Sunday, April 4, 2021

स्ट्राइक रेट को लेकर बोले शुभमन गिल, यह बहुत ओवररेटिड चीज है April 04, 2021 at 04:34AM

कोलकाता भारत के उभरते हुए स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल का मानना है कि ‘स्ट्राइक-रेट’ एक तरह से ‘ओवररेटिड’ (जिसे बढ़ाचढ़ा कर पेश किया जाए) चीज है और उनका मानना है कि बल्लेबाज की सबसे मजबूत चीज एक निश्चित बल्लेबाजी शैली के बिना विभिन्न परिस्थितियों में खुद को ढालना होती है। ऑस्ट्रेलिया में भारत को टेस्ट सीरीज में मिली ऐतिहासिक जीत में गिल की भूमिका भी अहम रही थी लेकिन उन्होंने अभी तक केवल तीन वनडे खेले हैं और अभी उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण करना है। यह युवा अपने धीमे स्ट्राइक रेट की वजह से भले ही अभी टीम की सफेद गेंद की योजना में शामिल नहीं हो लेकिन यह चीज उनके लिए चिंता का विषय नहीं है। कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग से पहले पीटीआई-भाषा को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘मुझे लगता है कि स्ट्राइक रेट को एक तरह से बढ़ाचढ़ा कर पेश किया जाता है।’ उन्होंने कहा, ‘आप किसी स्थिति में खुद को किस तरह से ढालते हो, यह अहम होता है। अगर टीम आपसे 200 के स्ट्राइक रेट से खेलने की उम्मीद करती है तो आपको ऐसा करने योग्य होना चाहिए। अगर टीम आपसे 100 के स्ट्राइक रेट से खेलने की मांग करती है तो आपको ऐसा करने में सक्षम होना चाहिए। यह सिर्फ मैच की परिस्थितियों के अनुरूप ढलने की बात है। ’ गिल ने कहा, ‘आपके खेल में एक निश्चित ‘पैटर्न’ नहीं होना चाहिए कि आप केवल एक ही तरह से खेल पाते हो और विभिन्न परिस्थितियों के हिसाब से सांमजस्य नहीं बिठा पाते। ’ ऑस्ट्रेलिया में शानदार टेस्ट पदार्पण के बाद इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में वह इतना अच्छा नहीं कर सके और सात पारियों में केवल एक अर्धशतक ही जमा सके। गिल ने पिछले साल दिंबसर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम वनडे खेलने के बाद सफेद गेंद का भी कोई मैच नहीं खेला है लेकिन वह ‘गेम टाइम’ (मैच खेलना) को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इससे कुछ असर नहीं पड़ेगा क्योंकि 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच से पहले हमारे पास काफी दिन हैं।’

49 पर आउट हुआ बल्लेबाज, फील्डर को इतना मारा कि बेहोश हो गया April 04, 2021 at 05:09PM

ग्वालियर मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आयोजित एक क्रिकेट मैच के दौरान 23 साल के एक बल्लेबाज ने 49 रन पर कैच आउट करने के लिए क्षेत्ररक्षक को अपने बल्ले से पीट दिया। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। शहर के पुलिस अधीक्षक रामनरेश पचौरी ने कहा कि सचिन पराशर (23) नाम के क्षेत्ररक्षक को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में ले जाया गया और बल्लेबाज संजय पालिया को हत्या के प्रयास के लिए आरोपित किया गया है। यह घटना शनिवार को मेला मैदान पर खेले गए एक मैच के दौरान हुई। पचौरी ने कहा, ‘पराशर ने जब 49 रन पर उसका कैच लपक लिया तो पालिया गुस्से में आ गया जो 50 रन से केवल एक रन दूर था। पालिया भागकर पराशर की ओर गया और उसने बल्ले से सिर पर मारना शुरू कर दिया। अन्य खिलाड़ियों ने पालिया को रोकने की कोशिश की। पराशर को अस्पताल में अभी तक होश नहीं आया है।’पचौरी ने कहा कि पालिया फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।

पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमां के साथ हुआ 'धोखा', क्या कहते हैं फेक फील्डिंग के नियम April 04, 2021 at 04:24PM

