Monday, March 15, 2021

सहवाग की पंत और किशन को सलाह, कोहली से सीखें मैच खत्म करने की कला March 15, 2021 at 07:55PM

नई दिल्ली वीरेंदर सहवाग ने युवा भारतीय बल्लेबाजों ऋषभ पंत और ईशान किशन को सलाह है कि वह भारतीय कप्तान विराट कोहली से सीख लें। सहवाग चाहते हैं कि जिस तरह एक बार सेट होने के बाद विराट कोहली मैच खत्म करते हैं वही कला इन दोनों को भी सीखनी चाहिए। ईशान किशन ने अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच में 32 गेंद पर 56 रन की पारी खेली। सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने ईशान की पारी की मदद से सात विकेट से जीत हासिल की। विराट कोहली भी फॉर्म में लौट आए और नाबाद 73 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई। हमारे सहयोगी क्रिकबज के साथ खास बातचीत में वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि ऋषभ पंत और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को कोहली से मैच को खत्म करने और अपना विकेट आसानी से नहीं देने की कली सीखनी चाहिए। सहवाग ने कहा, 'जब विराट कोहली का दिन होता है तो वह सुनिश्चित करते हैं कि मैच खत्म करें और टीम को जितवाकर ही लौटें। फिर चाहे कोई भी फॉर्मेट क्यों न हो। यह उनकी बल्लेबाजी की एक खास बात है। ऋषभ पंत और ईशान किशन को कोहली से यह सीखना चाहिए कि जब आपका दिन हो तो यूं ही आउट न हों।' सहवाग ने सचिन तेंडुलकर की उन्हें दी हुई सलाह भी बताई। पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा- 'ऐसा ही सचिन तेंडुलकर किया करते थे। वह मुझे कहते थे- 'अगर आज तुम्हारा अच्छा दिन है तो जितना लंबा हो सके खेलो। नॉट आउट रहो और रन बनाओ।' क्योंकि कल का दिन कैसा होगा, क्या तुम रन बना पाओगे या नहीं, यह नहीं पता। लेकिन आज, तुम जानते हो कि तुम कैसा खेल रहे हो, गेंद फुटबॉल की तरह नजर आ रही है।'

सचिन ने आज जड़ा था 'शतकों का शतक', बरकरार है वर्ल्ड रेकॉर्ड March 15, 2021 at 07:39PM

नई दिल्लीदुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंडलुकर (Sachin Tendulkar) और उनके फैंस के लिए 16 मार्च का दिन बेहद खास है। आज ही के दिन 9 साल पहले उन्होंने ऐसा रेकॉर्ड बनाया था, जिसे तोड़ पाना किसी के लिए भी बेहद मुश्किल है। सचिन ने 16 मार्च 2012 को मीरपुर में शतकों का शतक जड़ा था, यानी अपने इंटरनैशनल करियर में 100वीं सेंचुरी। इस दिग्गज ने बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में यह वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया था। पढ़ें, एशिया कप-2012 के चौथे वनडे में सचिन ने बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में 114 रन की पारी खेली थी। वह 100 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज बने थे, यह रेकॉर्ड आज भी बरकरार है और ऐसा लगता है कि किसी के लिए भी इसे तोड़ना आसान नहीं होगा। सचिन ने 114 रन की अपनी पारी में 147 गेंदों का सामना किया जिसमें 12 चौके और 1 छक्का लगाया। उनके अलावा विराट कोहली (66) और सुरेश रैना (51) ने भी अर्धशतक जड़े थे। हालांकि भारत को इस मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी थी। भारत को मिली थी हारमीरपुर में खेले गए उस वनडे में बांग्लादेश ने टॉस जीता और फील्डिंग का फैसला किया। टीम इंडिया ने ओपनर गौतम गंभीर (11) का विकेट सस्ते में खो दिया था। फिर सचिन ने विराट के साथ दूसरे विकेट के लिए 148 रनों की शानदार साझेदारी की। फिर सचिन और रैना ने तीसरे विकेट के लिए 86 रन जोड़े। भारत ने 5 विकेट पर 289 रन बनाए और बांग्लादेश ने इस टारगेट को 49.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। तमीम इकबाल ने 70 रन बनाए और जहारुल इस्लाम (53), नासिर हुसैन (54) ने भी अर्धशतक जड़े। मैन ऑफ द मैच शाकिब अल हसन ने 49 रन बनाए। 'भारत रत्न' से सम्मानित सचिन ने 1989 में इंटरनैशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और करीब 24 साल तक वह भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते रहे। उन्होंने करियर में 200 टेस्ट में 15921 रन और 463 वनडे में कुल 18426 रन बनाए। उन्होंने एक ही टी20 इंटरनैशनल मैच खेला जिसमें 10 रन बनाए।

DRS पर बोले अश्विन, मैं अकेला दोषी नहीं, ऋषभ पंत असल में मुझे निराश कर रहे हैं March 15, 2021 at 06:49PM

