री के पार भेज दिया। दूसरी गेंद को ताकते रह गए कमिंस 10 रन से हार गई सनराइजर्स की टीमअगर डेविड वॉर्नर जॉनी बेयरस्‍टो (55) के आउट होने पर अब्‍दुल समद को बैटिंग करने भेजते तो शायद नतीजा कुछ और होता। मगर वॉर्न्‍र ने मोहम्‍मद नबी और विजय शंकर को पहले बल्‍लेबाजी करने भेजा। बेयरस्‍टो के साथ दूसरे छोर पर मनीष पांडे (नाबाद 61) शानदार बल्‍लेबाजी कर रहे थे। दोनों के बीच साझेदारी टूटी जिसके बाद नबी और शंकर, दोनों ही कुछ खास नहीं कर सके जबकि तेजी से रन बनाने थे। फिर समद ने क्रीज पर आकर थोड़ा दबाव कम किया लेकिन तब तक शायद काफी देर हो चुकी थी। अब्‍दुल समद ने 8 गेंदों में 237.5 के स्‍ट्राइक रेट से 19 रन बनाए मगर टीम को जीत नहीं दिला सके। सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर में 5 विकेट पर 177 रन ही बना सकी। कोलकाता की तरफ से 56 गेंद में 80 रन बनाने वाले नीतीश राणा को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

IPL: दो विदेशी कप्‍तानों की जंग में क्‍यों मात खा गए डेविड वॉर्नर? मैच के बाद बताया April 11, 2021 at 06:18PM

चेन्‍नै आईपीएल 2021 का तीसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 10 रनों से जीता। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम ने पहले गेंदबाजी, फिर बल्‍लेबाजी में गलतियां कीं जिनका खामियाजा उन्‍हें भुगतना पड़ा। SRH के कप्तान डेविड वॉर्नर ने मैच के नतीजे पर निराशा जताई। वॉर्नर का कहना था कि उनकी टीम ने गेंदबाजी ठीक से नहीं की। देशी कप्‍तानों वाली टीमों के बीच हुए पहले मैच में वॉर्नर को हार का मुंह देखना पड़ा। वॉर्नर ने मैच प्रजेंटेशन के दौरान कहा, "हम गेंदबाजी में अपना प्‍लान ठीक से लागू नहीं कर पाए। बैटिंग के दौरान दो विकेट गंवाने के बाद जिस तरह मनीष पांडे और जॉनी बेयरस्‍टो ने वापसी कराई, वो शानदार रहा।" अभी काफी मैच खेलते हैं: वॉर्नरSRH के कप्‍तान ने कहा, "मेरा मानना है कि अगर आप ओवरपिच गेंदबाजी करेंगे तो निश्चित ही मार खाएंगे। कोलकाता के गेंदबाजों ने ऐसा नहीं किया और अच्‍छी ऊंचाई पर गेंदबाजी की, इससे उन्‍हें खासी मदद मिली।" वार्नर के मुताबिक, 'जिस तरह से हमने दो शुरुआती विकेट गंवाए थे, उसके बाद जॉनी और मनीष ने जिस तरह वापसी कराई, वो अच्‍छा था। बल्‍लेबाजी देखें तो हम अच्‍छी लय में हैं लेकिन काफी मैच खेलने हैं।' KKR के कप्तान इयोन मॉर्गन ने मैच के बाद कहा, "जीत से खुश हूं। आज शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों खासकर नीतीश (राणा) और (राहुल) त्रिपाठी ने शानदार बल्लेबाजी की। गेंदबाजों ने भी अच्छा किया, हम इससे बेहतर शुरूआत की उम्मीद नहीं कर सकते थे। यह अच्छी टीम के खिलाफ चुनौतीपूर्ण मैच था। हम अपने स्कोर से भी खुश थे।" कोलकाता ने यूं मनाया जीत का जश्‍न राणा, त्रिपाठी के आगे बेयरस्‍टो, पांडे फीकेKKR ने नीतीश राणा (56 गेंद में 80 रन) और राहुल त्रिपाठी (29 गेंद में 53 रन) की धाकड़ बल्‍लेबाजी की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए थे। जवाब में मनीष पांडे (नाबाद 61) और जॉनी बेयरस्टो (55) रन की अर्धशतकीय पारियां काम नहीं आईं और टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 177 रन ही बना सकी। KKR के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लिए, जबकि शाकिब अल हसन, पैट कमिंस और आंद्रे रसेल को एक-एक विकेट मिला।

केकेआर की जीत का एनालिसिस:कैप्टन मोर्गन की लीडरशिप में इंग्लैंड के अंदाज में खेली कोलकाता की टीम, हैदराबाद नहीं बना पाया सही बैटिंग ऑर्डर April 11, 2021 at 05:32PM