Sunday, March 7, 2021

बजरंग ने गोल्ड जीतकर नंबर एक रैंकिंग हासिल की, कालीरमण को ब्रॉन्ज March 07, 2021 at 08:27PM

रोम तोक्यो ओलिंपपिक की तैयारियों में लगे भारतीय पहलवान ने आखिरी 30 सेकेंड में दो अंक बनाकर माटियो पेलिकोन रैंकिंग कुश्ती सीरीज में स्वर्ण पदक जीतकर अपने खिताब का बचाव किया जिससे उन्होंने अपने वजन वर्ग में फिर से नंबर एक रैंकिंग हासिल कर ली। मंगोलिया के तुल्गा तुमूर ओचिर के खिलाफ 65 किग्रा के फाइनल में बजरंग अंतिम क्षणों तक 0-2 से पीछे चल रहे थे लेकिन आखिरी 30 सेकेंड में उन्होंने दो अंक बनाकर स्कोर बराबर कर दिया। रविवार को हुए इस मुकाबले में भारतीय पहलवान ने अंतिम अंक बनाया था और इस आधार पर उन्हें विजेता घोषित किया गया। बजरंग इस प्रतियोगिता से पहले अपने वजन वर्ग की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर थे लेकिन यहां 14 अंक हासिल करने से वह शीर्ष पर पहुंच गये। ताजा रैंकिंग केवल इस टूर्नामेंट के परिणाम पर आधारित है और इसलिए स्वर्ण पदक जीतने वाला पहलवान नंबर एक रैंकिंग हासिल कर रहा है। विशाल कालीरमण ने गैर ओलिंपिक वर्ग 70 किग्रा में प्रभावित किया। उन्होंने कजाखस्तान के सीरबाज तालगत को 5-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। इस बीच चार साल के डोपिंग प्रतिबंध के बाद प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी करने वाले नरसिंह पंचम यादव कांस्य पदक के मुकाबले कजाखस्तान के दानियार कैसानोव से हार गए। भारत ने साल की इस पहली रैंकिंग सीरीज में सात पदक जीते। महिला वर्ग में विनेश फोगाट ने स्वर्ण और सरिता मोर ने रजत पदक जीता था। ग्रीको रोमन के पहलवान नीरज (63 किग्रा), कुलदीप मलिक (72 किग्रा) और नवीन (130 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते थे।

एशिया कप 2021:टाइट शेड्यूल की वजह से टूर्नामेंट में दूसरे दर्जे की टीम भेज सकता है भारत; राहुल को सौंपी जा सकती है कप्तानी March 07, 2021 at 08:01PM

IPL 2021: देखें सभी आठों टीमों का पूरा शेड्यूल, मैदान और टाइमिंग March 07, 2021 at 07:17PM

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का पूरा शे्डयूल जारी हो गया है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने रविवार को पूरा शेड्यूल जारी किया। टूर्नमेंट का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 9 अप्रैल को खेला जाएगा। टूर्नमेंट का फाइनल 30 मई को अहमदाबाद में होगा। आइए देखते हैं आठों टीमों का अलग-अलग शेड्यूल कैसा है।

बीसीसीआई ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार के शेड्यूल में सबसे अलग बात यह है कि कोई भी टीम घरेलू मैदान पर मैच नहीं खेलेगी।


IPL 2021: देखें सभी आठों टीमों का पूरा शेड्यूल, मैदान और टाइमिंग

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का पूरा शे्डयूल जारी हो गया है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने रविवार को पूरा शेड्यूल जारी किया। टूर्नमेंट का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 9 अप्रैल को खेला जाएगा। टूर्नमेंट का फाइनल 30 मई को अहमदाबाद में होगा। आइए देखते हैं आठों टीमों का अलग-अलग शेड्यूल कैसा है।



मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शेड्यूल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शेड्यूल


चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स


दिल्ली कैपिटल्स का शेड्यूल
दिल्ली कैपिटल्स का शेड्यूल


पंजाब किंग्स शेड्यूल
पंजाब किंग्स शेड्यूल


सनराइजर्स हैदराबाद शेड्यूल
सनराइजर्स हैदराबाद शेड्यूल


राजस्थान रॉयल्स का शेड्यूल
राजस्थान रॉयल्स का शेड्यूल


कोलकाता नाइट राइडर्स शेड्यूल
कोलकाता नाइट राइडर्स शेड्यूल


अक्षर से खुश हुए अख्तर, बोले सबसे तेजी से लगा सकते हैं 'सैकड़ा' March 07, 2021 at 07:06PM

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने कहा है कि अक्षर पटेल (Axar Patel) टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 100 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर परिस्थितियां साथ देती रहीं तो पटेल इस रेकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। पटेल को इंग्लैंड के खिलाफ रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया था। अक्षर पटेल ने इस मौके को दोनों हाथों से लपका। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्होंने तीन मैच खेले और 27 विकेट लिए। अपने यूट्यूब चैनल पर अख्तर ने पटेल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बाएं हाथ का यह स्पिनर काफी समझदार गेंदबाज है। अख्तर (Akhtar) ने कहा, 'पटेल (Axar Patel) को न सिर्फ मददगार पिचें मिलीं थीं लेकिन साथ ही वह बहुत समझदार गेंदबाज भी हैं। एक बार उन्होंने इंग्लिश बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेलने के बाद गिरफ्त से निकलने का मौका नहीं दिया। अगर उन्हें इस तरह की कुछ और सीरीज मिल गईं तो वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं। हालांकि इसके बावजूद इंग्लैंड को बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी।' इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जॉर्ज लॉहमैन जिन्होंने 1886 में डेब्यू किया था, के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 100 विकेट लेने का रेकॉर्ड है। उन्होंने 16 टेस्ट मैचों में यह कारनामा किया था। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने 18 टेस्ट मैचों में विकेटों का सैकड़ा पूरा किया था।