नई दिल्ली रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंद से दमदार खेल दिखाया। हालांकि वह DRS को लेकर उनके फैसले अच्छे नहीं रहे। अश्विन और कोहली की जोड़ी LBW के कई रेफरल को लेकर सही साबित नहीं हुए। अब रविचंद्रन अश्विन ने इस पर अपनी राय रखी है। अश्विन ने माना कि वह भविष्य में इसे सुधारना चाहेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि गलत DRS को लेकर अकेले वही जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विकेटकीपर ऋषभ पंत ने 'उन्हें निराश किया' है। अश्विन ने कहा है कि पंत ऐंगल और उछाल का सही अंदाजा नहीं लगा पाए और इसी वजह से उन्हें मदद नहीं मिली। इंडिया टुडे के साथ बातचीत में अश्विन ने कहा, 'मुझे लगता है कि जिस तरह से लोग मुझे DRS को लेकर देख रहे हैं उस नजरिये में बदलाव करने की जरूरत है। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज से पहले DRS को लेकर मेरे अनुमान बहुत अच्छे रहे हैं। मैंने सही सवाल पूछे हैं। मैं जानता हूं कि गेंद लाइन पर हिट हुई है अथवा नहीं। लेकिन लाइन के अलावा मैं किस ऐंगल से गेंद फेंक रहा हूं, गेंद पर कितना उछाल रहा है, इस सबके लिए मुझे कीपर से मदद की जरूरत होती है। मैं उन्हें एक तरफ ले गया और कहा कि हमें बैठकर बात करनी चाहिए क्योंकि रवि भाई को मेरे DRS को लेकर कुछ शिकायते हैं।' उन्होंने कहा, 'तो सच कहूं तो हां, अगर किसी सुधार की जरूरत है तो मैं वह करने की कोशिश करूंगा। मैं भविष्य की सीरीज के लिए DRS को लेकर अधिक सजग रहूंगा। मैं ध्यान रखूंगा और हम काफी समय से लाल मिट्टी की पिचों पर खेल रहे हैं। इससे काफी अंतर पड़ता है।' रविचंद्रन अश्विन LBW को लेकर काफी अपील करते रहे हैं। सीरीज के दौरान भी कई बार देखा गया कि जब नतीजे उनके पक्ष में नहीं आते थे तो वह कप्तान कोहली को मनाने में लगे रहते थे। हालांकि ज्यादातर बार मैदानी अंपायर के फैसले सही साबित होते थे। अश्विन हालांकि सीरीज में भारत के सबसे कामयाब गेंदबाज थे। उन्होंने आठ पारियों में 32 विकेट लिए थे। उनका गेंदबाजी औसत 14.72 था। इसमें तीन बार पारी में पांच विकेट लेने का करिश्मा भी था। इसके अलावा अश्विन ने चेन्नई में सीरीज के दूसरे टेस्ट में शानदार शतक भी लगाया था और बल्ले से भी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। भारत ने सीरीज 3-1 से जीती और अश्विन इसमें मैन ऑफ द मैच रहे थे।

बैक डोर से बुटीक स्टोर में एंट्री, फिटिंग्स के लिए सिर्फ 2 बार मिले... शादी को 'गुप्त' रखना चाहते थे बुमराह March 15, 2021 at 06:12PM

नई दिल्लीभारतीय तेज गेंदबाज (Jasprit Bumrah) और स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) सोमवार को हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। बुमराह और संजना ने गोवा में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के बाद से छुट्टी के लिए अप्लाई किया था, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि वह शादी करने जा रहे हैं। हालांकि बुमराह और संजना ने इसे काफी छिपाया और आखिरकार सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट कर सोमवार को ही फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की। पढ़ें, स्टोर और बुटीक में बैक डोर से लेते थे एंट्रीबुमराह और संजना ने यह तय किया था कि वह किसी भी स्टोर या बुटीक में फ्रंट डोर से एंट्री नहीं लेंगे। दरअसल दोनों ही अपनी शादी की तैयारियों को अंत तक छिपाए रखना चाहते थे। हालांकि उनकी स्टाइलिस्ट ने बताया कि वह करीब ढाई महीने पहले अपनी लिस्ट लेकर पहुंचे थे कि उन्हें कौन से डिजाइनर की ड्रेस लेनी है और किस तरह से उनके कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। फिटिंग्स के लिए केवल दो ही बार पहुंचे बुमराह27 वर्षीय जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के साथ काफी बिजी थे और इसी कारण वह अपनी स्टाइलिस्ट के पास फिटिंग्स के लिए केवल दो ही बार मिल पाए। एक बार तो वह ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद वह अपनी ड्रेस फिटिंग्स के लिए पहुंचे और दूसरी बार अहमदाबाद में इंग्लैंड दौरे से छुट्टी लेने के बाद। हर कार्यक्रम में अलग अंदाजबुमराह और संजना की शादी से पहले हर कार्यक्रम में अलग-अलग अंदाज दिखे। मेंहदी सेरिमनी में राजस्थान की झलक दिखी। स्टाइलिस्ट अनीता डोंगरे ने बुमराह और संजना के आउटफिट को राजस्थान भेजा जिस पर काफी काम किया गया था। हल्दी सेरिमनी में बुमराह कुर्ता और संजना साड़ी में बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखीं। साउथ गोवा में पार्टीपेसर बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के बाद 'बायो-बबल' तोड़ा जिसके लिए वह अहमदाबाद में थे। इसके बाद तो जैसे सोशल मीडिया पर और न्यूज रिपोर्टर ने काफी मेहनत की ताकि बुमराह की होने वाली पत्नी का नाम पता चल सके। दोनों की शादी का कार्यक्रम दो दिन पहले लंच से शुरू हुआ। दोनों की शादी साउथ गोवा के अलीला दीवा में हुई। (अहमदाबाद मिरर से Inputs)