Wednesday, April 7, 2021
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, तीन नए चेहरे April 07, 2021 at 06:45PM
वेलिंगटन दक्षिण अफ्रीका में जन्में डेवोन कॉन्वे सहित तीन नए चेहरों को जून में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट की श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। कॉन्वे टी20 और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं लेकिन उन्हें पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है। ऑलराउंडर रचिन रविंद्र और तेज गेंदबाज जैकब डफी टीम में शामिल दो अन्य नए चेहरे हैं। लॉर्ड्स में दो जून और एजबस्टन में 10 जून से होने वाले टेस्ट मैचों के लिए न्यूजीलैंड ने 20 सदस्यीय टीम का चयन किया है। भारत के खिलाफ साउथम्पटन में 18 जून से होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम के सदस्यों की संख्या 15 की जाएगी। डफी ने इस साल ईडन पार्क में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करते हुए 33 रन देकर चार विकेट चटकाए थे जिसके लिए उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया था। पिछले साल मार्च में दायें टखने की सर्जरी कराने वाले आलराउंडर कोलिन डिग्रैंडहोम को टीम में शामिल किया गया है लेकिन उन्हें फिटनेस परीक्षण पास करना होगा। तेज गेंदबाज डग ब्रेसवेल को भी फिटनेस परीक्षण पास करना होगा। वह कूल्हे की चोट से उबर रहे हैं। अनुभवी बल्लेबाज रोस टेलर भी पैर की मांसपेशियों के खिंचाव से उबर रहे हैं। कप्तान केन विलियमसन, आलराउंडर मिशेल सेंटनर और तेज गेंदबाज काइल जेमीसन और ट्रेंट बोल्ट पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं लेकिन यह उनकी इंडियन प्रीमियर लीग प्रतिबद्धताओं पर निर्भर करेगा। टीम इस प्रकार है: केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवाय, कोलिन डि ग्रैंडहोम, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, एजाज पटेल, रचिन रविंद्र, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, रॉस टेलर, नील वैगनर, बीजे वाटलिंग और विल यंग।
कौन बनेगा IPL 2021 का विजेता? वॉन ने की भविष्यवाणी, वसीम जाफर ने किया ट्रोल April 07, 2021 at 06:47PM
नई दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) इनदिनों सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। वॉन ने आईपीएल 2021 की शुरुआत होने से पहले चैंपियन टीम की भविष्यवाणी की है। वॉन की इस भविष्यवाणी पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट ओपनर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने रिएक्ट किया है। आईपीएल 14 का आयोजन शुक्रवार से देश के छह अलग अलग शहरों में होगा। पहले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore) से होगा। वॉन ने सोशल मीडिया केअपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, ' आईपीएल की भविष्यवाणी अभी जल्दबाजी होगी। मुंबई इंडियंस टीम खिताब जीतेगी...यदि फॉर्म खराब रही तो सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) टीम चैंपियन बन सकती है।' इससे पहले वॉन ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई सीरीज के दौरान कई ट्वीट किए थे। इस दौरान उन्होंने पिच की भी जमकर आलोचना की थी। वॉन के ट्वीट पर जाफर ने मीम्स के जरिए उन्हें ट्रोल किया है। जाफर ने जो मीम्स शेयर किए हैं उसपर फैंस का जमकर कॉमेंट आ रहे हैं। आईपीएल का 14वां सीजन अभी शुरू भी नहीं हुआ है और कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते चिंता की लकीरें बढ़ने लगी हैं। क्रिकेटर्स से लेकर फ्रैंचाइजी, अधिकारी, ग्राउंडमैन, असोसिएटेड स्टाफ और सलाहाकार-रोजाना नंबर्स जुड़ते जा रहे हैं। शेड्यूल के हिसाब से आईपीएल शुरू होने में सिर्फ एक दिन हैलेकिन सवाल यह है कि क्या मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए क्या यह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चलता रहेगा या नहीं? इस बात पर अभी कुछ भी निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता है। हर बार की तरह इस बार भी आईपीएल को लेकर बहुत कुछ दांव पर लगा है।
अफरीदी का गुस्सा आईपीएल पर फूटा, साउथ अफ्रीकी बोर्ड के फैसले पर उठाए सवाल April 07, 2021 at 05:59PM
नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) की जमकर आलोचना की है। सीएसए ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी 3 मैचों (SA vs PAK) की वनडे सीरीज के बीच में ही अपने कई स्टार खिलाड़ियों को आईपीएल 2021 में खेलने के लिए रिलीज कर दिया। पाकिस्तान ने 2-1 से जीती वनडे सीरीज मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम तीसरे वनडे में क्विंटन डि कॉक (Quinton de Kock) और पेसर कगीसो रबाडा (Kagiso Rabada) जैसे स्टार खिलाड़ियों के बगैर उतरी थी। पकिस्तान क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वनडे में 28 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। पाकिस्तान की ओर से रखे गए 321 रन के जवाब में मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम 3 गेंद बाकी रहते 292 रन पर ढेर हो गई। अफरीदी ने सोशल मीडिया के अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया, ' देखकर दुख होता है कि इंटरनैशनल क्रिकेट पर टी20 लीग हावी हो रहा है।' आईपीएल की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। क्विंटन डि कॉक को मुंबई इंडियंस जबकि रबाडा को दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलना है। अफरीदी ने लिखा, ' यह देखकर हैरान हूं कि साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों को सीरीज के बीच में ही आईपीएल में खेलने को लेकर उन्हें जाने की इजाजत दी। इस बारे में फिर से सोचन की जरूरत है।' शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान को दी बधाई बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी में सीरीज जीतने पर शाहिद अफरीदी ने टीम को बधाई दी है। अफरीदी ने ट्वीट किया, ' पाकिस्तान टीम को शानदार जीत पर बधाई। फखर को शतकीय पारी खेलते हुए देख अच्छा लगा। बाबर ने फिर अपना क्लास दिखाया। बोलिंग भी कमाल की रही।' 10 अप्रैल से खेली जाएगी टी20 सीरीज सीरीज का पहला वनडे पाकिस्तान ने तीन विकेट से जीता था जबकि दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में शानदार वापसी करते हुए 17 रन से जीत दर्ज की थी। दोनों टीमों के बीच 10 अप्रैल से 4 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।
Subscribe to:
Posts (Atom)