जोहानसबर्ग साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान () के बीच जोहानसबर्ग में रविवार को खेले गए सीरज के दूसरे वनडे इंटरनैशनल में अजीब वाकया हुआ। पाकिस्तानी टीम के बल्लेबाज फखर (Fakhar Zaman) जमां 'फेक' फील्डिंग का शिकार हुए। जमां शानदार 193 रन बनाकर रन आउट (Fake Fielding) हुए। मैच के आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 31 रन चाहिए थे। लक्ष्य लगभग असंभव था लेकिन जमां अपनी टीम के लिए टिके हुए थे। एडिम मार्करम ने गेंद को डीप लॉन्ग ऑफ की दिशा से थ्रो किया। विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक गेंद को पकड़ने के लिए स्टंप्स पर आए और उन्होंने नॉन-स्ट्राइकर छोर की ओर इशारा किया। इसी समय जमां ने पीछे मुड़कर देखा और उनकी रफ्तार धीमी हो गई। हालांकि गेंद स्ट्राइकर छोर पर ही थी। गेंद सीधा विकेटों से लगी और जमां क्रीज से बाहर थे। जमां के आउट होने के बाद डि कॉक ने उनकी ओर इशारा भी किया। जमां के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी विवाद हो गया है और कई लोग इसे खेल-भावना के खिलाफ बता रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि साउथ अफ्रीका को इसका खमियाजा भुगतना चाहिए था और उसे पांच रन की पेनल्टी लगनी चाहिए थी। क्या कहते हैं नियम नियम 41.5 के अनुसार 'फेक फील्डिंग' का नियम कहता है, 'किसी भी फील्डर के लिए जानबूझकर, अपने शब्दों से अथवा ऐक्शन से, स्ट्राइकर के गेंद खेलने के बाद किसी भी बल्लेबाज का ध्यान भटकाना, बहकाना अथवा बाधा पैदा करना गलत है।' नियम 41.5.2 के तहत, 'यह दोनों में से किसी भई अंपायर का दायित्व है कि वह तय करे कि बहकाना, ध्यान भटकाना अथवा बाधा उत्पन्न करना जानबूझकर किया गया है अथवा नहीं।' अगर अंपायर यह पाता है कि किसी फील्डर ने जानबूझकर गलती की है तो वह उस गेंद पर आउट हुए खिलाड़ी को नॉटआउट करार दे सकता है और गेंद डेड बॉल हो जाएगी। इसके साथ ही बैटिंग कर रही टीम को पांच रन दिए जाएंगे। इसके साथ ही उस गेंद पर बने रन भी टीम को मिलेंगे। अगर ऐसा होता तो पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 24 रनों की जरूरत होती और जमां ही स्ट्राइक पर रहते। क्या रहा मैच का हाल इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर छह विकेट पर 341 रन बनाने के बाद जमां की शानदार पारी के बाद भी पाकिस्तान को नौ विकेट पर 324 रन पर रोक दिया। जीत के लिए 342 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के लिए जमां अपना दूसरा दोहरा शतक बनाने से चूक गए, लेकिन उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए एकदिवसीय में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया। उनकी 155 गेंद में 18 चौके और 10 छक्के की मदद से 193 रन की पारी के बावजूद पाकिस्तान को दूसरे वनडे में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 17 रन से हार का सामना करना पड़ा।

IPL 2021: युवा अफगान पेसर अपनी रफ्तार से चेन्नई सुपर किंग्स के नेट्स में मचाई हलचल, देखें वीडियो April 04, 2021 at 04:54PM

नई दिल्ली CSK Net Bowler : अफगानिस्तान के युवा पेसर भले ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा न हों लेकिन वह नेट्स में अपनी रफ्तार से कई लोगों को प्रभावित कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने ने आईपीएल की तैयारी शुरू कर दी है। टीम अपने प्रैक्टिस सेशन के लाइव वीडियो भी जारी करती रहती है। इससे उनके फैंस और फॉलोअर्स को इस बात का पता चलता रहता है कि आखिर टीम की तैयारी कैसी चल रही है। ऐसे ही एक सेशन के दौरान ही फैंस ने देखा था कि आखिर चेतेश्वर पुजारा कैसे खुद को आईपीएल के फटाफट फॉर्मेट के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। गुरुवार को ऐसे ही एक सेशन के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के नेट बोलर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। अफगानिस्तान के युवा तेज गेंदबाज फजलहक फारुकी ने अपनी रफ्तार से कई लोगों को प्रभावित किया। फारुकी दल के सदस्य नहीं हैं। वह सिर्फ बतौर नेट बोलर ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हैं। अपनी रफ्तार के साथ ही लाइन और लेंथ से भी उन्होंने चेन्नई के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू और रितुराज गायकवाड़ फारुकी की बोलिंग के सामने थोड़े असहज नजर आए। कौन है फजलहक फारुकी फजलहक फारुकी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। वह 22 सितंबर सन 2000 को अफगानिस्तान के बगलान इलाके में पैदा हुए। 20 साल के इस तेज गेंदबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक टी20 इंटरनैशनल मैच खेला है। इस मैच में उन्होंने 27 रन देकर एक विकेट लिया था। उन्होंने 24 मार्च को चेन्नई की टीम के प्रैक्टिस का हिस्सा बनने के लिए उड़ान भरी थी। उनके पास 12 फर्स्ट-क्लास मैचों का अनुभवा है और इसमें उन्होंने 22 विकेट लिए हैं। वहीं छह लिस्ट-ए मुकाबलों में उनके नाम छह ही विकेट हैं। चेन्नई को नहीं मिला है हेजलवुड का रिप्लेसमेंट ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने इस बार के आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है। चेन्नई की टीम को अभी तक उनका रिप्लेसमेंट नहीं मिला है। ऐसे में क्या फारूकी चेन्नई की टीम का हिस्सा बन पाएंगे यह भी एक बड़ा सवाल है? टीम के पास दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और के आसिफ जैसे भारतीय तेज गेंदबाज तो हैं लेकिन विदेशी तेज गेंदबाजी में सिर्फ लुंगी नगिडी ही नजर आते हैं।