Tuesday, April 6, 2021

RCB के डेनियल सैम्स कोरोना पॉजिटिव:पडिक्कल के बाद संक्रमित पाए जाने वाले बेंगलुरु के दूसरे खिलाड़ी, टूर्नामेंट से पहले अब तक कुल 25 पॉजिटिव April 06, 2021 at 07:40PM

IPL 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के डेनियल सैम्स को भी हुआ कोरोना April 06, 2021 at 07:57PM

बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेनियल सेम्स कोरोनावायरस पॉजीटिव हो गए हैं। बुधवार (7 अप्रैल) को फ्रैंचाइजी की इस बात की जानकारी दी गई है। सैम्स 3 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के सात नेगेटिव रिपोर्ट के साथ जुड़े थे। लेकिन आईपीएल की गाइडलाइंस के तहत आवश्यक टेस्टिंग में वह पॉजीटिव आ गए हैं। यह टीम होटल में किया गया दूसरा टेस्ट था। टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सैम्स को कोई लक्षण नजर नहीं आ रहा है और फिलहाल स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ वह आइसोलेशन में हैं। इस बयान में आगे कहा गया है, 'रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की मेडिकल टीम लगातार डेनियल सेम्स के साथ संपर्क में है और लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही ही बीसीसीआई के प्रोटोकॉल्स का भी पालन किया जा रहा है।' 2020 में बैंगलोर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले देवदत्त पडिक्कल भी पहले कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके थे। वह अभी टीम के साथ नहीं जुड़े हैं। वह फिलहाल बैंगलुरु में अपने घर पर आईसोलेशन में हैं।

गौतम गंभीर का ग्लेन मैक्सवेल पर तंज, कहा इतनी टीमों के लिए खेलना यानी प्रदर्शन में निरंतरता नहीं April 06, 2021 at 07:20PM

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn ) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलेंगे। यह आईपीएल में उनकी चौथी फ्रैंचाइजी है। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने टूर्नमेंट में इस खिलाड़ी के प्रदर्शन में निरंतरता के अभाव को लेकर सवाल उठाए हैं। गंभीर ने 2018 में कुछ समय के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के लिए मैक्सवेल की कप्तानी की थी। उन्होंने कहा कि मैक्सवेल को उनकी पिछली टीमों में भी किसी अन्य खिलाड़ी के मुकाबले ज्यादा आजादी मिलती रही है लेकिन टीमों ने उन्हें इस वजह से रीटेन नहीं किया है क्योंकि उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है। गंभीर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के साथ बातचीत में कहा, 'सच कहूं तो अगर मैक्सवेल ने आईपीएल में इतना ही अच्छा किया होता तो वह इतनी ज्यादा टीमों के लिए नहीं खेले होते।' उन्होंने आगे कहा, 'वह इतनी ज्यादा फ्रैंचाइजी के लिए इसलिए खेले हैं क्योंकि वह अपने प्रदर्शन में बिलकुल भी निरंतर नहीं रहे हैं। हम इस बारे में बात नहीं कर सकते कि पिछली फ्रैंचाइजी में उन्हें खुलकर खेलने की आजादी नहीं मिली... जब वह दिल्ली के लिए खेलते थे तो उन्हें काफी आजादी मिली थी। ज्यादातर फ्रैंचाइजी और कोच- क्योंकि यह सोचते हैं कि उनमें एक्स फैक्टर है- वे मैक्सवेल को ऐसा मंच देने की कोशिश करते हैं जहां वह कामयाब हो सकें। सबसे दुर्भाग्य की बात यह है कि इतना मंच होते हुए भी वह 2014 के एक सीजन के सिवाय कामयाब नहीं पाए हैं, जहां उन्होंने धमाल मचा दिया था। अगर उन्होंने ऐसा किया होता तो मुझे नहीं लगता कि कोई भी फ्रैंचाइजी उन्हें रिलीज करती। आप आंद्रे रसल को देखें। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए उन्होंने कैसा प्रदर्सन किया है और इसके बाद फ्रैंचाइजी ने भी उनका साथ निभाया है।' आईपीएल में मैक्सवेल इससे पहले- मुंबई इंडियंस, दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके हैं। इस ऑलराउंडर के बारे में गंभीर ने आगे कहा कि कोई भी फ्रैंचाइजी किसी खिलाड़ी को इसी वजह से रिलीज करती है क्योंकि उसने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया होता। आप जितना अधिक फ्रैंचाइजी के लिए खेलते हैं इससे यही पता चलता है कि आप उस फ्रैंचाइजी के सेटअप में फिट नहीं हो पाए हैं। गंभीर ने कहा, 'उम्मीद की जानी चाहिए कि इस बार वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे क्योंकि हर साल उन्हें ज्यादा से ज्यादा पैसा मिलता रहता है क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। तो आरसीबी को उम्मीद होगी कि इस बार वह बहुत अच्छा करेंगे। उन्हें शायद आईपीएल में किसी भी अन्य खिलाड़ी के मुकाबले ज्यादा आजादी मिली है। मुझे लगता है कि वह आईपीएल में उनका लगभग पूरा करियर ही निराशाजनक रहा है लेकिन उम्मीद है कि इस बार बाजी पलटेगी।'

धोनी की CSK के खिलाफ पंत का पैंतरा:दिल्ली के नए कप्तान ने कहा- माही भाई से इतने सालों में जो गुर सीखा, वही उनके खिलाफ मैच में इस्तेमाल करूंगा April 06, 2021 at 06:57PM