Saturday, March 13, 2021
आखिर क्या है महेंद्र सिंह धोनी के नए 'अवतार' का मंत्र, बढ़ा सस्पेंस March 13, 2021 at 08:23PM
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों लेकिन उनका क्रेज आज भी कायम है। धोनी इस वक्त इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) की तैयारियों में जुटे हैं। धोनी को आईपीएल 14 (IPL 2021) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कमान संभालेंगे। शनिवार को धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। इस फोटो को आईपीएल के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने ट्वीट की थी। इसमें धोनी सिर मुंडवाए बौद्ध भिक्षुओं जैसे कपड़े पहने हुए बैठे हुए दिखाई दे रहे थे। हालांकि यह किसी विज्ञापन की शूटिंग का सीन लग रहा था लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर तमाम कयास लगाए जाने लगे कि आखिर इस अवतार के पीछे का मंत्र क्या है। रविवार को स्टार स्पोर्ट्स ने सस्पेंस और बढ़ा दिया। चैनल ने अपने टि्वटर हैंडल से 9 सेकेंड का एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें धोनी उन्हीं कपड़ों में हैं और कह रहे हैं 'क्या है इस अवतार के पीछे का मंत्र, जल्द ही पता चलेगा।' चैनल ने लोगों से भी इस पर बूझने को कहा है। उसकी ओर से लोगों को अंदाजा लगाने को कहा गया है कि आखिर धोनी के इस अवतार के पीछे की कहानी क्या हो सकती है। दुनिया की सबसे अमीर टी20 लीग आईपीएल (IPL) दो साल भारत में वापसी कर रही है। कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे पिछले साल यूएई में खेला गया था। इस बार सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी। लीग का फाइनल 30 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा। आईपीएल-14 (IPL 14) का शेड्यूल भी जारी किया जा चुका है जिसका पहला मुकाबला विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच चेन्नै में खेला जाएगा। इस बार शेड्यूल कुछ इस तरह से बनाया गया है कि कोई भी टीम घरेलू मैदान पर कोई मैच नहीं खेलेगी।
मिताली राज ने रचा इतिहास, ODI में 7000 रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं March 13, 2021 at 07:48PM
लखनऊ भारत की महान महिला क्रिकेटर मिताली राज ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं। रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के चौथे मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अपने 213वें मैच में यह मुकाम हासिल किया। राज वनडे इंटरनैशनल में 6000 रन बनाने वाली भी वह पहली महिला क्रिकेटर थीं। उन्होंने अपना पहला मैच 1999 में खेला था। सीरीज के तीसरे मुकाबले में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10000 रन पूरे किए थे। वह ऐसा करने वाली भारत की पहली और विश्व की दूसरी महिला क्रिकेटर बनी थीं। इस मैच से पहले मिताली को वनडे इंटरनैशनल में 7000 रन पूरे करने के लिए 36 रन की जरूरत थी। उन्होंने शबनम इस्माइल की गेंद पर एक रन लेकर यह मुकाम हासिल किया। मिताली हालांकि हाफ सेंचुरी से चूक गईं और 45 रन बनाकर सेखुखुने की गेंद पर आउट हो गईं। पांच मैंचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका फिलहाल 2-1 से आगे है। डेब्यू: 1999 (बनाए 114*) 1000: 2003 में (19वीं खिलाड़ी) 2000: 2006 में (8वीं) 3000: 2008 में (5वीं) 4000: 2011 में (5वीं) 5000: 2015 में (दूसरी) 6000: 2017 (पहली और इकलौती) 7000: 2021 (पहली और इकलौती)
टि्वटर यूजर कर रहा था इरफान पठान को ट्रोल, पूर्व ऑलराउंडर ने दिया करारा जवाब March 13, 2021 at 07:20PM
नई दिल्ली भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने उन्हें टि्वटर पर ट्रोल करने वाले फैन को करारा जवाब दिया। पठान सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहते हैं। पठान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनैशनल में हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम की इस हार के बाद पठान ने ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने भारत की हार के कारण बताया था। इस पर एक फैन ने पठान को ट्रोल करने की कोशिश की लेकिन बाएं हाथ के इस पूर्व ऑलराउंडर ने इसका करारा जवाब दिया। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे पठान ने ट्वीट किया था, 'इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनैशनल में भारत की हार का क्या कारण था? मुझे लगता है कि रफ्तार इसकी मुख्य वजह थी।' इस पर एक यूजर ने कॉमेंट किया, 'बॉस, तुम्हारे पास कभी पेस नहीं था।' इस पर पठान ने यूजर को करारा जवाब देते हुए कहा, 'तुम कभी भारत के लिए नहीं खेले और फिर भी तुम एक ऐसे आदमी से बात कर रहे हो जिसके पास स्विंग थी।' स्विंग इरफान पठान की सबसे बड़ी ताकत थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने अपनी घूमती गेंदों से दुनियाभर के बल्लेबाजों को परेशान किया। पठान टेस्ट क्रिकेट में हैटट्रिक लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज भी थे। इसके अलावा वह बल्ले से भी कमाल कर सकते थे। इस ऑलराउंडर ने कई उपयोगी पारियां खेलकर भारतीय टीम को जीत दिलाई। पठान ने 29 टेस्ट, 120 वनडे इंटरनैशनल और 24 टी20 इंटरनैशनल मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इन मैचों में उन्होंने क्रमश: 1105, 1544 और 172 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने क्रमश: 100, 173 और 28 विकेट लिए।
Subscribe to:
Posts (Atom)