Friday, March 26, 2021

सचिन तेंदुलकर कोरोना पॉजिटिव:संक्रमित होने के बाद तेंदुलकर बोले- सावधानी के बाद भी वायरस की चपेट में आया; उनके परिवार के सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव March 26, 2021 at 07:45PM

'हो सकता है हार्दिक पंड्या ने आईपीएल से पहले गेंदबाजी से ब्रेक मांगा हो' March 26, 2021 at 07:48PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) से बोलिंग ना कराए जाने पर सवाल उठाए हैं। सहवाग ने कहा कि यह भी हो सकता है कि हार्दिक ने खुद ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) से पहले बोलिंग ब्रेक के लिए कहा हो। पढ़ें : पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों खासकर जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स ने भारतीय स्पिनर्स की जमकर धुनाई की। भारत को इस दौरान छठे गेंदबाज की साफतौर पर कमी खली। मैच के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने सफाई दी कि आगामी व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए हार्दिक के वर्कलोड को व्यवस्थित रखना बेहद जरूरी है। सहवाग ने कहा कि पंड्या ने अपनी कमर की सर्जरी से वापस आने के बाद ज्यादा लोड नहीं लिया है। पढ़ें : क्रिकबज से बातचीत में सहवाग ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि यह कौन तय करता है कि हार्दिक पंड्या का वर्कलोड ज्यादा है। जब से वह कमर की सर्जरी से लौटे हैं, उन्होंने ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है। वह टेस्ट मैच में नहीं खेले, 5 टी20 इंटरनैशनल खेले और उनमें 2-3 ओवर फेंके... तो उन्होंने अभी लोड लिया नहीं है। मैं समझ सकता था अगर वह लगातार खेल रहे होते और सभी फॉर्मेट खेल रहे होते लेकिन अभी उन्होंने 3-4 टी20 इंटरनैशनल मैचों में 4-4 ओवर फेंके हैं। लेकिन हां, यह भी हो सकता है कि पंड्या ने खुद ही आईपीएल से पहले किसी चोट से बचन के लिए आईपीएल से ब्रेक मांगा हो।' हार्दिक ने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज (India vs England T20) में 5वें गेंदबाज की भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से इंग्लैंड के गेंदबाजों को ज्यादा रन नहीं बनाने दिए थे। तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे रविवार को पुणे में ही खेला जाएगा।

कोरोना की चपेट में आए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर, खुद को किया आइसोलेट March 26, 2021 at 07:10PM

नई दिल्ली दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर कोविड-19 पॉजिटिव ( Positive) पाए गए हैं। सचिन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। सचिन ने हाल में रायपुर में आयोजित रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स की कप्तानी की थी। इंडिया लीजेंड्स ने फाइनल में श्रीलंका लीजेंड्स को हराकर खिताब जीता था। पढ़ें : सचिन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, ' हल्के लक्षण के बाद मैं आज कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। मैं इस महामारी से संबंधित सभी जरूरी प्रोटोकॉल को पालन कर रहा हूं। मैं सभी हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को धन्यवाद देता हूं जो मुझे पूरे देशभर से सपोर्ट कर रहे हैं। सभी अपना ध्यान रखें।' देश में कोरेाना वायरस ने एक बार फिर पैर पसारना शुरू कर दिया है। पढ़ें : सचिन ने बनाए थे कुल 223 रन रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में सचिन के अलावा वीरेंदर सहवाग, युवराज सिंह, ब्रायन लारा, केविन पीटरसन, सनथ जयर्सूया, तिलकरत्ने दिलशान और जोंटी रोड्स जैसे नामी गिरानी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस टूर्नमेंट में सचिन ने 7 मैचों में कुल 223 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 65 रन रहा था।

टीम इंडिया का 'जबरा फैन' पहाड़ी से कैसे बढ़ा रहा टीम का उत्साह, जानें March 26, 2021 at 05:41PM

पुणे टीम इंडिया का मैच हो और फैन नंबर वन सुधीर गौतम (Sudhir Gautam) स्टेडियम में मौजूद ना हों, ऐसा हो नहीं सकता। सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) और भारतीय टीम के 'जबरा फैन' सुधीर कुछ दिनों पहले रायपुर में समाप्त हुई रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series) में सचिन के लिए चियर कर रहे थे। उस सीरीज के खत्म होते ही सुधीर पुणे पहुंच गए। पढ़ें : पुणे में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही वनडे सीरीज में कोरोना के चलते स्टेडियम में दर्शकों का प्रवेश वर्जित है। लेकिन, सुधीर यहां भी टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाते कैमरे में कैद हो रहे हैं। वह एमसीए स्टेडियम के पास की पहाड़ी पर अपने उसी चिर-परिचित अंदाज में तिरंगा लहराते हुए हर चौके-छक्के पर टीम इंडिया का उत्साह बढ़ा रहे हैं। पढ़ें : सुधीर को स्टेडियम से इतनी दूर देख कॉमेंट्री टीम के एक सदस्य ने पूछा कि क्या उनको इतनी दूर से कुछ दिख भी रहा होगा। इस पर दूसरे का जवाब था, जब कैमरे में इतनी साफ तस्वीर कैद हो रही है तो, जाहिर है उन्हें भी कुछ दिख ही जाता होगा। आदत से लाचार स्टोक्स! इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज में भी उन्हें मैदानी अंपायरों ने मैदान पर ही चेतावनी दी। दरअसल, भारतीय पारी के चौथे ओवर में उन्हें गेंद पर लार लगाते देखा गया। मैदानी अंपायर नितिन मेनन (Nitin Menon) और वीरेंदर शर्मा (Virender Sharma) ने कप्तान जोस बटलर को इसके लिए चेतावनी दी। रोचक यह रहा कि इसी ओवर में स्लिप में रीस टॉप्ली की गेंद पर स्टोक्स ने शिखर धवन का कैच भी लपक लिया। स्टोक्स को दूसरी बार यह चेतावनी मिली है। उन्होंने अहमदाबाद में पिंक बॉल टेस्ट के दौरान भी गेंद पर लार लगाया था। कोरोना महामारी के बाद खेल बहाल होने पर आईसीसी ने गेंद पर लार के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है।