Thursday, February 25, 2021

पूर्व ओलिंपिक जिम्नास्ट कोच ने खुदकुशी की:अमेरिकन गर्ल्स टीम के कोच पर यौन शोषण और मानव तस्करी समेत 24 आरोप लगे थे February 25, 2021 at 08:16PM

छाएगा क्रिकेट का रोमांच:रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के लिए इंडिया लिजेंड्स की टीम घोषित, आज रायपुर पहुंचेगे इंग्लैंड के खिलाड़ी February 25, 2021 at 01:49PM

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में पहली बार खेलेंगे नमन ओझा,आज से विदेशी टीमों का रायपुर आना शुरू हो रहा है

अहमदाबाद टेस्ट: 842 गेंद और 2 दिन में ही रिजल्ट... 87 साल में सबसे छोटा टेस्ट मैच February 25, 2021 at 07:03PM

भारत-इंग्लैंड सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच केवल 2 दिन में ही खत्म हो गया। इस मैच में कुछ रेकॉर्ड भी बने। यह 87 साल में सबसे छोटा टेस्ट मैच भी रहा। नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ रेकॉर्ड्स पर..

इंग्लैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने 10 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 112 रन बनाए जिसके बाद भारत अपनी पहली पारी में 145 रन पर ऑलआउट हो गया। दूसरी पारी में इंग्लैंड टीम 81 रन ही बना पाई और भारत ने 49 रन के टारगेट को 7.4 ओवर में हासिल कर लिया। यह 87 साल में सबसे छोटा टेस्ट मैच रहा।


IND vs ENG: अहमदाबाद टेस्ट में टीम इंडिया से हारा इंग्लैंड, 87 साल में सबसे छोटा टेस्ट मैच

भारत-इंग्लैंड सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच केवल 2 दिन में ही खत्म हो गया। इस मैच में कुछ रेकॉर्ड भी बने। यह 87 साल में सबसे छोटा टेस्ट मैच भी रहा। नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ रेकॉर्ड्स पर..



फेंकी गई कुल 842 गेंद
फेंकी गई कुल 842 गेंद

अहमदाबाद टेस्ट में कुल 842 गेंदें फेंकी गई। 1934-35 के सीजन के बाद यह टेस्ट क्रिकेट में इस लिहाज से सबसे छोटा टेस्ट मैच रहा।



अहमदाबाद में जो रूट का 'पंच'
अहमदाबाद में जो रूट का 'पंच'

जो रूट ने गुरुवार को 8 रन देकर पांच विकेट लिए। यह टेस्ट क्रिकेट में किसी कप्तान का दूसरा सबसे कम रन देकर पांच विकेट लेने का कीर्तिमान है। नंबर एक पर आर्थर गिलिगन का नाम आता है। इंग्लैंड के इस कप्तान ने बर्मिंगम में 1924 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 रन देकर छह विकेट लिए थे।



इंग्लैंड का भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर
इंग्लैंड का भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर

इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 81 रन बनाए। भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में यह उसका सबसे कम स्कोर है।



अश्विन ने पूरे किए 400 टेस्ट विकेट
अश्विन ने पूरे किए 400 टेस्ट विकेट

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 77वें टेस्ट मैच में 400 विकेट पूरे किए। वह मुथैया मुरलीधरन (72) के बाद सबसे तेजी से यहां पहुंचने वाले गेंदबाज हैं। हालांकि अगर डेब्यू से समय की बात करें तो अश्विन पहले नंबर पर आ जाते हैं। अश्विन ने 9 साल 110 दिन 400 का आंकड़ा छुआ वहीं मुरलीधरन ने 9 साल 137 दिन में 400 विकेट पूरे किए थे।



इंग्लैंड ने खेलीं केवल 476 गेंद
इंग्लैंड ने खेलीं केवल 476 गेंद

अहमदाबाद टेस्ट में इंग्लैंड ने कुल 476 गेंदो का सामना किया। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका पांचवां सबसे कम नंबर है।



20 विकेट खोने के बाद इंग्लैंड का न्यूनतम स्कोर
20 विकेट खोने के बाद इंग्लैंड का न्यूनतम स्कोर

इंग्लैंड ने अहमदाबाद टेस्ट में कुल मिलाकर 193 रन बनाए। भारत के खिलाफ सभी 20 विकेट खोकर यह उसका न्यूनतम स्कोर रहा।



PSL: कराची की टीम ने गंवाया रिव्यू, अंपायर अलीम डार ने मनाया जश्न! February 25, 2021 at 07:37PM

कराची अलीम डार की गिनती के चोटी के अंपायरों में होती है। पाकिस्तान सुपर लीग 2021 में इस्लामाबाद यूनाइटेड और कराची किंग्स के बीच बुधवार को हुए मुकाबले में उनका एक सेलिब्रेशन वायरल हो रहा है। कराची की टीम ने एक फैसले के खिलाफ रीव्यू लेने का फैसला किया था लेकिन तीसरे अंपायर ने डार के फैसले को सही ठहराया। मैच खत्म होने में एक ओवर बाकी था। इस्लामाबाद की टीम ने कराची के स्कोर 196 की बराबरी कर ली थी। तब गेंद आसिफ अली के पैड पर लगी और वह रन लेने के लिएदौड़े। कराची ने LBW की अपील की अंपायर ने इसे नकार दिया तो टीम ने DRS लेने का फैसला किया। अलीम डार ने इसका इशारा कर दिया। रिव्यू में साफ हुआ कि गेंद उनके बल्ले से लगकर पैड से टकराई थी। इसके बाद अलीम डार ने मजेदार रिऐक्शन दिया। इस मैच में इस्लामाबाद की टीम ने पाकिस्तान सुपर लीग में अपना सर्वाधिक लक्ष्य हासिल किया। यह इस साल लीग में इस्लामाबाद की टीम की दूसरी जीत थी। कराची ने शरजील खान ने 59 गेंद पर 105 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम ने 54 गेंद पर 62 रन बनाए। जवाब में इस्लामाबाद का एक समय पर स्कोर दो विकेट पर 13 रन था इसके बाद एलेक्स हेल्स ने 21 गेंद पर 46 रन बनाए। और फहीम अशरफ ने 15 गेंद पर 25 रन बनाकर मैच जितवाया।